फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Grahan Yog 2025: 30 जून को बनेगा ग्रहण योग, इन तीन राशि वालों को करियर-कारोबार में होगी दिक्कतें

Wed, 25 Jun 2025 11:40 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 25 Jun 2025 11:40 AM IST
सार

Grahan Yog 2025: 30 जून 2025 को केतु और चंद्रमा की युति से ग्रहण योग का निर्माण होगा, जो कि सिंह राशि में बनेगा। इससे इन तीन राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 

विज्ञापन
Grahan Yog on 30 june 2025 know impact on all zodiac sign
ग्रहण योग 2025 - फोटो : adobe stock

Grahan Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण और ग्रहण योग दोनों को ही अशुभ माना गया है। इसके प्रभाव से जातकों को मानसिक तनाव व रोग आदि की समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। चूंकि ग्रहण एक खगोलीय घटना है, इसलिए इसका व्यापक प्रभाव देश-दुनिया के कामकाज पर भी पड़ता है। वहीं बात ग्रहण योग की करें, तो कुंडली में इसके होने से विवाह और शिक्षा क्षेत्र में बाधाएं आने लगती हैं। हालांकि ग्रहों की युति से इसके बनने पर भी जातकों की समस्याएं बढ़ती हैं। बता दें, 30 जून 2025 को केतु और चंद्रमा की युति से ग्रहण योग का निर्माण होगा, जो कि सिंह राशि में बनेगा। इससे इन तीन राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। साथ ही रिश्तों में तनाव, निवेश में नुकसान शिक्षा में चुनौतियां मिल सकती हैं। आइए इनके नाम जानते हैं।

Grahan Yog on 30 june 2025 know impact on all zodiac sign
ग्रहण योग कर्क राशि वालों के व्यापार में कठिनाइयां ला सकता है। - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि

  • ग्रहण योग कर्क राशि वालों के व्यापार में कठिनाइयां ला सकता है।
  • आपको कानूनी मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।
  • इस अवधि में प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं।
  • कोई पुरानी बीमारी के उभरने से शारीरिक कष्ट मिल सकता है।
  • निवेश करने से बचना बेहतर रहेगा। नए कार्य की शुरुआत करना उचित नहीं है।
  • आपके विरोधी चालाकी से आपके काम में रुकावट डाल सकते हैं।
Grahan Yog on 30 june 2025 know impact on all zodiac sign
मकर राशि वालों को पारिवारिक तनाव मिल सकता है। - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि

  • मकर राशि वालों को पारिवारिक तनाव मिल सकता है।
  • कार्यक्षेत्र में पुरानी बातों के लेकर उलझन बनी रह सकती है। 
  • दिनचर्या से बाहर आकर कुछ नया करने की कोशिश करें।
  • इस दौरान व्यापारिक नुकसान की भी संभावना है, इसलिए निवेश न करें।
  • मान-सम्मान और करियर को नुकसान पहुंच सकता है।
  • मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं।
  • जीवनसाथी के साथ तालमेल में कुछ कमी देखने को मिल सकती है।
  • आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Grahan Yog on 30 june 2025 know impact on all zodiac sign
ग्रहण योग मीन राशि वालों की परेशानियां बढ़ा सकता है। - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि

  • ग्रहण योग मीन राशि वालों की परेशानियां बढ़ा सकता है।
  • निवेश से जुड़े मामलों में सतर्क रहना होगा।
  • पुरानी गलती सामने आ सकती है, लेकिन उसका आत्मविश्वास के साथ सामना करें।
  • पार्टनरशिप में काम करने वालों को धोखा या विवाद का सामना करना पड़ सकता है।
  • इस अवधि में आपको ध्यान और नियमित दिनचर्या से राहत मिल सकती है। 
  • क्रोध में निकली कोई बाते रिश्ते को प्रभावित कर सकती हैं।
  • निवेश करने से बचें। छात्रों को अच्छे परिणामों के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।
  •  प्रॉपर्टी को लेकर यदि कोई विवाद हो, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा।

Zodiac Signs: कौन हैं आपके इष्ट देव ? राशि के अनुसार कर ली पूजा, तो खुल जाएंगे सुख-समृद्धि और तरक्की के द्वार

Samsaptak Rajyog: 30 वर्षों में पहली बार बन रहा है शनि का विशेष राजयोग, इन राशियों की बदल जाएगी तकदीर

 
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed