ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की विशेष भूमिका रहती है। ग्रहों का व्यापक असर हर एक जातकों के जीवन पर अवश्य पड़ता है। ग्रह समय-समय पर अपनी राशि और चाल को बदलते रहते हैं। जैसे चंद्रमा ढाई दिनों में राशि बदलता है जबकि शनि ढाई साल में एक बार अपनी राशि बदलता है और गुरु एक वर्ष में अपनी राशि को बदलते हैं। राशि परिवर्तन के अलावा सभी ग्रह समय-समय पर मार्गी और वक्री होते रहते हैं। इस महीने 24 नवंबर 2022 को गुरु मार्गी होने जा रहे हैं।
Guru Margi 2022: 24 नवंबर को बृहस्पति चलेंगे सीधी चाल, चाल बदलने पर राशियों पर कैसा कैसा पड़ता है प्रभाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्क राशि - इस राशि के जातकों के लिए गुरु छठे और भाग्य भाव के स्वामी है। गुरु आपके भाग्य स्थान में ही मार्गी हो रही है। गुरु के इस गोचर से आपके कार्यो में आ रही बाधाओं का शमन होगा। आपको नए काम के अवसर मिलने वाले है वहीं उच्च शिक्षा के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे जातकों को सफलता मिलती हुई दिखाई पड़ रही है। जो अध्यात्म से जुड़े है वो अपने गुरु के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते है। समाज में सम्मान होगा। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। जो सरकारी कार्यो से जुड़े है उन्हें सीनियर का सहयोग भी मिलता हुआ दिखाई पड़ रहा है।
Shani Transit 2023 : 30 साल बाद कुंभ में शनि, इन राशियों की खत्म होगी साढ़ेसाती और ढैय्या, इन पर होगी शुरू
Surya Gochar 2022: 16 नवंबर से सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव
Venus Transit 2022: 11 नवंबर को शुक्र का वृश्चिक राशि में प्रवेश, इन राशि वालों को सुख-सुविधा में होगा इजाफा
कुंभ राशि - इस राशि के जातकों के लिए गुरु दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी होते हैं। गुरु आपके दूसरे भाव में ही मार्गी होंगे। इस राशि के जातकों के लिए गुरु मार्गी होकर परिवार से सहयोग करवाने वाले है। इस समय आपकी ओर से कुटुंब में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन भी करवाया जा सकता है। वही दूसरी और किसी बड़ी नौकरी का प्रस्ताव भी आपके समक्ष आ सकता है। न्यायपालिका से जुड़े है तो गुरु के प्रभाव से आपको उच्च पद की प्राप्ति भी संभव है। कुंभ राशि के जातकों का विवाह तय हो सकता है। मौसमी बीमारी से खुद को बचाकर चलना होगा।