फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesha Chaturthi 2025: इन राशियों पर रहती है भगवान गणेश की विशेष कृपा, जीवन में खूब करते हैं तरक्की

Sat, 23 Aug 2025 02:12 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 23 Aug 2025 02:12 PM IST
सार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशियों पर भगवान गणपति की विशेष कृपा होती है। इन राशियों पर भगवान गणेश की कृपा होने पर कभी भी धन-दौलत की कोई भी कमी नहीं होती हैं और उन्हें हर एक क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
Ganesha Chaturthi 2025 Lord Ganesha Favourite Zodiac Signs Or Rashi In Hindi
भगवान गणेश की प्रिय राशियां - फोटो : instagram

27 अगस्त से गणेशोत्सव का पर्व शुरू हो रहा है। गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म का एक बहुत ही शुभ और महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देवता माना जाता है। किसी भी तरह का शुभ काम करने से पहले सबसे पहले भगवान गणपति की पूजा होती है। गणेश चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को विध्नहर्ता, बुद्धि का देवता और संकटमोचन माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान गणपति की विधिवत रूप से पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सभी 12 राशियों पर किसी न किसी देवी-देवता का संबंध होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशियों पर भगवान गणपति की विशेष कृपा होती है। इन राशियों पर भगवान गणेश की कृपा होने पर कभी भी धन-दौलत की कोई भी कमी नहीं होती हैं और उन्हें हर एक क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं भगवान गणेश की प्रिय राशियां कौन-कौन सी हैं। 



Ganesh Chaturthi 2025: गणेशजी के श्राप से जुड़ा है गणेश चतुर्थी पर चंद्र दर्शन का निषेध, जानिए पौराणिक कथा

Ganesha Chaturthi 2025 Lord Ganesha Favourite Zodiac Signs Or Rashi In Hindi
मेष राशि - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि के स्वामी ग्रह भूमिपुत्र मंगलदेव होते हैं और इन राशियों के ऊपर भगवान गणपति की विशेष कृपा रहती है। इनको भाग्य का भरपूर साथ मिलता है और इनके जीवन में कभी भी धन की कोई भी कमी महसूस नहीं होती है। इनके थोड़े से प्रयास करने में बड़ी सफलता प्राप्ति होती है। करियर-कारोबार में इनको काफी लाभ और उन्नति के अवसर इनको प्राप्ति होते हैं। 

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर ग्रहों का विशेष संयोग, इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम


 
Ganesha Chaturthi 2025 Lord Ganesha Favourite Zodiac Signs Or Rashi In Hindi
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के स्वाामी बुधदेव होते हैं और इनके अधिपति देवता भगवान गणेश को माना जाता है। मिथुन राशि के जातकों पर बुद्धि और वाणी के देवता गणेशजी की विशेष कृपा रहती है। इन राशियों पर भगवान बुध की विशेष कृपा होने पर जीवन में खूब तरक्की और सुख की प्राप्ति होती है। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। 

Ganesh Chaturthi 2025: इन 5 राशियों पर बरसेगी बप्पा की कृपा, मिलेगा धन, सफलता और शांति

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesha Chaturthi 2025 Lord Ganesha Favourite Zodiac Signs Or Rashi In Hindi
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
कन्या राशि के स्वामी भी बुध देव होते हैं और बुध के अधिपति देवता भगवान गणेश होते हैं। कन्या राशि वालों पर भगवान गणेश जी की विशेष कृपा होती है। इन राशि के लोगों के ऊपर भगवान गणेश जी की विशेष कृपा होने पर व्यक्ति को कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। इन लोगों का काम थोड़े से प्रयासों में सफल होते हैं। इन राशियों वालों की इच्छाएं जल्द से जल्द पूरी हो जाती हैं। ऐसे लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही बड़ी उपलब्धि प्राप्त होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed