फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2025: 7 सितंबर को लगेगा चंद्र ग्रहण, मकर सहित इन राशि वालों के जीवन पर पड़ेगा खास प्रभाव

Fri, 29 Aug 2025 12:27 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 29 Aug 2025 12:27 PM IST
सार

Chandra Grahan 2025: साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को लगने जा रहा है। यह ग्रहण न्याय के देवता शनि की राशि कुंभ और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लगेगा। खास बात यह है कि ग्रहण के समय चंद्रमा और राहु एक साथ कुंभ राशि में विराजमान होंगे।

विज्ञापन
Chandra Grahan on 7 September 2025 time and impact on zodiac sign
Chandra Grahan 2025 - फोटो : Amar Ujala

Chandra Grahan 2025: साल 2025 का नौवां महीना यानी सितंबर धार्मिक-ज्योतिष दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इस माह अनंत चतुर्दशी, जीवित्पुत्रिका, सर्व पितृ अमावस्या और शारदीय नवरात्रि जैसे बड़े तीज-त्योहार मनाए जाएंगे। इसके अलावा मंगल, शुक्र व सूर्य भी गोचर करेंगे। हालांकि, सितंबर में एक बड़ी खगोलीय घटना भी घटित होने वाली है, जिसका व्यापक प्रभाव देश-दुनिया से लेकर धार्मिक कार्यों पर पड़ेगा। दरअसल, साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को लगने जा रहा है। यह ग्रहण न्याय के देवता शनि की राशि कुंभ और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लगेगा। खास बात यह है कि ग्रहण के समय चंद्रमा और राहु एक साथ कुंभ राशि में विराजमान होंगे। ऐसे में कुछ राशि वालों पर इस ग्रहण का विशेष प्रभाव पड़ सकता है, जिससे आर्थिक लाभ की प्राप्ति संभव है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Chandra Grahan on 7 September 2025 time and impact on zodiac sign
मिथुन राशि वालों के लिए समय शुभ रहने वाला है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिसके प्रभाव से कार्य मनचाहे तरीकों से पूरे होंगे। - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए समय शुभ रहने वाला है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिसके प्रभाव से कार्य मनचाहे तरीकों से पूरे होंगे। इस दौरान व्यापार में दोस्तों और सामाजिक रिश्तों से मदद मिलेगी। छात्रों को अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। नौकरी की तालाश कर रहे लोगों को नए अवसरों की प्राप्ति संभव है। हालांकि, इस अवधि में आपका विदेश में नौकरी प्राप्त करने का सपना पूरा भी हो सकता है।

Numerology: इस मूलांक के लोगों के पास नहीं होती कभी धन की कमी, मां लक्ष्मी की रहती है विशेष कृपा

Chandra Grahan on 7 September 2025 time and impact on zodiac sign
धनु राशि वालों के लिए समय नए अवसर लेकर आया है। - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए समय नए अवसर लेकर आया है। कर्ज से राहत मिलेगा, जो मानसिक शांति का एहसास कराएगा। नौकरी कर रहे लोगों का कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान आप अपनी कला पर अधिक ध्यान देंगे और संगीत या लेखन से जुड़े हैं, तो खूब तरक्की भी आप करेंगे। शत्रुओं पर विजय पाएंगे। धनु राशि वालों के माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। यही नहीं आपकी कोई अधूरी इच्छा भी पूरी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandra Grahan on 7 September 2025 time and impact on zodiac sign
कार्यक्षेत्र में आपके निर्णयों को सराहा जाएगा। व्यापार में आपके काम और लगन की लोग प्रशंसा करेंगे। - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए समय जीवन में खुशियों का आगमन लेकर आया है। नए वातावरण में प्रवेश करेंगे जिससे जीवन में सकारात्मकता बढ़ेंगी। रिश्ते पहले से और मजबूत होंगी। इस समय आपको करियर में नई राह दिखेगी। कार्यक्षेत्र में आपके निर्णयों को सराहा जाएगा। व्यापार में आपके काम और लगन की लोग प्रशंसा करेंगे। परिवार के सदस्यों का आपके कामों में पूरा साथ मिलेगा।
 

Pitru Paksha Grahan: इस बार पितृ पक्ष पर सूर्य और चंद्र ग्रहण, इन राशियों को मिलेगा लाभ

 


Saptahik Rashifal (01-07 September): मकर और कुंभ राशि वालों को मिल सकते हैं बड़े लाभ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed