फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rashifal: अक्तूबर में ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 4 राशि वालों को धनतेरस-दिवाली पर होगा विशेष लाभ

Wed, 08 Oct 2025 03:37 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 08 Oct 2025 03:37 PM IST
सार

Diwali Lucky Rashifal 2025: अक्तूबर जारी है और इस माह धनतेरस, दिवाली और छठ पूजा जैसे बड़े पर्व मनाए जाएंगे। त्योहारों के इस महीने में ग्रहों की चालों में भी बदलाव होगा, जिसका खास प्रभाव 12 राशियां समेत तीज-त्योहारों पर दिखाई देगा। 

विज्ञापन
Diwali Lucky Rashifal 2025 and guru surya mangal rashi parivartan impact on zodiac
Diwali Lucky Rashifal 2025 - फोटो : अमर उजाला

Diwali Lucky Rashifal 2025: अक्तूबर जारी है और इस माह धनतेरस, दिवाली और छठ पूजा जैसे बड़े पर्व मनाए जाएंगे। त्योहारों के इस महीने में ग्रहों की चालों में भी बदलाव होगा, जिसका खास प्रभाव 12 राशियां समेत तीज-त्योहारों पर दिखाई देगा। ज्योतिषियों की मानें, तो दिवाली से पहले और उसके बाद कई ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। दरअसल, सूर्य 17 अक्तूबर 2025 को दोपहर 1 बजकर 36 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। अगले दिन यानी 18 अक्तूबर 2025 को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा।


 

19 अक्तूबर 2025 को गुरु राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वह इस दिन दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर कर्क में गोचर करेंगे। इस दिन छोटी दिवाली भी मनाई जाएगी। इसके बाद चंद्रमा कन्या से तुला में प्रवेश करेंगे। 23 अक्तूबर को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। फिर वृश्चिक राशि में 24 अक्तूबर 2025 को बुध आएंगे।
 

मंगल भी 27 अक्तूबर 2025 को दोपहर 02 बजकर 43 मिनट पर वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। ऐसे में ग्रहों के इस दुर्लभ संयोग का खास प्रभाव कुछ राशि वालों पर बना रहेगा। इन जातकों को धन लाभ, शुभ समाचार और हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

Karwa Chauth 2025 : किन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ का व्रत? जानें इसके नियम

Diwali Lucky Rashifal 2025 and guru surya mangal rashi parivartan impact on zodiac
जो लोग नौकरीपेशा हैं, उनको नए मौके मिलेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि

यह समय सिंह राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। व्यापारियों को नए सौदे मिलेंगे। आप वाहन की खरीदारी करेंगे। निवेश करने पर अच्छा रिटर्न आएगा। पार्टनरशिप का प्रस्ताव भी आपको मिल सकता है। इस दौरान जो लोग नौकरीपेशा हैं, उनको नए मौके मिलेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा।

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर सावधान रहें ये 3 राशियां, विडाल-व्यातीपात योग का होगा नकारात्मक प्रभाव

Diwali Lucky Rashifal 2025 and guru surya mangal rashi parivartan impact on zodiac
आप अपनी नौकरी के साथ-साथ कोई दूसरा काम भी करेंगे। - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
आपके लिए ग्रहों की ये चाल बदलावों से भरी रहेगी। आप जो भी काम करेंगे, उसमें धन लाभ, विस्तार और नए लोगों का साथ आपको मिलेगा। इस दौरान कोर्ट के मामले पक्ष में आ सकते हैं। आप अपनी नौकरी के साथ-साथ कोई दूसरा काम भी करेंगे।

Guru Shukra Yog: इन 3 राशियों को मिलेगा गुरु-शुक्र का साथ, हर काम में होगी सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali Lucky Rashifal 2025 and guru surya mangal rashi parivartan impact on zodiac
विदेश यात्रा या विदेश व्यापार संबंधी योजनाओं में सफलता मिलने की संभावना बन रही है। - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि वालों के विवाह की बात बन सकती हैं। कार्यक्षेत्र में नए-नए तरह के अवसरों की प्राप्ति होने से प्रभाव बढ़ेगा। इस समय आप सोना-चांदी या वाहन खरीदने का सपना अपना पूरा करेंगे। विदेश यात्रा या विदेश व्यापार संबंधी योजनाओं में सफलता मिलने की संभावना बन रही है।

Dhanteras 2025: धनतेरस पर बन रहे हैं शुभ योग, राशि अनुसार खरीदें ये चीजें

विज्ञापन
Diwali Lucky Rashifal 2025 and guru surya mangal rashi parivartan impact on zodiac
संतान सुख की प्राप्ति होगी। अच्छा आर्थिक लाभ मिलेगा। - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
आपके लिए समय कई उम्मीदें और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। रिश्तों में बदलाव आपके तनाव को कम करेंगे और विश्वास और बढ़ेगा।  विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। संतान सुख की प्राप्ति होगी। अच्छा आर्थिक लाभ मिलेगा।

Venus Sun Yuti 2025: शुक्र का नीच राशि भंग राजयोग होने से इन राशि वालों को हो सकता है आकस्मिक धन लाभ

 




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed