फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gupt Navratri 2025: मां दुर्गा की कृपा से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जीवन में आएगी समृद्धि

Wed, 25 Jun 2025 05:39 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 25 Jun 2025 05:39 PM IST
सार

Favourite Zodiac Signs Of Maa Durga: गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की महाविद्याओं की आराधना विशेष फलदायी मानी जाती है। इस पावन अवसर पर तीन राशियों पर माता रानी की विशेष कृपा बनी रहती है, जिससे उनका भाग्य चमक उठता है।
 

विज्ञापन
Gupt Navratri 2025 These Zodiac Signs Are Dear to Goddess Durga Receive Abundant Blessings
मां दुर्गा की प्रिय राशियां - फोटो : adobe stock

Maa Durga Ki Priya Rashi: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि का शुभारंभ 26 जून, गुरुवार से हो रहा है और यह 4 जुलाई, शुक्रवार तक मनाई जाएगी। यह नौ दिवसीय पर्व मां दुर्गा की दस महाविद्याओं जैसे काली, तारा, त्रिपुरसुंदरी, भुवनेश्वरी आदि की साधना और आराधना के लिए अत्यंत शुभ और शक्तिशाली माना गया है। यह गुप्त नवरात्रि को गूढ़ शक्तियों और आध्यात्मिक सिद्धियों के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। यह नौ दिन आत्मबल, साधना और इच्छाशक्ति को जागृत करने का काल होता है। विशेषकर जो लोग तंत्र, साधना, आध्यात्मिक विकास या किसी मनोकामना पूर्ति हेतु मां भगवती की शरण लेते हैं, उन्हें इस समय अद्भुत लाभ मिल सकता है।


Vakri Shani: 30 वर्षों बाद शनि का दुर्लभ योग, सावन में इन राशियों की चमकेगी किस्मत और बरसेगा धन
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जो भक्त सच्चे मन से मां भगवती की उपासना करता है, उसके जीवन की परेशानियाँ दूर होती हैं और उसे सुख, शांति व समृद्धि की प्राप्ति होती है। ऐसी मान्यता है कि कुछ विशेष राशियाँ हैं जिन पर मां दुर्गा की विशेष कृपा बनी रहती है और ये लोग जीवन में अक्सर सफलता और सम्मान पाते हैं। आइए जानें वे भाग्यशाली राशियाँ कौन-सी हैं।
Chandra Grahan 2025: कब लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण ? जानिए तिथि और भारत पर इसका प्रभाव

Gupt Navratri 2025 These Zodiac Signs Are Dear to Goddess Durga Receive Abundant Blessings
गुप्त नवरात्रि के दौरान यदि वृषभ राशि के लोग श्रद्धा और नियमपूर्वक मां दुर्गा की पूजा करें तो उन्हें वित्तीय संकटों से छुटकारा मिलता है, - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं और इनकी आराध्य देवी मां दुर्गा मानी जाती हैं। वृषभ जातकों पर देवी की विशेष कृपा बनी रहती है, जिससे इनके जीवन में स्थिरता, सुख-संपत्ति और भौतिक समृद्धि बनी रहती है। गुप्त नवरात्रि के दौरान यदि वृषभ राशि के लोग श्रद्धा और नियमपूर्वक मां दुर्गा की पूजा करें तो उन्हें वित्तीय संकटों से छुटकारा मिलता है, बचत बढ़ती है और परिवार में शांति आती है। देवी को सफेद फूल, चंदन और मिश्री चढ़ाएं। दुर्गा सप्तशती या ललिता सहस्रनाम का पाठ करें।

Gupt Navratri 2025 These Zodiac Signs Are Dear to Goddess Durga Receive Abundant Blessings
गुप्त नवरात्रि में शक्ति की उपासना करें तो उन्हें करियर में ऊँचाई, व्यवसाय में सफलता और अद्वितीय निर्णय शक्ति प्राप्त होती है। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि 
सिंह राशि की विशेषता यह है कि यह स्वयं मां दुर्गा की सवारी 'सिंह' से जुड़ी है। यही कारण है कि सिंह राशि को देवी दुर्गा की सबसे प्रिय राशियों में गिना जाता है। इस राशि के लोग जन्मजात नेतृत्व क्षमता, आत्मबल और साहस के प्रतीक होते हैं। यदि ये जातक गुप्त नवरात्रि में शक्ति की उपासना करें तो उन्हें करियर में ऊँचाई, व्यवसाय में सफलता और अद्वितीय निर्णय शक्ति प्राप्त होती है। लाल वस्त्र पहनकर मां के नौ रूपों की पूजा करें। “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे” मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gupt Navratri 2025 These Zodiac Signs Are Dear to Goddess Durga Receive Abundant Blessings
गुप्त नवरात्रि का यह काल तुला राशि वालों के लिए विशेष फलदायक हो सकता है, - फोटो : amar ujala

तुला राशि 
तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं, जो भोग, कला और संतुलन के प्रतीक हैं। लेकिन जब इस राशि के लोग मां दुर्गा की सच्चे मन से आराधना करते हैं, तो वे न केवल भौतिक सुख-सुविधाएं, बल्कि मानसिक संतुलन, रिश्तों में मधुरता और आर्थिक मजबूती भी प्राप्त करते हैं। गुप्त नवरात्रि का यह काल तुला राशि वालों के लिए विशेष फलदायक हो सकता है, यदि वे नियमित साधना देवी को गुलाबी या सफेद पुष्प अर्पित करें। दुर्गा चालीसा, श्री सूक्त और "ॐ ह्रीं महालक्ष्म्यै नमः" मंत्र का जाप करें।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed