Navpancham Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रह अपने विशेष प्रभाव के लिए जाने जाते हैं, इनके प्रभाव से न केवल व्यक्ति का जीवन बल्कि देश-दुनिया के कार्य भी प्रभावित होते हैं। माना जाता है कि जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या किसी नक्षत्र में प्रवेश करता है, तो इसका असर न केवल उस एक राशि में बल्कि सभी 12 राशियों पर पड़ता है, इस दौरान सभी ग्रह में शुक्र के प्रभाव को सबसे खास और महत्वपूर्ण माना जाता है।
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार शुक्र धन-संपदा, सुख, वैभव, प्रेम और सुंदर जीवनसाथी का कारक ग्रह है, वह जब भी किसी ग्रह के साथ मिलकर योग बनाते हैं, तो इससे कुछ राशियों को विशेष लाभ की प्राप्ति होती हैं। बता दें 26 जनवरी 2025 को सुबह 5: 21 मिनट पर शुक्र और मंगल नवपंचम योग का निर्माण करेंगे। ज्योतिषियों की मानें तो शुक्र नवम भाव में और मंगल पंचम भाव में विराजमान होंगे। ऐसे में इन तीन राशियों के भाग्य में वृद्धि हो सकती हैं, इन राशियों को आकस्मिक धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन की प्राप्ति संभव है, आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं।
2 of 4
ज्योतिषियों की मानें तो नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं।
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार नवपंचम योग आपके लिए शुभ रहने वाला है। आत्मविश्वास में वृद्धि होती दिखेगी। यदि किसी जमीन को खरीदने की योजना बना रहे थे तो वह इच्छा पूरी होगी। शुक्र के शुभ प्रभाव से आपके धन धान्य में वृद्धि होगी। आप घर में किसी पूजा-पाठ का आयोजन भी कर सकते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम भी पूरा होगा। बात लव लाइफ की करें तो वह शानदार रहने वाली है। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास की एंट्री होगी।
3 of 4
विवाह योग्य जातकों के जीवन में किसी मनचाहे साथी की एंट्री होगी। जीवनसाथी से किसी उपहार की प्राप्ति संभव है।
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
नवपंचम योग आपके जीवन में बदलाव लेकर आ सकता है। आपके करियर और बिजनेस में लाभ के अवसर बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए यह समय बेहद खास है। अगर आप किसी महाविद्यालय में दाखिला लेना चाहते थे तो वह आपको मिल सकता है। निवेश में मनचाहा लाभ मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में तरक्की होगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिलने के योग है। बिजनेस कर रहे लोग किसी बड़ी डील को लेकर यदि परेशान थे, तो वह भी फाइनल हो सकती है। विवाह योग्य जातकों के जीवन में किसी मनचाहे साथी की एंट्री होगी। जीवनसाथी से किसी उपहार की प्राप्ति संभव है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिलेगी।
4 of 4
मार्केटिंग के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के वेतन में वृद्धि होगी। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा देखने को मिलेगा।
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार नवपंचम योग मकर राशि के लिए लाभकारी रहने वाला है। किसी पैतृक संपति संबंधित मामले में आपको जीत मिलने से खुशी होगी। आपके घर किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। बिजनेस में लगाए हुए धन से मनचाहा लाभ मिलने की पूरी संभावना है। मार्केटिंग के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के वेतन में वृद्धि होगी। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा देखने को मिलेगा। अगर कोई वाद-विवाद कोर्ट-कचहरी में चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिलेगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।