फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज गुरु होंगे उदय, चन्द्रमा धनु राशि में, धन लाभ के योग बने हैं इन राशियों में

Fri, 07 Oct 2016 10:03 AM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Fri, 07 Oct 2016 10:03 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 7 october 2016
राश‌िचक्र
गुरु आज उदय हो रहे हैं और चन्द्रमा गुरु की राश‌ि धनु में आए हैं। ग्रहों का यह संयोग आज कई राश‌‌ियों में शुभ योग बना रहा है। जान‌िए ऐसे में आज का द‌िन आपके ल‌िए कैसा रहेगा।

मेष राश‌िः पैसे रुपये को लेकर आज थोड़ा सावधान रहें

daily rashiphal 7 october 2016
मेष राश‌ि

आज घर के बहुत से कामों को लेकर आपका सर चकरा सकता है। लेकिन घर पर हो रही सारी गतिविधियां सकारात्मक ही रहेंगी इसलिए आप अपना काम ठीक से पूरा करें। इस समय अपनों के साथ का पूरा मजा लें लेकिन साथ ही अपने काम को भी समय पर पूरा करने की कोशिश करें। घर और बाहर के काम में संतुलन ही आज आपका मूल मंत्र है।
आज आपकी सहनशीलता की परीक्षा होगी। आप बेचैन व चिड़चिड़े हो सकते हैं। अपना संयम बनाए रखें। अपने साथी को कोई अपमानजनक बात ना कहें। हर विषय पर खुलकर बात करें।
आज उन लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन है, जिन्हें विदेश में व्यापार करने का अवसर मिला है। दूर बैठे साझेदारों से संबंधित व्यवसाय में भी लाभ होगा। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी अपने संपर्क मधुर बनाने की कोशिश करें। इस समय करियर संबंधी लाभ की आशा है।
आज आपको आर्थिक नुकसान के संकेत हैं इसलिए पैसे रुपये को लेकर आज थोड़ा सावधान रहें। सिर्फ सुरक्षित निवेश का ही रास्ता चुनें या फिर सही समय आने का इंतजार करें। उन्हीं चीजों की खरीदारी करें जो बेहद जरूरी हों। अगर विलासिता का कोई सामान खरीदते हैं तो शायद नुकसान उठाना पड़े। आज मुट्ठी बांध कर ही चलें।

वृष राश‌िः आपके लिए आज का दिन भाग्यशाली है

daily rashiphal 7 october 2016
वृष राश‌ि

इस समय आपका आकर्षण धर्म की ओर रहेगा। समाज सेवा से आपको मानसिक शांति मिलेगी। भाग-दौड़ की जिन्दगी को आराम देने का यही सही समय है। आपके हालात चाहे जैसे भी हों अपना विश्वास बनाए रखें।
आज के दिन आपसी रिश्ते बनाएं एवं उन पर अपना ध्यान केन्द्रित करके अमल करें। अपने साथी को अपनी भावनाओं से अवगत कराएं, जिससे आपको सकारात्मक फल भी प्राप्त हो सके। इस समय आपको अपने साथी के साथ अकेले में एक-दूसरे के साथ मनबहलाव करना चाहिए। आप प्रेम में डूबे रहना चाहते हैं तो अपनी आंखें बंद कर लें, अन्य रास्ते खुल जाएंगे। आप देखेंगे कि आपका साथी आपके साथ भरपूर है।
आज आप शैक्षणिक व्यावसाय की उन्नति के अवसरों को अपनी ओर खुलते हुए पाएंगे। यदि आप अपने काम को बदलना चाहते हैं तो पहले विकल्प की पड़ताल करें। इस समय किये गए प्रयत्न सफल होंगे।
आपके लिए आज का दिन भाग्यशाली है, कहीं से पैसे आयेंगे। आपकी लॉटरी खेलने में रूचि नहीं है तो अगले कुछ दिनों में आप जो गाड़ी और संपत्ति खरीदना चाहते हैं ध्यान रखें कि उसमें आपका भाग्यशाली नंबर जरूर हो। आज के दिन कुछ बचत हो सकती है। कहीं से अतिरिक्त रकम भी मिलने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः आपके व्यावसायिक सपने पूरे हो सकेंगे

daily rashiphal 7 october 2016
म‌िथुन राश‌ि

आज आपके दोस्तों को आपकी मदद व सलाह की जरूरत है। आपको उनकी मदद जरूर करनी चाहिए। आखिरकार आपका रिश्ता ही कुछ ऐसा है। खूब सोच समझ कर ही किसी को कोई सलाह दें। एक-दूसरे के साथ विचारों का आदान-प्रदान करें।
आज आप याद रखें कि घास की दूसरी तरफ हमेशा हरियाली नहीं होती, खासकर प्यार के मामले में। अगर आप आज अवैध रिश्ते के लिए किसी के द्वारा प्रलोभित किए जाएं तो बैठकर ठंडे दिमाग से अच्छी तरह सोचें और अपने पार्टनर की खासियतों को याद करें। आप उसी रास्ते को चुनें जो जिन्दगी की लम्बी दौड़ में आप दोनों के लिए बेहतर है।
काम में सफलता मिलने के कारण आपके व्यावसायिक सपने पूरे हो सकेंगे। लेकिन फिर भी आपको मेहनत जारी रखनी चाहिए व अपनी सोच को सकारात्मक रखने की कोशिश करनी चाहिए। अपनी सफलता से प्रेरणा ले कर आप और मेहनत से काम कर सकते हैं। अपने सपनों को पूरा करने के लिए आपको पूरे मन से काम करने की कोशिश करनी चाहिए।
आज आप पब्लिक रिलेशन बनाने के लिए खूब खर्च करेंगे। और इससे लोगों में आपकी साख भी बढ़ेगी। बहुत दिनों से आप अपनी छवि को लेकर चिंतित थे, आपको मलाल था कि इतना सब कुछ होते हुए भी लोगों में आपका प्रभाव कायम नहीं हो रहा था सो आपने यह ठीक ही कदम उठाया है। अब तो सब आपके कायल होंगे। बस ध्यान रखियेगा कि उन्हीं लोगों पर पैसा खर्च कीजिए जो आगे आपके काम आएं।

विज्ञापन

कर्क राश‌िः आज आप खोई सम्पत्ति प्राप्त करेंगे

daily rashiphal 7 october 2016
कर्क राशि

आज आपके घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। अपने परिवार के साथ बिताए समय का भरपूर आनंद लेंगे। आप खूब बातें करेंगे और एक दूसरे के साथ का मजा लेंगे। आज अपने आप को तरोताजा करने का दिन है।
आज का दिन आप अपने साथी के साथ बिताए पलों की यादों में खो कर ही बिता सकते हैं। ऐसे में आपको अपने साथी की चाहत महसूस होगी, जिसकी वजह से आपका ध्यान काम में नहीं लग सकेगा।
अगर आज आपकी काम के सिलसिले में कोई मीटिंग है तो उसका परिणाम आपके हक में रहेगा। अगर आपकी मीटिंग नहीं है तो भी आप किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आएंगे, जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा।
आज आप खोई सम्पत्ति प्राप्त करेंगे इसीलिए आप अपने बिस्तर के नीचे एवं दराज में सावधानी पूर्वक देखने की कोशिश करें। आपकी कीमती वस्तुएं वहां मिल सकती हैं जिस स्थान की आप कभी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। यदि आवश्यकता हो तो आप अपने घर की पूरी छानबीन कर लें ये वस्तुएं आपको मिल ही जाएंगी।
आज बिजली से संबंध‌ित कोई भी कार्य करते समय आपको बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता हैं। आज आपके साथ कोई दुर्घटना या कोई चोट लग सकती है इसलिए बिजली के घरेलू उपकरणों जैसे की माईक्रोवेव या हीटर का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहें। आग या गर्म पदार्थो द्वारा किए गए काम में सावधानी बरतें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed