फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Atichari Guru 2025: 09 दिन बाद अतिचारी गुरु करेंगे उच्च राशि में गोचर, इन राशियों को मिलेगा धन-संपत्ति का लाभ

Sat, 11 Oct 2025 11:11 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 11 Oct 2025 11:11 AM IST
सार

Aticharii Guru Ka Rashiyon Par Prabhav: गुरु का कर्क राशि में गोचर कई राशियों के लिए उन्नति, धन लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग लेकर आएगा। विशेष रूप से यह परिवर्तन करियर, व्यापार और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला होगा।

विज्ञापन
Guru Gochar 2025 Date Guru Transit in Kark Rashi Impact On Zodiac Sign
अतिचारी गुरु 2025 - फोटो : अमर उजाला

Guru Transit Impact on Zodiac Sign: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, गुरु ग्रह (बृहस्पति) का गोचर हर करीब 13 महीने में एक राशि से दूसरी में होता है, और इसका असर सभी राशियों पर गहरा होता है। वर्तमान में गुरु ग्रह मिथुन राशि में स्थित हैं, लेकिन जल्द ही वे अक्टूबर 2025 में अपनी अतिचारी गति से कर्क राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ज्योतिष में कर्क राशि गुरु की उच्च राशि मानी जाती है, इसलिए यह परिवर्तन कई लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है।


Saptahik Rashifal (13 -19 October): मिथुन समेत इन राशि के जातकों को बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
गुरु के इस शुभ गोचर से कुछ राशियों के लिए भाग्योदय, आय में बढ़ोतरी, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि और संतान सुख जैसे शुभ योग बनेंगे। खासकर नौकरी, व्यापार और पारिवारिक जीवन से जुड़े क्षेत्रों में तरक्की के संकेत मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस गोचर का सबसे ज्यादा लाभ किन-किन राशियों को मिलने वाला है।

Guru Gochar 2025 Date Guru Transit in Kark Rashi Impact On Zodiac Sign
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और लोग आपके काम की सराहना करेंगे। - फोटो : amar ujala

मेष राशि 
मेष राशि वालों के लिए गुरु बृहस्पति का यह गोचर चतुर्थ भाव (घर, सुख और संपत्ति) में हो रहा है, जो जीवन में स्थिरता और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी लाएगा। इस दौरान आप नया घर खरीद सकते हैं, वाहन ले सकते हैं या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा और माता से रिश्ते और भी मजबूत होंगे। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और लोग आपके काम की सराहना करेंगे। छात्रों के लिए भी यह समय प्रेरणादायक रहेगा, खासकर वो लोग जो कला, डिज़ाइन या रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े हैं, उन्हें अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। यह समय न सिर्फ सुख-सुविधा में वृद्धि का है बल्कि आंतरिक संतुलन और मानसिक शांति भी महसूस होगी।

Guru Gochar 2025 Date Guru Transit in Kark Rashi Impact On Zodiac Sign
कार्यक्षेत्र में भी आप अनुशासित और समयबद्ध तरीके से अपने कार्य पूरे करेंगे - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
गुरु का गोचर मिथुन राशि के दूसरे भाव में हो रहा है, जो कि धन, वाणी और परिवार से जुड़ा भाव होता है। इस परिवर्तन के प्रभाव से मिथुन राशि के लोगों को कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस समय आपके नए लोगों से अच्छे संबंध बनेंगे, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की संभावना है। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और पुराने अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आप अनुशासित और समयबद्ध तरीके से अपने कार्य पूरे करेंगे, जिससे आपकी कार्यक्षमता की सराहना होगी और सफलता मिलने के प्रबल योग बनेंगे। जो लोग संतान सुख की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उनके लिए भी यह गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी और आपसी समझ बेहतर होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Gochar 2025 Date Guru Transit in Kark Rashi Impact On Zodiac Sign
समाज में आपकी छवि निखरेगी और लोग आपके आकर्षण और व्यवहार से प्रभावित होंगे। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि 
गुरु ग्रह का गोचर इस बार कर्क राशि के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है, क्योंकि गुरु स्वयं कर्क में उच्च के माने जाते हैं और इस बार वे आपकी ही राशि में प्रवेश करेंगे। इसका सीधा असर आपके लग्न (पहले भाव) पर होगा, जिससे आपके व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और सोच में सकारात्मक बदलाव आएगा। इस अवधि में वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा, जीवनसाथी की उन्नति के योग भी बनेंगे। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। समाज में आपकी छवि निखरेगी और लोग आपके आकर्षण और व्यवहार से प्रभावित होंगे। आप खुद भी अपने स्वभाव में सुधार महसूस करेंगे। पार्टनरशिप वाले कामों में लाभ के संकेत हैं, और आपका नेतृत्व कौशल भी उभरकर सामने आएगा। यह समय खुद को बेहतर बनाने और सामाजिक तौर पर मज़बूत करने के लिए बहुत अनुकूल है।

विज्ञापन
Guru Gochar 2025 Date Guru Transit in Kark Rashi Impact On Zodiac Sign
आपका विनम्र और सकारात्मक रवैया लोगों को प्रभावित करेगा और आपके सम्मान में वृद्धि करेगा। - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
कन्या राशि के लिए गुरु का गोचर ग्यारहवें भाव में हो रहा है, जो लाभ, आकांक्षाओं की पूर्ति और सामाजिक प्रतिष्ठा का कारक होता है। यह गोचर आपके जीवन में एक नए और सकारात्मक अध्याय की शुरुआत कर सकता है। जो लोग वेतन वृद्धि, प्रमोशन या आर्थिक तरक्की की उम्मीद कर रहे थे, उनके लिए यह समय अनुकूल रहेगा। आपका विनम्र और सकारात्मक रवैया लोगों को प्रभावित करेगा और आपके सम्मान में वृद्धि करेगा। सामाजिक दायरे में आपकी पकड़ मजबूत होगी और आपकी छवि एक जिम्मेदार और निपुण व्यक्ति के रूप में उभरेगी। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के योग भी बन रहे हैं, जिससे निजी जीवन में नई खुशियों का प्रवेश संभव है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed