फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2024: धनतेरस पर 100 बरस बाद त्रिग्रही योग, इन तीन राशियों के आएंगे अच्छे दिन

Mon, 28 Oct 2024 10:34 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 28 Oct 2024 10:34 AM IST
सार

इस साल धनतेरस पर 100 साल बाद त्रिग्रही योग यानी त्रिपुष्कर योग, इंद्र योग, वैधृति योग और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है। इन योगों का प्रभाव कुछ राशियों पर विशेष रूप से लाभकारी होगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में बड़ी उन्नति हो सकती है। 

विज्ञापन
Dhanteras 2024 Date Trigrahi Yog after 100 years will bring good luck for three zodiac sign
इस साल धनतेरस पर 100 साल बाद त्रिग्रही योग बन रहा है। - फोटो : अमर उजाला

Dhanteras 2024 Shubh Muhurat: धनतेरस का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर के  पूजन करने का विधान है। धनत्रयोदशी के दिन प्रदोष काल के समय त्रिपुष्कर योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में प्रदोष काल शाम 6:38 बजे से 8:24 बजे तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में माता लक्ष्मी और कुबेर का पूजन करने से शुभ फल प्राप्त होगा।  धनतेरस पर न सिर्फ मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा का विधान है बल्कि इस दिन भगवान धन्वंतरि  जो स्वास्थ्य के देवता हैं की भी पूजा की जाती है। मान्यता है कि धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की आराधना करने से रोगों से भी मुक्ति मिलती है। 


इस साल 29 अक्तूबर को मनाई जाने वाली धनतेरस पर 100 साल बाद त्रिग्रही योग यानी त्रिपुष्कर योग, इंद्र योग, वैधृति योग और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है। इन योगों का प्रभाव कुछ राशियों पर विशेष रूप से लाभकारी होगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में बड़ी उन्नति हो सकती है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां। 

Dhanteras 2024 Date Trigrahi Yog after 100 years will bring good luck for three zodiac sign
धनतेरस के दिन त्रिग्रही योग, त्रिपुष्कर योग, इंद्र योग, लक्ष्मी नारायण योग, शश महापुरुष राजयोग कुल 5 शुभ संयोग बन रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

धनतेरस पर शुभ योग 
धनतेरस पर इस बार 100 साल बाद दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है, धनत्रयोदशी यानी धनतेरस के दिन त्रिग्रही योग, त्रिपुष्कर योग, इंद्र योग, लक्ष्मी नारायण योग, शश महापुरुष राजयोग कुल 5 शुभ संयोग बन रहे हैं। ऐसे में पूजा और खरीदारी का विशेष लाभ मिलेगा। 
इंद्र योग - 28 अक्टूबर 2024, सुबह 6:48 - 29 अक्टूबर 2024, सुबह 07:48 तक 
त्रिपुष्कर योग - 06:31 - सुबह 10:31 (29 अक्टूबर)
लक्ष्मी-नारायण योग - धनतेरस के दिन वृश्चिक राशि में शुक्र और बुध एक साथ विराजमान रहेंगे, ऐसे में लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा। 

Dhanteras 2024 Date Trigrahi Yog after 100 years will bring good luck for three zodiac sign
कर्क राशि वालों को अप्रत्याशित आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि 
इस दिन बनने वाले ये योग कर्क राशि के लिए बेहद शुभ माना जाएगा। आपको अप्रत्याशित आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। परिवार के सहयोग से आपका कारोबार आगे बढ़ेगा। इस दौरान विलासिता की वस्तुएं भी घर में आती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2024 Date Trigrahi Yog after 100 years will bring good luck for three zodiac sign
जमीन-जायदाद से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। - फोटो : amar ujala

तुला राशि
तुला राशि वाले लोग बिजनेस में बड़ी डील कर सकते हैं, यानी भविष्य में अच्छा मुनाफा संभव है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं, जिससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

विज्ञापन
Dhanteras 2024 Date Trigrahi Yog after 100 years will bring good luck for three zodiac sign
इस अवधि में विदेश यात्रा का भी योग बन रहा है। - फोटो : amar ujala

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह आय में भारी वृद्धि की संभावना है। नए स्रोतों से आर्थिक लाभ हो सकता है। इस अवधि में विदेश यात्रा का भी योग बन रहा है। धनु राशि के जो जातक रोजगार की तलाश में हैं उन्हें नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं।  विशेष रूप से सरकारी नौकरियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed