फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Asta 2024: गुरु ग्रह होंगे आज वृषभ राशि में अस्त, इन राशियों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव

Fri, 03 May 2024 12:24 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 03 May 2024 12:24 PM IST
विज्ञापन
Guru Asta 2024 Jupiter Combust In Taurus These Zodiac Signs Should Be Careful in hindi
Guru asta 2024 - फोटो : amar ujala

Guru Asta 2024: देवगुरु बृहस्पति ने 1 मई को वृषभ राशि में प्रवेश किया है और आज यानी सबसे 3 मई 2024 को रात्रि 10:08 पर अस्त होने जा रहे हैं। ज्योतिषीय भाषा में इसे  गुरु तारा डूबना भी कहा जाता है। इसके बाद तकरीबन 1 महीने की अवधि के बाद ठीक 3 जून 2024 को प्रातः 3:21 मिनट पर यह अपनी अस्त अवस्था से निकलकर उदित अवस्था में आ जाएंगे। गुरु अस्त के दौरान सनातन धर्म में किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य वर्जित हैं। वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं और बृहस्पति एवं शुक्र के बीच शत्रुता का संबंध है। अब बृहस्पति शुक्र द्वारा शासित वृषभ राशि में अस्त हो रहे हैं जिसके परिणाम स्वरुप ग्रह की स्वाभाविक प्रवृत्ति शक्तिहीन  दिखेग। इसके साथ ही गुरु अस्त होने का नकारात्मक प्रभाव कुछ राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं गुरु ग्रह के वृषभ राशि में अस्त होने पर किन राशि के लोगों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। 

Guru Asta 2024 Jupiter Combust In Taurus These Zodiac Signs Should Be Careful in hindi
Guru asta 2024 - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
वृषभ राशि में ही देवगुरु बृहस्पति आज अस्त हो रहे हैं इसीलिए इस राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आपके पास आय के साधन तो बहुत होंगे लेकिन इसके साथ साथ खर्चे भी बहुत ज्यादा बढ़ जाएंगे। इस वजह से आप पैसों की बचत करने में असमर्थ रहेंगे। इसलिए बेहतर होगा कि आर्थिक मामलों में काफी सोचविचार कर फैसला लें अन्यथा आपको भविष्य में समस्याएं आ सकती है।

Guru Asta 2024 Jupiter Combust In Taurus These Zodiac Signs Should Be Careful in hindi
Guru asta 2024 - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए भी यह समय मुश्किल रह सकता है। आपको इस दौरान आर्थिक लाभ की प्राप्ति तो होगी लेकिन आपके अचानक से आए खर्चों के कारण आप किसी भी प्रकार से बचत नहीं कर पाएंगे। जिम्मेदारियां पूरी करने की वजह से आप बचत नहीं कर पाएंगे। संभव हो तो थोड़े मितव्ययी बनें और अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Asta 2024 Jupiter Combust In Taurus These Zodiac Signs Should Be Careful in hindi
Guru asta 2024 - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए भी गुरु ग्रह का अस्त होना प्रतिकूल परिणाम ही लेकर आ सकता है। इस राशि के जातकों को धन से संबंधित मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। अब तक आपको आर्थिक समस्या नहीं थी लेकिन अब जीवन में धन के प्रवाह में कमी आ सकती है। आपकी आय के स्रोत भी कम हो सकते हैं। आर्थिक समस्या के कारण आपके लिए बचत करना भी संभव नहीं रहेगा,इसलिए आर्थिक मामलों में सोच विचार कर ही किसी भी प्रकार का निर्णय लें। 

विज्ञापन
Guru Asta 2024 Jupiter Combust In Taurus These Zodiac Signs Should Be Careful in hindi
Guru asta 2024 - फोटो : amar ujala

मकर राशि 
गुरु के अस्त होने से मकर राशि के जातकों को भी कई तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने काम में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। अपने बढ़ते हुए खर्चों पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। इसके साथ ही अपनी वाणी पर भी संयम रखें और विचारों को सही तरीके से रखने का प्रयास करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed