फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर इन चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिल सकते हैं मनचाहे परिणाम

Tue, 07 Jan 2025 12:04 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 07 Jan 2025 12:04 PM IST
सार

Makar Sankranti 2025: हर साल जनवरी माह में मकर संक्रांति के पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, इसे खिचड़ी संक्रांति और उत्तरायण के नाम से भी जाना जाता है। 

विज्ञापन
Makar Sankranti 2025 date and shubh yog these zodiac signs will get benefits
Makar Sankranti 2025 - फोटो : अमर उजाला

Makar Sankranti 2025: हर साल जनवरी माह में मकर संक्रांति के पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, इसे खिचड़ी संक्रांति और उत्तरायण के नाम से भी जाना जाता है। मकर संक्रांति का दिन किसानों के लिए और भी खास होता है, क्योंकि यह नई फसल की कटाई का संकेत है, इसलिए किसान वर्ग इस दिन को आभार दिवस के रूप में मनाते हैं।



ज्योतिष दृष्टि से भी मकर संक्रांति का त्योहार बेहद कल्याणकारी है। कहते हैं कि जब सूर्य देव धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस साल सूर्य मकर राशि में 14 जनवरी को सुबह 9 बजकर 3 मिनट पर प्रवेश करेंगे, इसलिए 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन विष्कुम्भ योग और पुनर्वसु नक्षत्र का संयोग बन रहा है, जो कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ है। ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य के मकर राशि में आने के बाद से कुछ राशियों को नौकरी में प्रमोशन, व्यापार में धन लाभ व रिश्तों में शुभ सूचना की प्राप्ति हो सकती हैं, ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।

Trending Videos
Makar Sankranti 2025 date and shubh yog these zodiac signs will get benefits
Makar Sankranti 2025 - फोटो : amar ujala

मेष राशि
सूर्य के गोचर से मेष राशि वालों के भाग्य में वृद्धि के योग बनेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। संतान की शिक्षा से संबंधी चिंता दूर हो सकती है। सूर्य के प्रभाव से आपकी आर्थिक परेशानी भी समाप्त होंगी। यह समय विद्यार्थियों के लिए शुभ रहने वाला है। यदि आप ऑनलाइन कोई व्यवसाय करना चाहते हैं, तो उसकी शुरुआत आप कर सकते हैं। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात करने का मौका मिलेगा। बात अगर लव लाइफ की करें तो यह समय आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगा।

Makar Sankranti 2025 date and shubh yog these zodiac signs will get benefits
Makar Sankranti 2025 - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार मकर संक्रांति वृषभ राशि के लिए कल्याणकारी रहने वाला है। यदि आप किसी कार्य को पूरा करने के लिए योजना बना रहे थे तो उसमें सफलता अवश्य मिल सकती है। व्यापार की दृष्टि से यह समय अति अनुकूल फलदाई रहेगा। आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को भी मिल सकती हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास की एंट्री भी हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Makar Sankranti 2025 date and shubh yog these zodiac signs will get benefits
Makar Sankranti 2025 - फोटो : amar ujala

मकर राशि 
आपके लिए यह समय लाभकारी रहने वाला है। करियर में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। सूर्य के प्रभाव से आपकी आय के नए स्त्रोत बनेंगे, जिससे अपनी शौक मौज की चीजों पर भी आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। धन संबंधित समस्या होने की संभावना है। नौकरी की तालाश कर रहे लोगों को किसी मनचाही जगह पर नौकरी मिल सकती है। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे।

विज्ञापन
Makar Sankranti 2025 date and shubh yog these zodiac signs will get benefits
Makar Sankranti 2025 - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार सूर्य के मकर राशि में जाने पर आपके भाग्य में वृद्धि हो सकती हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रम में आपकी साख चारों ओर फैलेगी, जिससे आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। लव लाइफ शानदार रहने वाली है। यदि आप विदेश से व्यापार करने की योजना बना रहे हैं, तो उसमें सफलता अवश्य मिल सकती हैं। साथी के साथ डिनर डेट पर जाएंगे। परिवार के साथ रिश्ते और भी मजबूत होंगे। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed