फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

षडाष्टक योग से इन राशि वालों की बढ़ने वाली हैं मुश्किलें, राहु और मंगल लाएंगे परेशानियां

Sat, 10 May 2025 03:27 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 10 May 2025 03:27 PM IST
सार

18 मई को राहु मीन से कुंभ राशि में गोचर करेंगे जिससे षडाष्टक योग बनेगा। इस योग से कुछ राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 

विज्ञापन
rahu transit 2025 make shadashtak yog rahu and mars these zodiac signs should be careful
षडाष्टक - फोटो : Adobe Stock
Shadashtak Yog : 18 मई को पापी ग्रह राहु राशि परिवर्तन करेंगे। राहु मीन राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए शनि की राशि कुंभ में आ जाएंगे, जहां पर ये करीब 18 महीनों तक रहेंगे। राहु के कुंभ राशि में गोचर करने से मंगल के नीच राशि कर्क में मौजूद होंगे जिस कारण से षडाष्टक योग का निर्माण होगा। मंगल के नीच राशि में रहने से और राहु के गोचर करने से मंगल से राहु अष्टम भाव में रहेंगे  और राहु से मंगल छठे भाव में रहेंगे। ज्योतिष में मंगल और राहु को शुभ ग्रह ग्रह नहीं माना जाता है। ऐसे में 18 मई को इन दोनों ग्रहों के योग से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। षडाष्टक योग से देश-दुनिया में तनाव, युद्ध, उन्माद, प्राकृतिक आपदाएं, भूकंप और दो देशों के बीच तनाव चरम पर होने की संभावना हो सकती है।  षडाष्टक योग से कुछ राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 


क्या होता है षडाष्टक योग 
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब दो ग्रह एक दूसरे से छठे और आठवें भाव में रहते हैं इस तरह का योग बनता है। इसके अलावा दो ग्रहों में 150 डिग्री का अंतर होने पर भी इस तरह के योग का निर्माण होता है। यह षडाष्टक योग से कई तरह चुनौतियों और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। राहु और मंगल दोनों ही को पापी और उग्र ग्रह माना जाता है। ऐसे में दो उग्र ग्रहों से संयोग से यह योग अधिक शक्तिशाली बना रहा है। इस षडाष्टक योग से सामाजिक संबंधों, आर्थिक फैसलों और मानसिक शांति पर भी असर डालेगा। 

Weekly Horoscope (5 To 11 May): इस सप्ताह इन पांच राशि के लोगों के जीवन में आएगा सुखद बदलाव, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल


 
rahu transit 2025 make shadashtak yog rahu and mars these zodiac signs should be careful
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए राहु-मंगल का षडाष्टक योग अच्छा नहीं कहा जा सकता। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। जिससे कार्यक्षेत्र में गलतियां हो सकती हैं। घर-परिवार में सदस्यों के बीच संबंध तनावपूर्ण हो सकता है। इस दौरान वाहन चलाते समय सावधान रहना होगा। 

rahu transit 2025 make shadashtak yog rahu and mars these zodiac signs should be careful
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए षडाष्टक योग बहुत सारी समस्याएं ला सकता है। मानसिक तनाव में वृद्धि हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी का सामना करना पड़ेगा। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण करना होगा। कार्यक्षेत्र में दबाव अधिक रहेगा। संतान से जुड़ी चिंताएं भी परेशान कर सकती हैं, और परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है। सामाजिक कार्यों में भी कुछ रुकावटें आ सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
rahu transit 2025 make shadashtak yog rahu and mars these zodiac signs should be careful
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए षडाष्टक योग अच्छा नहीं कहा जा सकता। इस दौरान तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धन संबंधी मामलों में आपको सतर्क रहना होगा। आर्थिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। राहु और मंगल के इस संयोग से घर में तनाव या मतभेद बढ़ सकते हैं। पारिवारिक मामलों में मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, और इस समय आपको अपने परिवार के साथ सामंजस्य बनाए रखने की जरूरत होगी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed