फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Nakshatra Gochar: 7 मई से इन राशि वालों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, मिलेगा धन लाभ

Thu, 07 May 2026 11:06 AM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Thu, 07 May 2026 11:06 AM IST
सार

Budh Nakshatra Gochar: ज्योतिष के अनुसार, बुध का यह गोचर कुछ राशियों के लिए खास मौके लेकर आ रहा है। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा, करियर में ग्रोथ के रास्ते खुलेंगे और आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह समय लाभकारी रहने वाला है

विज्ञापन
Budh Nakshatra Gochar on 7 may 2026 impact and lucky rashifal in hindi
Budh Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

Budh Nakshatra Gochar:  7 मई 2026 को बुध ग्रह भरणी नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस नक्षत्र के स्वामी विलासिता के कारक शुक्र देव माने जाते हैं। वहीं बुध व्यापार और संवाद को दर्शाते हैं। ऐसे में बुध का भरणी नक्षत्र में आने से इसका शुभ प्रभाव कुछ राशि वालों के जीवन पर दिखाई दे सकता है। इस दौरान जातकों को करियर-कारोबार में वृद्धि, निवेश में अच्छे परिणाम व बेहतर निर्णय क्षमता मिल सकती हैं। यही नहीं आत्मविश्वास बढ़ेगा, नई चीजें सीखने की इच्छा जागेगी और जोखिम लेने का साहस भी देखने को मिल सकता है। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।



बुध-शुक्र युति से बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन राशि तीन राशियों के लिए शुभ
15 मई को सूर्य करेंगे वृषभ राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Budh Nakshatra Gochar on 7 may 2026 impact and lucky rashifal in hindi
Budh Nakshatra Gochar - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन कल्याणकारी रहने वाला है। आपके सामने आगे बढ़ने के कई नए अवसर आएंगे। करियर में प्रगति के संकेत हैं। खास बात यह है कि, अगर आप लंबे समय से किसी काम में मेहनत कर रहे थे, तो अब उसका फल मिलने का समय आ गया है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है। बिजनेस में अच्छा लाभ होता हुआ दिखाई देगा। घर में आपको नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं, जो भविष्य में आपको आगे बढ़ाएंगी।

ज्येष्ठ मास में बन रहा खास संयोग, 5 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के रास्ते
Surya Gochar: 11 मई से इन राशि वालों को करियर-कारोबार में मिलेगी सफलता, मेहरबान रहेगी किस्मत

Budh Nakshatra Gochar on 7 may 2026 impact and lucky rashifal in hindi
Budh Nakshatra Gochar - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह समय बड़ा लाभ लेकर आ सकता है। व्यापार में कोई बड़ी डील या महत्वपूर्ण अवसर आपके हाथ लग सकता है। निवेश से भी अच्छा लाभ होता दिख रहा है और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कुछ नया सीखने और करने की इच्छा बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। इस समय धनु राशि वालों को संतान से जुड़ी खुशखबरी मिलने के भी योग बन रहे हैं, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा।

Grahan Yog: 10 मई को बनेगा ग्रहण योग, कन्या सहित इन राशि वालों के जीवन में आएगा उतार-चढ़ाव

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Nakshatra Gochar on 7 may 2026 impact and lucky rashifal in hindi
Budh Nakshatra Gochar - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह गोचर आर्थिक रूप से मजबूत करने वाला साबित हो सकता है। माना जा रहा है कि, आय के नए स्रोत बन सकते हैं और बचत में भी बढ़ोतरी के संकेत हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। करियर-बिजनेस में नए तरह के अवसर मिल सकते हैं।  आय के नए-नए स्त्रोत बन सकते हैं। आपके काम की सराहना होगी, जिससे आत्मविश्वास और भी बढ़ेगा।

17 मई को शनि करेंगे रेवती नक्षत्र में परिवर्तन, इन राशियों के लिए शुभ संकेत और मिलेंगे कई अवसर

 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed