फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gaj Kesari Yog 2025: फरवरी की शुरुआत में इन तीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बनेगा गजकेसरी राजयोग

Thu, 23 Jan 2025 03:46 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 23 Jan 2025 03:46 PM IST
सार

Gaj Ksari Yog: ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह का विशेष स्थान माना गया है, उनके प्रभाव से जातक के जीवन में विवाह के योग का निर्माण होता है। मान्यता है कि कुंडली में गुरु मजबूत होने पर व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि और वैवाहिक जीवन सुखमय होता है।

विज्ञापन
february Gaj Kesari Yog 2025 date and time these zodiac sign will be lucky
वर्तमान में गुरु वृषभ राशि में विराजमान है और वहीं दूसरी ओर चंद्रमा 6 फरवरी 2025 को सुबह 2 बजकर 15 मिनट पर वृषभ राशि में एंट्री लेंगे। - फोटो : amar ujala
loader

Gaj Kesari Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह का विशेष स्थान माना गया है, उनके प्रभाव से जातक के जीवन में विवाह के योग का निर्माण होता है। मान्यता है कि कुंडली में गुरु मजबूत होने पर व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि और वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। ज्योतिष में गुरु को संतान, विवाह, धन, शिक्षा, धर्म, करियर आदि का कारक माना गया है और उन्हें धनु और मीन राशि का स्वामित्व प्राप्त है। कहते हैं कि जब भी गुरु अपनी राशि परिवर्तन या किसी ग्रह के साथ मिलकर युति बनाते हैं, तो सभी 12 राशि के जातकों को शुभ-अशुभ फलों की प्राप्ति होती हैं। वर्तमान में गुरु वृषभ राशि में विराजमान है और वहीं दूसरी ओर चंद्रमा 6 फरवरी 2025 को सुबह 2 बजकर 15 मिनट पर वृषभ राशि में एंट्री लेंगे। ऐसे में गुरु और चंद्रमा से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा जिससे कुछ राशियों को विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं, आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।

february Gaj Kesari Yog 2025 date and time these zodiac sign will be lucky
ज्योतिष गणना के अनुसार यह योग आपके करियर में तरक्की और व्यवसाय में सफलता से जुड़ा साबित होगा। - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
गजकेसरी राजयोग कर्क राशि के लिए बेहद शुभ रहने वाला है,  इन जातकों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको सुखद परिणाम मिलेंगे, इस दौरान काम के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है जो लाभकारी होगी। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। ज्योतिष गणना के अनुसार यह योग आपके करियर में तरक्की और व्यवसाय में सफलता से जुड़ा साबित होगा। आर्थिक क्षेत्र में तरक्की होगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं।

february Gaj Kesari Yog 2025 date and time these zodiac sign will be lucky
आपके सितारें बता रहे हैं कि गजकेसर योग आपकी किस्मत को चमका सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार सिंह राशि के लिए गजकेसरी योग लाभकारी साबित होगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने की संभावना है। नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। यदि कोई मामला संपत्ति से जुड़ा है तो वह हल होगा। गुरु के प्रभाव से जीवन में किसी खास की एंट्री हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। आपके सितारें बता रहे हैं कि गजकेसर योग आपकी किस्मत को चमका सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। कारोबार में प्रगति के साथ आप नया काम शुरू कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
february Gaj Kesari Yog 2025 date and time these zodiac sign will be lucky
आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा देखने को मिलेगा। दांपत्य जीवन बेहतर होगा। - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
गजकेसरी योग के प्रभाव से आपकी सभी समस्याएं समाप्त हो सकती हैं। हर एक कार्य बिना विघ्न के सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। अगर कोई वाद-विवाद कोर्ट-कचहरी में चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होती दिखाई दे रही हैं। आप इस दौरान कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा देखने को मिलेगा। दांपत्य जीवन बेहतर होगा। आपके करियर और बिजनेस में लाभ के अवसर बन रहे हैं। 


MahaKumbh 2025: महाकुंभ में आकाश में कतार में रहेंगे 7 ग्रह, राशियों पर पड़ेगा ऐसा प्रभाव

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed