फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gajlaxmi Yog 2025: गुरु के उदय होने पर बनेगा शक्तिशाली गजलक्ष्मी राजयोग, इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ

Sat, 17 May 2025 01:21 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 17 May 2025 01:21 PM IST
सार

गुरु मिथुन राशि में रहते हुए 12 साल के बाद उदित होंगे। गुरु के उदित होने के साथ गुरु ग्रह की शुक्र के साथ युति भी बन रही है। जिस कारण से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा।

विज्ञापन
Gajlaxmi Yog 2025 Date Know About Lucky Zodiac Signs Get Benefit from Auspicious Combination Guru shukra
गजलक्ष्मी राजयोग - फोटो : adobe stock
Gajlaxmi Yog 2025: देवगुरु बृहस्पति 14 मई को अतिचारी होकर मिथुन राशि में भ्रमण पर हैं। गुरु किसी एक राशि में करीब एक वर्ष तक रहते हैं फिर उसके बाद गोचर करते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु जुलाई माह में उदय होने जा रहे हैं। गुरु मिथुन राशि में रहते हुए 12 साल के बाद उदित होंगे। गुरु के उदित होने के साथ गुरु ग्रह की शुक्र के साथ युति भी बन रही है। जिस कारण से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। गुरु के मिथुन राशि में उदित होने से कुछ राशि वालों के लिए आगे आने वाला समय अच्छा बीत सकता है। इससे अच्छा लाभ और भाग्योदय होने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं गुरु के उदय होने का सबसे ज्यादा लाभ किस राशि वालों को होगा। 


 
Gajlaxmi Yog 2025 Date Know About Lucky Zodiac Signs Get Benefit from Auspicious Combination Guru shukra
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
कन्या राशि वालों के लिए गुरु के मिथुन राशि में गोचर होने के बाद उदय होना और गजलक्ष्मी राजयोग का बनना बहुत ही शुभ फलदायी साबित होगा। यह योग आपकी राशि से दशम भाव में बनेगा। जिससे आपके कामकाज और कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। जो लोग बेरोजगार है उनको नई नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। जीवन में सुख-सुविधाओं की वृद्धि, कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और नए अवसरों की प्राप्ति होगी। 

Weekly Horoscope (19 To 25 May): मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, किसे लाभ किसे नुकसान

 

Gajlaxmi Yog 2025 Date Know About Lucky Zodiac Signs Get Benefit from Auspicious Combination Guru shukra
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
गजलक्ष्मी राजयोग का बनना सिंह राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगा। गुरु और शुक्र की यह युति आपके लाभ और आय के भाव में बनेगी। जिससे आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी के संकेत हैं। नए-नए अवसरों की प्राप्ति होगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल आपको प्राप्त होगा। जो लोग नौकरी की तलाश में उन्हें अच्छे से अच्छा अवसर मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gajlaxmi Yog 2025 Date Know About Lucky Zodiac Signs Get Benefit from Auspicious Combination Guru shukra
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए गजलक्ष्मी राजयोग अच्छा साबित होगा। आपकी राशि से यह राजयोग आपके भाग्य स्थान पर बनेगा । ऐसे में आपको अपनी किस्मत का साथ मिलेगा। धन लाभ के भरपूर मौके आपको मिलेंगे। कार्यो में सफलता के योग हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कोई नई उपलब्धि हासिल हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed