फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahalakshmi Rajyoga: 3 मई से कर्क राशि में महालक्ष्मी राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Tue, 29 Apr 2025 12:45 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 29 Apr 2025 12:45 PM IST
सार

MahaLakshmi Rajyog in Karka Rashi:  3 मई 2025 को 6 बजकर 36 मिनट पर चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, और यहां 5 मई दोपहर 2 बजे तक रहेंगे। इस समय कर्क राशि में पहले से ही मंगल उपस्थित हैं।  यह युति मंगल और चंद्रमा के मेल से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण करेगी।

विज्ञापन
Mahalakshmi Rajyoga in Karka Rashi Will Bless These 4 Zodiac Signs with Wealth
महालक्ष्मी राजयोग - फोटो : adobe stock

Mahalakshmi Rajyoga: 3 मई 2025 को 6 बजकर 36 मिनट पर चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, और यहां 5 मई दोपहर 2 बजे तक रहेंगे। इस समय कर्क राशि में पहले से ही मंगल उपस्थित हैं। 3 मई से इन दोनों ग्रहों के बीच एक महत्वपूर्ण युति बन रही है। यह युति मंगल और चंद्रमा के मेल से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण करेगी। इस राजयोग का प्रभाव आपके जीवन में समृद्धि, खुशहाली और सफलता लेकर आएगा, विशेष रूप से धन और करियर के मामले में।


शनि ने किया नक्षत्र परिवर्तन, इन राशि वालों को व्यापार में होगा धन लाभ
चंद्रमा हमारे मन, भावनाओं और समृद्धि का कारक ग्रह है, जबकि मंगल साहस, मेहनत और ऊर्जा का प्रतीक ग्रह है। जब ये दोनों ग्रह कर्क राशि में एक साथ होते हैं, तो यह संयोजन विशेष रूप से फलदायक होता है, क्योंकि चंद्रमा अपनी राशि में पूरी तरह से आत्मविश्वास के साथ होता है। मंगल की ऊर्जा इस युति को और भी सशक्त बनाती है।
Akhshay Yog: अक्षय तृतीया पर अक्षय योग का दुर्लभ संयोग, इन राशियों पर हो सकती है धन-वर्षा
इस योग के प्रभाव से आपके जीवन में धन, करियर की प्रगति और पारिवारिक सुख की संभावना बनती है। यह समय आपके लिए समृद्धि और सफलता लेकर आ सकता है। यह युति कुछ विशेष राशियों के लिए खास लाभकारी रहेगी। आइये जानते हैं उन राशियों के बारे में।
Monthly May Rashifal: कैसा रहेगा सभी 12 राशियों के लिए मई का महीना? पढ़ें इस माह का राशिफल

Mahalakshmi Rajyoga in Karka Rashi Will Bless These 4 Zodiac Signs with Wealth
महालक्ष्मी राजयोग - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि में चंद्रमा और मंगल की युति पहले भाव में होगी, जो आपके व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और स्वास्थ्य से जुड़ा होता है। चंद्रमा अपनी राशि में होने से मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन प्रदान करेगा। मंगल आपकी जीवनशक्ति, साहस और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाएगा। इस महालक्ष्मी राजयोग के प्रभाव से आपकी जिंदगी में धन और समृद्धि का प्रवाह होगा। व्यवसाय में वृद्धि, निवेश से लाभ और नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। सिंगल जातकों के लिए शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और आपकी सामाजिक छवि भी बेहतर होगी।

Mahalakshmi Rajyoga in Karka Rashi Will Bless These 4 Zodiac Signs with Wealth
महालक्ष्मी राजयोग - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि के लिए यह युति 11वें भाव में होगी, जो धन, सामाजिक संबंधों और लक्ष्यों से जुड़ा होता है। महालक्ष्मी राजयोग इस समय आपके जीवन में वित्तीय लाभ और सफलता को आकर्षित करेगा। व्यवसायिक डील्स, जॉब प्रोजेक्ट्स और निवेशों से अच्छा लाभ मिलेगा। मित्रों और सहकर्मियों से समर्थन मिलेगा और आपका सामाजिक दर्जा ऊंचा होगा। मंगल की ऊर्जा आपको बड़े लक्ष्य प्राप्त करने में मदद करेगी, और चंद्रमा मानसिक शांति प्रदान करेगा। लंबित कार्य पूरे होंगे और आपकी स्थिति मजबूत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahalakshmi Rajyoga in Karka Rashi Will Bless These 4 Zodiac Signs with Wealth
महालक्ष्मी राजयोग - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह युति नवम भाव में होगी, जो भाग्य, आध्यात्मिकता और विदेश यात्रा से जुड़ा होता है। चंद्रमा और मंगल की यह युति विशेष रूप से आपका भाग्योदय में सहायक होगी। नौकरी और व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। विदेश में किए गए प्रोजेक्ट्स या यात्रा में सफलता मिलेगी। छात्रों को उच्च शिक्षा में प्रगति होगी। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों से मानसिक शांति प्राप्त होगी, और जोखिम भरे निर्णयों में सफलता मिलेगी।

विज्ञापन
Mahalakshmi Rajyoga in Karka Rashi Will Bless These 4 Zodiac Signs with Wealth
महालक्ष्मी राजयोग - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि के लिए यह युति पांचवे भाव में होगी, जो प्रेम, रचनात्मकता और संतान से जुड़ा है। महालक्ष्मी राजयोग इस समय आपके जीवन में रोमांस और प्यार को आकर्षित करेगा। लव लाइफ में प्रगति होगी और सिंगल व्यक्तियों के लिए नए रिश्ते बन सकते हैं। रचनात्मक क्षेत्रों जैसे कला, लेखन या डिजाइन में सफलता मिलेगी। छात्रों को शिक्षा में अधिक ध्यान और अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। निवेश या शेयर बाजार में भी लाभ के अवसर हैं, और संतान से खुशी प्राप्त होगी।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed