फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस राशि वालों को खुद को बदलने की जरूरत, जानें अपना राशिफल

Fri, 09 Jun 2017 07:17 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Fri, 09 Jun 2017 07:17 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 9th june
zodiac - फोटो : zodiac
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।

मेष राश‌ि: योजनाओं को पूरा करने के लिए मदद लें

daily rashiphal 9th june
मेष राश‌ि

आज आप अपनी जिंदगी को बदलना चाहेंगे। ये कुछ ठोस कदम उठाने का समय है। समस्याओं को नजरअंदाज करने से उनका हल नहीं निकलेगा, बल्कि कोशिश करने से ही आप उनको सुलझा पाएंगे। आज आप अपनी योजनाओं को खुद समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे, इसके लिए आपको किसी की मदद की जरूरत पड़ेगी। इस व्यक्ति की जितनी मदद आप लेना चाहें लें, इसमें जरा भी ना हिचकें, इससे आपको लाभ ही होगा। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य की ओर से थोड़ा बहुत आर्थिक सहयोग मिल सकता है, जो आपको सुकून पहुंचाएगा। आज आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है, इसलिए बिजली उपकरणों तथा आग से सतर्क रहें। 

वृष राश‌िः मेहनत से विरोधियों को हरा देंगे

daily rashiphal 9th june
वृष राश‌ि

आज आप अपने काम से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं,लेकिन ये भी हो सकता है कि आप ये यात्रा अपने दोस्तों के साथ ही करें। आज आप अपनी मेहनत और स्पष्ट बातचीत से अपने व्यवसायिक विरोधियों को निरस्त कर देंगे। आज का दिन सभी तरह के लोगों के लिए आर्थिक रूप से अच्छा है, खासकर व्यापारियों के लिए। आप आपने लक्ष्य से मत भटकिये। आप कुछ दिनों से ज्यादा व्यस्त चल रहे हैं, इसलिए अब आराम करने का समय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः जीवन में आने वाला नया दोस्त

daily rashiphal 9th june
म‌िथुन राश‌ि

शायद ये उम्र भर चलने वाली दोस्ती की शुरूआत है। दोस्त आते हैं और चले जाते हैं, लेकिन ये नया दोस्त हर सुख-दुख में आपका साथ देगा। आज का दिन विद्यार्थियों के लिये शुभ है। आपको आत्मविश्वास भरा हुआ मानस लेकर स्वयं पर यकीन करना चाहिये। इन दिनों काम के सिलसिले में आपको काफी यात्रा करनी पड़ रही है। आज आप महसूस करेंगे कि कोई दर्द या जोड़ों के दर्द की परेशानी आज दिन भर बनी रहेगी। आप इस दर्द से दूर रह सकते हैं अगर आप सन्तुलित और ताजा भोजन खाएं और साथ ही व्यायाम भी करें। 

विज्ञापन

कर्क राशिः आपके हक में रहेगा कानूनी फैसला

daily rashiphal 9th june
कर्क राशि

कोई कानूनी फैसला अब आपके हक में रहेगा। अब आपको अपने प्रयासों का फल मिल सकेगा। सब कुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन आपको अपने गुस्से को काबू में रखना होगा। आज आप कोई महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त करने का सपना देखेंगे। इसे केवल एक सपना ही ना रहने दें। आज के गलाकाट आर्थिक प्रतिस्पर्धा के समय में आपको सलाहकारों से सतर्क रहना होगा। यदि आपने आज किसी से सलाह ली तो आपको बाद में एहसास होगा कि उसने आपको गुमराह किया है। उनसे सावधानी बरतें। आज आपको अपना स्वास्थ्य अच्छा महसूस होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed