Love Horoscope 23 August 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
Bhadra Rajyog: सितंबर में बुध करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, भद्र राजयोग का प्रभाव इन राशियों को दिलाएगा धनलाभ
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
Swapna Shastra: बार-बार आते हैं दुर्घटनाओं के सपने? जानें ये किस बात का है संकेत
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन रिश्तों को सुधारने का अच्छा मौका दे सकता है। अगर हाल ही में आप और आपके पार्टनर के बीच कोई कहासुनी या तकरार हुई है, तो आज बात करके सुलह करने की कोशिश करें। दिल की बात खुलकर कहें और अपने रिश्ते को दोबारा पटरी पर लाने का प्रयास करें। दिन के अंत तक बातचीत जरूर कर लें, इससे गलतफहमियां दूर होंगी।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अगर आप लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर दुखी या थका हुआ महसूस कर रहे हैं, तो आज आप उस रिश्ते को खत्म करने का मन बना सकते हैं। हो सकता है कि आपने और आपके पार्टनर ने एक-दूसरे से खुलकर बात न की हो और इसी वजह से बात इतनी बिगड़ गई हो। अगर संवाद बेहतर होता तो शायद यह नौबत नहीं आती। आज भी देर नहीं हुई है बात करें, समझें और सोच-समझकर फैसला लें।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): मिथुन राशि वालों को आज अपने रिश्ते को लेकर बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। रिश्ता पहले से ही कमजोर हालत में है और अब दूरी और भी बढ़ती दिख रही है। लेकिन इस फैसले को हल्के में न लें। कई बार छोटी-छोटी बातें भी हमें अपनों से दूर कर देती हैं। हो सकता है कि आप किसी ऐसे व्यक्ति को खो बैठें जो आपके लिए बहुत कीमती है। इसलिए शांत मन से सोचें और कोई भी कदम उठाने से पहले दिल और दिमाग दोनों से फैसला करें।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आप और आपके साथी के बीच कुछ समय से खटास या गलतफहमियां चल रही हैं। ये चीजें छोटी हैं, लेकिन समय के साथ असर डालती हैं। रिश्ते की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई है और आप दोनों के बीच जुड़ाव कम महसूस हो सकता है। बेहतर होगा कि पहले खुद को समझें और फिर साथी से खुलकर बात करें। ये संवाद ही आपके रिश्ते को फिर से मजबूत बना सकता है।