फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (27 अक्तूबर से 03 नवंबर तक): 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह ? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Mon, 28 Oct 2024 07:28 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 28 Oct 2024 07:28 AM IST
सार

यह सप्ताह दिवाली पर खास तरह के योगों के निर्माण से होगा। सप्ताह की शुरुआत लक्ष्मी नारायण राजयोग से होगी।

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 28 october to 03 november 2024 know predictions of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष 


मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उठापटक भरा रहने वाला है। इस सप्ताह मेष राशि के लोगों को किसी के साथ वाद-विवाद करने और बात-बात में क्रोध करने की प्रवृत्ति से बचना होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको किसी कार्य विशेष के लिए लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान भूमि-भवन अथवा पैतृक संपत्ति के मामलों को सुलझाने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाना पड़ सकता है। 

कारोबार की दृष्टि से यह समय आपके लिए ठीक रहने वाला है। व्यवसाय में लाभ होने और उसके विस्तार के योग बनेंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति को भी इस दौरान सामान्य ही सही लेकिन लाभ होगा लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके सिर पर अचानक ही कुछ बड़े खर्च सामने आएंगे, जिसके लिए आपको अपना संचित धन खर्च करना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आप अपनी वाणी और व्यवहार दोनों में विनम्रता बनाए रखें। किसी के साथ उत्तेजित होकर बात न करें अन्यथा वर्षों से बने बनाए संबंधों में दरार आ सकती है। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने लव पार्टनर अधिक भावनात्मक दबाव न बनाएं।

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा और लक्ष्मीअष्टकं का पाठ करें।

weekly horoscope saptahik rashifal 28 october to 03 november 2024 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

वृषभ 
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आपको न ज्यादा लाभ होगा और न हानि होगी। सप्ताह की शुरुआत में आपको किसी धार्मिक-मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान आप अपने इष्ट-मित्र एवं घर-परिवार के सदस्यों के संग अधिक से अधिक समय बिताना पसंद करेंगे। करियर-कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह भी सामान्य रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रिय व्यक्ति के द्वारा उपहार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। 

व्यवसाय में आपको अपेक्षा के अनुसार लाभ की प्राप्ति होगी। सप्ताह के मध्य में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपको कुछ कार्य अपनी इच्छा के विरुद्ध भी करने पड़ सकते हैं। इस दौरान आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रह सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय सेहत और संबंध की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान आप मौसमी बीमारी का शिकार हो सकते हैं। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए भी आपको अधिक जतन करने होंगे। लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। लव पार्टनर हो या फिर लाइफ पार्टनर आपसी तालमेल को बिठाने के लिए आपको कुछ चीजों से समझौता करना पड़ सकता है। 

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा एवं श्रीसूक्त का पाठ करें।

weekly horoscope saptahik rashifal 28 october to 03 november 2024 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल लिए हुए है। इस सप्ताह आपको अपने करियर और कारोबार सफलता एवं लाभ की प्राप्ति के लिए अपना एक कदम पीछे भी करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा जातकों के सिर पर अचानक से कामकाज का अधिक बोझ आ सकता है, जिसे समय पर पूरा करने के लिए उन्हें अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना होगा। इस दौरान कारोबार और नौकरी के चलते आप अपने परिवार वालों को कम समय दे पाएंगे, जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा।

सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में उन लोगों से खूब सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी जो आपके सामने मीठा बोलते हैं लेकिन पीठ पीछे आपके लिए गढ्ढे खोदने का काम करते हैं। व्यवसाय की दृष्टि से भी यह समय थोड़ा चुनौती लिए रहने वाला है। इस दौरान आपको बाजार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। खट्टी-मीठी तकरार के साथ प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए अपने जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतानपक्ष के भविष्य को लेकर मन में चिंता बनी रह सकती है। 

उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा तथा गायत्री मंत्र का एक माला जप करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 28 october to 03 november 2024 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

कर्क 
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने काम को करते समय आलस्य से बचना होगा। इस सप्ताह करियर अथवा कारोबार के सिलसिले में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा काम को टालने की प्रवृत्ति आपके लिए अत्यधिक नुकसान का कारण बन सकती है। यदि आप किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं तो आपको मनचाही सफलता पाने के लिए आलस्य छोड़कर कठिन परिश्रम करना होगा। सप्ताह के मध्य में राजकीय कार्यों को लेकर आपका मन थोड़ा चिंतित रहेगा। यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो उसके लिए आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

सप्ताह के मध्य में परिश्रम के मुकाबले फल या फिर कहें लाभ और सफलता न मिलने के कारण आपके मन में हताशा के भाव जागृत हो सकते हैं। हीन मनोवृत्ति और घर-परिवार में कलह का माहौल आपके मानसिक कष्ट का बड़ा कारण बनेगा। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी क्षमता से ज्यादा किसी चीज पर खर्च करने से बचना चाहिए। रिश्ते-नाते और प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधों के बीच अपने अहं को न आने दें और लोगों के साथ विनम्रता से पेश आएं। कर्क राशि के जातक सेहत संबंधी दिक्कतों से बचने के लिए अपने खान-पान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान दें। 

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाकर शिवमहिम्नस्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 28 october to 03 november 2024 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

सिंह 
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर-कारोबार और निजी जीवन से जुड़ी कुछ चुनौतियों को लिए रहने वाला है। हालांकि आप अपनी सूझबूझ से सभी चुनौतियों से पार पाने में अंतत: कामयाब हो जाएंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको कार्यक्षेत्र से जुड़े टारगेट को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी। हालांकि किसी भी कार्य को करते समय आपको अपने सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा।

सप्ताह के मध्य में घर में किसी हितैषी अथवा प्रिय व्यक्ति के आगमन से खुशियों का माहौल रहेगा। सिंह राशि के जातकों को सप्ताह के उत्तरार्ध में अहंकार अथवा क्रोध में आकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचना होगा अन्यथा बाद में उस पर आपको पछतावा करना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाने के लिए स्वजनों की भावनाओं और उनकी जरूरतों को समझने का प्रयास करेंं और अपने बिजी शेड्यूल में से थोड़ा समय उनके लिए जरूर निकालें।

इस सप्ताह किसी बात को लेकर लव पार्टनर के साथ गलतफहमी पैदा होने की आशंका है। जीवनसाथी की सेहत आपकी चिंता का कारण बन सकती है। हालांकि आपको स्वयं अपनी भी सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। 

उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं और अपने गुरुमंत्र और अपने आराध्य देवता का मंत्र जपें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed