लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): इस समय आप बेहद प्रसन्न हैं लेकिन अभी किसी भी तरह की प्रतिबद्धता से बचें। किसी खास को अपने दिल की बात बताना चाहते हैं तो बुद्धिमता और कल्पना का प्रयोग करें।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आपकी रचनात्मकता प्रेम के खेल को और भी मनोरंजक बना देगी बस जहाँ ज़रूरत हो वहां डिप्लोमेट बने। अब आपको समाज में प्रशंसा के साथ साथ नयी पहचान भी मिलने वाली है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):नए सुझावों और दिशाओं का खुले दिल से स्वागत करें। आपका जोड़ीदार भी आपकी समझदारी की कद्र करेगा। आप दोनों एक दूसरे को बहुत अच्छे से समझते है। अपने लक्ष्य की और केंद्रित रहें और भावनाओं में न बहें।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): इस समय आपका दिल आपके बस में नहीं है और आप लगातार किसी स्पेशल के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। अभी आपकी इच्छा शांति से अपनी भावनाओं का इजहार करने और चीज़ों को खास बनाने की है।