फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astrology: अब कुछ ही दिनों में कई ग्रहों के राशि परिवर्तन, 5 राशियों को होगा फायदा

Fri, 11 Feb 2022 07:48 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 11 Feb 2022 07:48 AM IST
सार

फरवरी के महीने में इन ग्रहों के राशि बदलने की वजह से 5 राशि वाले जातकों को विशेष लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
february month predictions three major planet transit these zodiac sign will be lucky
astrology 2022: ज्योतिष गणना के अनुसार फरवरी के महीने में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। इस महीने सूर्य, मंगल और शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन होगा। - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं और इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी जातकों के कुंडली के आधार पर उन पर प्रभाव पड़ता है। फरवरी के महीने में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। इस महीने सूर्य, मंगल और शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन होगा। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह को आत्मा, मान-सम्मान और नेतृत्व, मंगल ग्रह को साहस, पराक्रम और भूमि जबकि शुक्र ग्रह को वैभव और विलासिता प्रदान करने वाले ग्रह माना जाता है। सूर्य फरवरी महीने की 13 तारीख को कुंभ राशि में गोचर करेंगे, मंगल ग्रह 26 फरवरी को मकर राशि में गोचर और 27 फरवरी को शुक्र भी मकर राशि में राशि अपना स्थान बदलने वालें हैं। इसके अलावा 19 फरवरी 2022 को बृहस्पति ग्रह कुंभ राशि में अस्त हो जाएंगे। फरवरी के महीने में इन ग्रहों के राशि बदलने की वजह से 5 राशि वाले जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी वे राशियां।

february month predictions three major planet transit these zodiac sign will be lucky
राशि
मेष राशि
आपकी राशि में फरवरी के महीने में शनि देव और बुध ग्रह कुंडली के दशम भाव जोकि कर्म और करियर का होता है उसमें मौजूद रहेंगें। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए इस महीने धन लाभ के योग हैं। नौकरी और बिजनेस के मामले में अच्छा समय रहेगा। नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में मुनाफा प्राप्त करने के संकेत हैं। कई यात्राओं के करने से आपके लिए यह महीना सफल आपके लिए सफलता दिलाने वाला होगा।
february month predictions three major planet transit these zodiac sign will be lucky
राशि

तुला राशि
इस महीने आपको कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी। पुराने कार्यों में प्रगति आएगी। नौकरी करने वाले जातकों को एक साथ कई मौके इस महीने प्राप्ति के आएंगे। पिछले कई महीनों से अटका हुआ उधार का धन आपको प्राप्ति होने के संकेत हैं। कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह महीना लाभ दिलाने वाला रहेगा। कई मौकों पर तुला राशि के जातकों को फायदा मिलने के संकेत हैं। सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा। पारिवारिक समारोह में शिरकत करने से  मेल जोल में बढ़ावा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
february month predictions three major planet transit these zodiac sign will be lucky
राशि

कन्या राशि
फरवरी के महीने में कन्या राशि के जातकों को देवगुरु बृहस्पति और शनि देव दोनों की कृपा हासिल होगी। व्यापार में नहीं गति देखने की प्राप्ति होगी। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा। पिछले कई महीने के सौदे से आपको जबरदस्त लाभ होने के संकेत हैं। इस संतान की पढ़ाई से जुड़ा विषय आपको खुशियां लेकर आने वाला है।

विज्ञापन
february month predictions three major planet transit these zodiac sign will be lucky
राशि
धनु राशि
सूर्य, शनि और मंगल ग्रह के मकर राशि में एक साथ आने से धनु राशि के जातकों का विशेष लाभ होगा। नई योजनाओं में आप सफल होंगे जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। इस महीने आप कई यात्राएं करेंगे जिसकी वजह से आपको अच्छा खासा अनुभव और धन की प्राप्ति होगी। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed