Gajkesari Yog 2025: गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होता है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि गजकेसरी राजयोग के प्रभाव से जातक को करियर, व्यापार और वैवाहिक जीवन में शुभ परिणामों की प्राप्ति होती हैं। जब भी इन दो ग्रहों की युति से गजकेसरी योग बनता है तो सभी राशियों से लेकर देश-दुनिया के कार्य भी प्रभावित होते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो एक बार फिर गजकेसरी योग बनने जा रहा है, जो इन तीन राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। बता दें 5 मार्च को सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर चंद्रमा वृषभ राशि में एंट्री लेंगे, जहां पहले से गुरु बृहस्पति विराजमान है। ऐसे में गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग बनेगा जिससे इन राशि वालों के जातकों की किस्मत चमक सकती है। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।
Gajkesari Yog 2025: होली से पहले बनेगा गजकेसरी राजयोग, इन राशियों को मिल सकता है विशेष लाभ
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:51 PM IST
सार
Gajkesari Yog 2025: गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होता है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि गजकेसरी राजयोग के प्रभाव से जातक को करियर, व्यापार और वैवाहिक जीवन में शुभ परिणामों की प्राप्ति होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन