फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 11 February 2022 : कर्क, सिंह और मकर राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी, मिथुन और मीन राशि वाले रहें सतर्क

Fri, 11 Feb 2022 07:47 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 11 Feb 2022 07:47 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 11 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal : मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई नए पद की प्राप्ति हो सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 11 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन सेहत के लिहाज से अनुकूल रहने वाला है, क्योंकि आपको जो पहले से रोग था, तो उसमें आज सुधार होगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थी भी एकाग्र होकर पढ़ने लिखने में रुचि दिखाएंगे और परीक्षा में सफलता हासिल करेंगे। आज आपको जीवनसाथी के कार्यक्षेत्र में चल रही कुछ समस्याओं के समाधान के लिए किसी से बातचीत करनी पड़ सकती है। यदि आप आज किसी नए वाहन, भूमि अथवा जमीन को खरीदने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 11 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है, इसलिए आपको अपने खर्चों में हो रही वृद्धि के कारण एक सही बचत बनाकर चलना होगा, तभी आप उसका लाभ ले पाएंगे, नहीं तो आपके धन कोष में कमी आ सकती है। विदेशों से व्यापार कर रहे जातकों को आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिसके कारण उनकी कोई रुकी हुई डील भी फाइनल होगी। आज आपको अपने पिताजी से किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना चाहिए। यदि आपने उसे आगे के लिए टाला, तो बाद में वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने संतान की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 11 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कारोबार कर रहे लोगों को आज कुछ नए लोगों से मिलने जुलने का मौका मिलेगा, जिनसे उनके कारोबार पर असर भी बहुत अच्छा पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में भाई बहनों का आज आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, जिसके कारण उनके चल रहे मनमुटाव भी समाप्त होंगे। यदि आज आप अपने धन का निवेश करें, तो उसमें किसी विशेषज्ञ से ही सलाह लें, तभी वह बाद में आपको दोगना होकर मिल सकता है, जो लोग आज किसी यात्रा की तैयारी कर रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें, नहीं तो उसमें आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा, इसलिए सावधान रहें।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 11 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज नौकरी कर रहे जातकों को कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसके कारण वह परेशान भी हो सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के जीवन में आज कुछ अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे, जिसके कारण उनके साथी व उनके बीच प्रेम और गहरा होगा। आज आपको अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपकी माताजी आज आपसे नाराज हो सकती हैं। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को आज अपने किसी मित्र के द्वारा कोई ऐसा ऑफर मिल सकता है, जो उनके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए अपने गुरुजनों से मदद लेनी पड़ेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed