फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganga Dussehra 2025: इन तीन राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है गंगा दशहरा का पर्व

Mon, 19 May 2025 02:53 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 19 May 2025 02:53 PM IST
सार

इस बार गंगा दशहरा खास ज्योतिषीय संयोग के साथ आ रहा है। पर्व से ठीक पहले शुक्र और राहु-केतु का गोचर कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालेगा। इन जातकों को न केवल आर्थिक लाभ होगा, बल्कि उनका आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता भी बढ़ेगी।

विज्ञापन
Ganga Dussehra 2025 shubh for these zodiac sign will get profit in business and job
गंगा दशहरा 2025 - फोटो : Amar Ujala

Ganga Dussehra 2025:  हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को हर साल गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है, जो मां गंगा को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने और पितरों का तर्पण करने से व्यक्ति को न केवल पिछले दस जन्मों के पापों से छुटकारा मिलता है, बल्कि जीवन में किए गए गंभीर अपराधों से भी मुक्ति मिल सकती है। इस वर्ष गंगा दशहरा 5 जून 2025 को मनाया जाएगा।

Ketu Gochar 2025: केतु का सिंह राशि में गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव
Rahu Gochar 2025: राहु के राशि परिवर्तन का कुंभ राशि के लोगों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव, जानें यहां
Ganga Dussehra 2025 shubh for these zodiac sign will get profit in business and job
गंगा दशहरा 2025 शुभ योग - फोटो : adobestock

गंगा दशहरा 2025 शुभ योग
इस बार गंगा दशहरा खास ज्योतिषीय संयोग के साथ आ रहा है। पर्व से ठीक पहले शुक्र और राहु-केतु का गोचर कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालेगा। इन जातकों को न केवल आर्थिक लाभ होगा, बल्कि उनका आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता भी बढ़ेगी।

Rahu Gochar 2025: राहु के गोचर करने से मकर राशि वालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी
Rahu Gochar 2025: राहु के राशि परिवर्तन से धनु राशि वालों को जोखिम उठाने से मिलेगी सफलता
 
Ganga Dussehra 2025 shubh for these zodiac sign will get profit in business and job
मेष राशि - फोटो : amar ujala

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत
मेष राशि

मेष राशि के लिए यह पर्व बेहद शुभ रहने वाला है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ सकते हैं। पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। करियर से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय सफल हो सकता है। साथ ही वरिष्ठों का सहयोग मिलने से चल रही परेशानियाँ दूर होंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ganga Dussehra 2025 shubh for these zodiac sign will get profit in business and job
कन्या राशि - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
गंगा दशहरा का पर्व कन्या राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है। इस दिन पुराने अटके कार्य पूरे होंगे और विरोधियों पर जीत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बन रहे हैं। साथ ही आर्थिक पक्ष मज़बूत होगा और पुराने कर्जों से राहत मिलने की संभावना है। इसके अलावा स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिल सकता है।
 
विज्ञापन
Ganga Dussehra 2025 shubh for these zodiac sign will get profit in business and job
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
इस राशि के जातकों को ग्रहों की चाल का सीधा लाभ मिलेगा। शिक्षा और करियर में नई दिशा मिलेगी। साहस और आत्मबल में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोग नई नौकरी या स्थानांतरण का विचार कर सकते हैं। राहु की स्थिति आपकी चतुराई को बढ़ाएगी, जिससे योजनाओं को सफलतापूर्वक अमल में ला पाएंगे।

Budh Gochar 2025: 23 मई को बुध ग्रह का गोचर, जानिए किसको लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
Rahu Gochar 2025: राहु के राशि परिवर्तन से धनु राशि वालों को जोखिम उठाने से मिलेगी सफलता
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed