फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sun Transit 2023: 15 मार्च से शत्रु शनि की राशि से निकल रहे हैं सूर्य देव, इन 3 राशियों का चमक जाएगा भाग्य

Thu, 09 Mar 2023 09:13 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 09 Mar 2023 09:13 AM IST
विज्ञापन
Grah Gochar Surya And Jupiter Conjunction In Meen Rashi These Zodiac Sign Luck Can Be More Shine
Surya Gochar - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष में सूर्य और शनि को शत्रु कहा गया है। सूर्य और शनि की युति जातक के जीवन में कष्ट का कारक बनती है। गोचर में भी जब सूर्य शनि की युति होती है तो जातक को इससे गंभीर परिणाम भुगतने होते हैं। अब ऐसे में 15 मार्च को सूर्य देव कुम्भ राशि से निकलकर देव गुरु बृहस्पति की राशि में चले जाएंगे और सूर्य- शनि की युति का अंत होगा। ऐसे में 3 राशि के जातक ऐसे हैं जिन्हे इस युति के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आइये जानते है कि वो 3 राशियां कौन कौन सी है। 

यह भी पढ़ें-
Grah Gochar Surya And Jupiter Conjunction In Meen Rashi These Zodiac Sign Luck Can Be More Shine
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि - सूर्य के इस युति से बाहर जाने के बाद आपको अपने कार्य स्थल पर उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। इस समय आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इस समय अगर आप किसी अच्छी नौकरी की तलाश में है तो आपको खुशखबरी मिल सकती है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की इच्छा पूरी हो सकती है। इस समय आपको अपने किसी मित्र से कोई बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। 
Grah Gochar Surya And Jupiter Conjunction In Meen Rashi These Zodiac Sign Luck Can Be More Shine
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य शनि की युति अष्टम भाव में बन रही थी। इस युति से अब सूर्य के बाहर आने के बाद आपको जो धन की कमी महसूस हो रही थी वो पूरी होगी। 15 मार्च के बाद अब आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आप किसी बड़ी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जो महिला जातक नव विवाहिता हैं वो गर्भ धारण करने के बारे में विचार कर सकती हैं। सरकारी सेवा से जुड़े जातकों को अच्छा लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Grah Gochar Surya And Jupiter Conjunction In Meen Rashi These Zodiac Sign Luck Can Be More Shine
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य शनि की युति कुटुंब भाव में थी। इस युति से अब सूर्य के बाहर आने के बाद परिवार में विवाद कम हो जायेंगे। 15 मार्च से आपकी वाणी में अब प्रभाव उत्पन्न होना शुरू हो जाएगा। इस समय आपको काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इस समय आपका साहस और पराक्रम बढ़ा हुआ रहने वाला है। इस समय विदेश में भी आपकी किस्मत बुलंदी पर होगी और आपको जबरदस्त कमाई के मौके मिलने वाले है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed