{"_id":"58baa7cf4f1c1bc3098307c9","slug":"daily-rashiphal-5th-march","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धनु राशि वाले लोग खरीदेंगे घर, जानें बाकी राशियों का कैसा रहेगा दिन","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
धनु राशि वाले लोग खरीदेंगे घर, जानें बाकी राशियों का कैसा रहेगा दिन
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Sun, 05 Mar 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
राशिचक्र
- फोटो : zodiac sign
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज सितारों की चाल का आपकी राशि पर क्या असर होगा, नौकरी, व्यवसाय, घर परिवार, करियर और प्यार के मामले में आप कितने भाग्यशाली रहेंगे, जान लीजिए।
मेष राशि: परिवार के साथ यात्रा पर जाएंगे
मेष राशि
तैयारी कर लीजिए आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा करते हैं। आज इस यात्रा का पूरा मजा लें। आपके प्रेम संबंध में आज नई जान आएगी। अपनी पुरानी आदतों को छोड़कर आप नई शुरुआत करने को तैयार हैं। ऐसा करने से जीवन के प्रति आपका दृष्टिकोण बदलेगा व आपके साथी को भी सुख की प्राप्ति होगी। सब के साथ मिल कर काम करने के कारण आप अपने सभी लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। अगर आप औरों के साथ मधुर संबंध बनाने में समय लगाएं तो व्यावसायिक क्षेत्र में आपको लाभ ही होगा। प्रबंधक स्तर के लोगों को अच्छी तरक्की के लिए सकारात्मक सोच और अच्छी संचार क्षमता का होना बहुत जरूरी है। अगर आप में ये सब है तो समझिए कंपनी में आपकी तरक्की निश्चित है। सजग रहें और ध्यान रखें कि यह मौका हाथ से निकल न जाए। आप स्वास्थ्य के मामले में आज अच्छा महसूस नहीं करेंगे। यह ज्यादा गंभीर तो नहीं परंतु आप कुछ ढीला महसूस करेंगे।
वृष राशि: भविष्य अच्छा आकार ले रहा है
वृष राशि
आज आपका दिल और दिमाग दोनो ही पूरी मस्ती में रहेंगे। मौज-मस्ती करना गलत नहीं है लेकिन आप को इसके साथ अपनी जिम्मेदारियों का भी ध्यान रखना चाहिए। आज आपको महसूस होगा कि आपका भविष्य वाकई अच्छा आकार ले रहा है। सकारात्मक व अनापेक्षित परिवर्तन होंगे। किसी भी उन्नति को अपने लिये प्रेरणा का स्रोत मानकर अधिकारियों को प्रसन्न करने का प्रयत्न करें। वे आपको अधिक उत्तरदायित्व सौंपना चाहते हैं। आज आपके आर्थिक रूप से मजबूत होने का दिन है। आपको खुद लगेगा की आपमें पैसे कमाने की अच्छी समझ है। आप पायेंगे कि लम्बी अवधि का जो निवेश आपने किया था उसका अच्छा फायदा मिल रहा है। आज आप पूरा दिन खेल में गुजारेंगे, क्योंकि खुद को स्वस्थ और युवा बनाए रखने का ये ही एक रास्ता है। आज आपका मन व्यायाम करने में ही नहीं बल्कि टीम के लिए खेल खेलने में भी लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि: आकर्षण धर्म की ओर रहेगा
मिथुन राशि
इस समय आपका आकर्षण धर्म की ओर रहेगा। समाज सेवा से आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपके हालात चाहे जैसे भी हों अपना विश्वास बनाए रखें। आज आप अपने आपको अपने साथी से हुई गलतफहमी से आहत महसूस करेंगे। अपने साथी द्वारा कही गई बात को ध्यानपूर्वक सुनें जो कि आपके हित के लिए है। अपने व्यावसायिक सपनों को पूरा करने के लिए अपनी रचनात्मकता का उपयोग करें। किसी भी नए व्यावसायिक प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले उसकी अच्छी तरह से योजना बना लें। इस समय किए गए सही प्रयास आपको सही दिशा दिखाएंगे। आज आपको लगेगा कि घर के लिए कुछ चीजों की खरीदारी की जाए। इसके लिए यह सही वक्त है। कान में संक्रमण होने पर लापरवाही ना बरतें। सभी लक्षण संकेत कर रहे हैं कि यह संक्रमण गंभीर भी बन सकता है इसलिए अच्छे चिकित्सक के पास जाएं। दवाइयां लेने में लापरवाही ना बरतें।
विज्ञापन
कर्क राशि: आज किसी बहस में ना पड़ें
कर्क राशि
आज आप जरा अपनी बहस करने की आदत को काबू में रखें। आज आप शायद थोड़ा उत्तेजित हो जाएं व बहस में पड़ जाएं। शांत रहें और बस अपना काम करने में लगे रहें। अगर आप अपने इस उद्देश्य को पूरा कर लेंगे तो आपको अच्छा तो लगेगा ही साथ ही आपको मानसिक शांति भी मिलेगी। आपके संबंधों में आज कठिनाई आ सकती है। रोमांस के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है। आपके विरोधी कुछ भी कर लें, लेकिन आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। कुछ लोग व्यावसायिक तौर से आपको नुकसान पहुंचाना चाहेंगे। लेकिन आप सुरक्षित रहेंगे। इस समय आपको शीघ्र ही बहुत बड़ी जमीन खरीदने के अवसर मिलेंगे। आपको इस मुद्दे पर विचार करना चाहिए क्योंकि आपका आर्थिक भार भी कम हो सकता है। आज आपको पेट की परेशानी से आराम मिलेगा। बर्गर, चिप्स न खाएं क्योंकि आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा तो सिर्फ अच्छा ही खाएं। अपना रात का खाना समय पर खाएं, तनाव कम करें, और ठीक खाना खाएं इससे आपकी पाचन क्रिया स्वस्थ होगी।