फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Aditya Yoga: सूर्य-गुरु की युति से इन राशियों को मिलेगा अपार करियर और व्यवसाय में लाभ

Sun, 04 May 2025 06:32 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 04 May 2025 06:32 AM IST
सार

Guru Aditya Yog: गुरु और सूर्य की यह युति 14 मई 2025 से शुरू होकर 15 जून 2025 तक प्रभावी रहेगी। इस शुभ योग का प्रभाव सभी राशियों पर होगा, लेकिन कुछ खास राशियां इस समय में जबर्दस्त सफलता देख सकती हैं। आइए, जानते हैं कि गुरु आदित्य योग का आपके राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा 

विज्ञापन
Guru Aditya Yoga These 5 Zodiac Signs Will Shine Bright with Success in Business and Jobs
गुरु आदित्य योग - फोटो : adobe stock

Surya aur Guru Ki Yuti: गुरु आदित्य योग एक बेहद शुभ और फलदायी ज्योतिषीय योग है, जो सूर्य और बृहस्पति (गुरु) के एक ही राशि में होने से बनता है। यह योग ‘गुरु-नृप मंत्रणा’ के नाम से भी जाना जाता है, जो पूरे साल भर सकारात्मक प्रभाव छोड़ता है। इस बार यह योग 12 साल बाद मिथुन राशि में बनने जा रहा है, जिसे लेकर ज्योतिषियों के बीच खास चर्चा हो रही है। गुरु और सूर्य की यह युति 14 मई 2025 से शुरू होकर 15 जून 2025 तक प्रभावी रहेगी।


Surya Gochar: सूर्य करेंगे अपने ही नक्षत्र में गोचर, इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ
इस शुभ योग का प्रभाव सभी राशियों पर होगा, लेकिन कुछ खास राशियां इस समय में जबर्दस्त प्रगति, वृद्धि और सफलता देख सकती हैं। आइए, जानते हैं कि गुरु आदित्य योग का आपके राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा और किस तरह आप इस शुभ समय का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।
Shukra Gochar 2025: 1 साल बाद शुक्र का बड़ा गोचर, इन 5 राशियों को मिलेगी सुख समृद्धि

Guru Aditya Yoga These 5 Zodiac Signs Will Shine Bright with Success in Business and Jobs
गुरु और सूर्य की युति - फोटो : amar ujala

मेष राशि
गुरु आदित्य योग मेष राशि के जातकों के लिए करियर और व्यापार में शानदार प्रगति का संकेत देता है। कार्यस्थल पर नई ऊंचाइयों को छूने का मौका मिलेगा। विदेश व्यापार, तकनीकी क्षेत्रों में काम करने वालों को लाभ होगा और प्रमोशन भी मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे निर्णय लेने की क्षमता और नेतृत्व कौशल भी निखरेगा।

Guru Aditya Yoga These 5 Zodiac Signs Will Shine Bright with Success in Business and Jobs
गुरु और सूर्य की युति - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह योग नेतृत्व और प्रसिद्धि का योग लाता है। आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे सामाजिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यदि आप व्यापार में हैं, तो यह समय व्यापार विस्तार और निवेश के लिए बहुत शुभ रहेगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भी यह समय लाभकारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Aditya Yoga These 5 Zodiac Signs Will Shine Bright with Success in Business and Jobs
गुरु और सूर्य की युति - फोटो : amar ujala

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय स्थिरता और मानसिक शांति का होगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। भूमि या संपत्ति में निवेश लाभकारी होगा, और लंबित संपत्ति विवाद सुलझ सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी, जिससे आंतरिक शक्ति और संतुलन मिलेगा।

विज्ञापन
Guru Aditya Yoga These 5 Zodiac Signs Will Shine Bright with Success in Business and Jobs
गुरु और सूर्य की युति - फोटो : amar ujala

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह समय करियर में स्थायित्व और आर्थिक उन्नति लाने वाला है। जो काम लंबे समय से रुके हुए थे, वे अब पूरे होंगे। विदेश यात्रा या विदेश में नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। व्यवसायियों के लिए यह समय बहुत शुभ है, खासकर यदि वे बड़े कॉन्ट्रैक्ट या साझेदारी के बारे में सोच रहे हैं। निरंतर मेहनत करने से अच्छा परिणाम मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed