फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Grahan Yog 2025: राहु-चंद्रमा बनाएंगे ग्रहण योग, इन तीन राशि के लोग रहें अलर्ट

Fri, 29 Aug 2025 03:56 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 29 Aug 2025 03:56 PM IST
सार

Grahan Yog 2025: मन के कारक चंद्रमा 6 सितंबर 2025 को राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वह मकर से अपनी यात्रा को विराम देते हुए कुंभ में गोचर करेंगे। इस राशि में पहले से ही राहु मौजूद हैं। ऐसे में कुंभ राशि में राहु-चंद्रमा की युति होगी, जिससे कुछ राशि वालों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। 

विज्ञापन
Grahan Yog 2025 on 6 september these zodiac signs will face problems
Grahan Yog 2025 - फोटो : अमर उजाला

Grahan Yog 2025: समय-समय पर सभी ग्रह अन्य ग्रहों से मिलकर शुभ-अशुभ योग का निर्माण करते हैं। इनके प्रभाव से कुछ काम पूरे, तो कुछ पूरे होते-होते अधूरे रह जाते हैं। इसके अलावा इन योगों का खास असर निजी जीवन से लेकर कार्यप्रणाली पर दिखाई देता है। इन्हीं में से एक है 'ग्रहण योग' जो चंद्रमा के साथ राहु की युति होने से बनता है। ज्योतिष में ग्रहण योग को अशुभ माना गया है और इससे जातकों को स्वास्थ्य समस्याएं, नौकरी में बाधाएं और रिश्तों में परेशानियां आने लगती है। जल्द सितंबर के प्रारंभ में यह योग बनने जा रहा है। बता दें, मन के कारक चंद्रमा 6 सितंबर 2025 को राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वह मकर से अपनी यात्रा को विराम देते हुए कुंभ में गोचर करेंगे। इस राशि में पहले से ही राहु मौजूद हैं। ऐसे में कुंभ राशि में राहु-चंद्रमा की युति होगी, जिससे कुछ राशि वालों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। इन जातकों को कार्यों को पूरा करने में दिक्कतें आ सकती हैं। आइए इन राशियों के नाम जानते हैं।

Grahan Yog 2025 on 6 september these zodiac signs will face problems
ग्रहण योग सिंह राशि वालों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। आपको इस अवधि में कार्य को लेकर सावधानी रखनी होगी। - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
ग्रहण योग सिंह राशि वालों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। आपको इस अवधि में कार्य को लेकर सावधानी रखनी होगी। यात्रा पर धन खर्च अधिक होने के कारण मन चिड़चिड़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। इस दौरान निवेश के क्षेत्र में किसी भी योजना या कारोबार में सोच-समझकर पैसा लगाएं। महत्वपूर्ण कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही से बचें। रिश्तों में चल रही समस्याएं तनाव बढ़ा सकती हैं।

September Monthly Tarot Reading: वृषभ और तुला राशि वालों का खास रहने वाला है प्रेम जीवन, पढ़ें मासिक टैरो राशिफल

Grahan Yog 2025 on 6 september these zodiac signs will face problems
ग्रहण योग के प्रभाव से तुला राशि वालों परेशानियां बढ़ेंगी। - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
ग्रहण योग के प्रभाव से तुला राशि वालों की परेशानियां बढ़ेंगी। आप किसी के बहकावे में आकर पास के फायदे में दूर का नुकसान न करें। सेहत में चल रही दिक्कतें और बढ़ सकती हैं। इस समय परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को अधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता होगी। व्यवसाय में आपको मंदी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, चीजों के प्रति धैर्यवान रहना लाभकारी हो सकता है।

Chandra Grahan 2025: 7 सितंबर को लगेगा चंद्र ग्रहण, मकर सहित इन राशि वालों के जीवन पर पड़ेगा खास प्रभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
Grahan Yog 2025 on 6 september these zodiac signs will face problems
मीन राशि वालों को भाई-बहनों के साथ में कमी देखने को मिलेगी। - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि वालों को भाई-बहनों के साथ में कमी देखने को मिलेगी। काम को पूरा न होने से मन परेशान रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कोई भी बात किसी को न बताएं, अन्यथा आपके विरोधी उसका फायदा उठा सकते हैं। प्रेम संबंध में किसी भी गलतफहमी को संवाद के जरिए दूर करें। नौकरी में अच्छे परिणाम पाने के लिए और प्रयास करें। कानूनी मामले में आप जल्दबाजी के कारण किसी समस्या में आ सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी का एहसास होगा।

Pitru Paksha Grahan: इस बार पितृ पक्ष पर सूर्य और चंद्र ग्रहण, इन राशियों को मिलेगा लाभ

 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed