फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucky Zodiac Sign: 9 जुलाई को देव गुरु बृहस्पति होंगे उदय, इन राशि वालों की लव लाइफ में आएगा बदलाव

Wed, 25 Jun 2025 11:45 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 25 Jun 2025 11:45 AM IST
सार

Guru Gochar in July 2025: देव गुरु उदय होने जा रहे हैं, जो एक महत्वपूर्ण ज्योतिष घटना है। वह 9 जुलाई 2025 को रात 10 बजकर 50 मिनट पर मिथुन राशि में उदित होंगे। 
 

विज्ञापन
guru gochar in july 2025 date and impact all 12 Zodiac Sign
Lucky Zodiac Sign - फोटो : freepik

Lucky Zodiac Sign: वर्तमान में देव गुरु बृहस्पति मिथुन में विराजमान है। इस राशि में रहते हुए वह 9 जून 2025 को अस्त हो गए थे। इसके बाद अब देव गुरु उदय होने जा रहे हैं, जो एक महत्वपूर्ण ज्योतिष घटना है। वह 9 जुलाई 2025 को रात 10 बजकर 50 मिनट पर मिथुन राशि में उदित होंगे। चूंकि गुरु संतान, ज्ञान, वैवाहिक सुख, धर्म और धन के कारक ग्रह है, इसलिए कुछ राशि वालों को इनसे जुड़ा लाभ मिलने की संभावना है। इन्हें करियर, बिजनेस और शिक्षा में मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।

guru gochar in july 2025 date and impact all 12 Zodiac Sign
गुरु उदित होने से वृषभ राशि वालों के वैवाहिक जीवन में बदलाव आ सकता है। रिश्ते पहले से मधुर होंगे। - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
गुरु उदित होने से वृषभ राशि वालों के वैवाहिक जीवन में बदलाव आ सकता है। रिश्ते पहले से मधुर होंगे। यदि किसी व्यक्ति के विवाह में बार-बार बाधाएं आ रही थी, तो वह दूर होगी। सुख-सुविधा में वृद्धि संभव है। संतान के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। नौकरी की तैयारी में लेग जातकों को शुभ समाचार मिलेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। नए प्रोजेक्ट्स और पदोन्नति की संभावना मजबूत होंगी। घर में कोई शुभ कार्य या आयोजन हो सकता है।
Shukra Guru Yog: शुक्र और गुरु का दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा किस्मत, करियर और कारोबार में डबल लाभ

guru gochar in july 2025 date and impact all 12 Zodiac Sign
सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर कल्याणकारी रहने वाला है। आपके घर-परिवार में सुख शांति रहेगी। - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर कल्याणकारी रहने वाला है। आपके घर-परिवार में सुख शांति रहेगी। भाई बहनों के साथ संबंध पहले से और मजबूत होंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। बिजनेस में धन लाभ आपके भौतिक सुख में वृद्धि लेकर आएगा। कार्यस्थल पर आपके प्रयासों को सराहा जाएगा। नौकरी में उन्नति के योग बनेंगे। संतान और शिक्षा से जुड़ी चिंता कम हो सकती है। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। 
Malavya Yog 2025: 29 जून को बन रहा दुर्लभ मालव्य योग, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
guru gochar in july 2025 date and impact all 12 Zodiac Sign
जीवनसाथी के साथ बेहतर संवाद स्थापित होगा, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे। पारिवारिक स्तर पर भी राहत मिलेगी। - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों को गुरु के उदित होने से करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे। यदि किसी काम को पूरा करने के लिए कई साल से योजना बना रहे थे, तो इस गोचर से उसे गति मिलेगी। इस दौरान व्यापार कर रहे जातकों को अटके हुए धन की प्राप्ति संभव है। निवेश के लिए भी अच्छा समय है। जीवनसाथी के साथ बेहतर संवाद स्थापित होगा, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे। पारिवारिक स्तर पर भी राहत मिलेगी।

Sun in Astrology: यह एक उपाय कुंडली में सूर्य को बनाता है मजबूत, हर क्षेत्र में मिलता है सम्मान



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed