फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज बुध हो रहे हैं उदय, इसका आपकी जेब और लाभ पर क्या असर पड़ेगा

Tue, 03 Jan 2017 11:53 AM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Tue, 03 Jan 2017 11:53 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 3rd January
राश‌िचक्र
धुन राश‌ि में आज वक्री बुध का उदय होने जा रहा है। बुध का उदय होना धन और व्यवसाय के ल‌िए कैसा रहेगा। अपनी नौकरी एवं पार‌िवार‌िक जीवन का हाल भी जान लीज‌िए।

मेष राशि: किसी सामाजिक मुद्दे की वजह से परेशान रहेंगे

daily rashiphal 3rd January
मेष राश‌ि
आज आप शायद खुद के किसी सामाजिक मुद्दे में फंसा हुआ पाएंगे। इससे बाहर निकलने के लिए कूटनीति के सहारा लें। ये परेशानी आपकी वजह से खड़ी नहीं हुई है लेकिन फिर भी आप इसमें फंस गए हैं। आप बस अपनी संप्रेषण कला का प्रयोग करें और सब कुछ अपने आप ही ठीक हो जाएगा। आज आप अपनी घरेलू व रोमांटिक जीवन में समन्वय पाएंगे। अपने साथी से संतुष्ट होने के कारण आपके मन में शांति का विकास होगा। बचे हुए काम को जल्दी से पूरा करने के लिए आपको शायद अपने अधीनस्थों को प्रेरित करना पड़े कि वो अपनी पूरी क्षमता से काम करें। लेकिन शायद सभी प्रोत्साहित ना हों, इसलिए उन्हीं को चुनें जो प्रत्साहित होने की क्षमता रखते हैं। आज कोई भुगतान करते वक्त सावधान रहें और ध्यान रखें कि आपके बैंक में इतने पैसे तो हैं ना कि इसका भुगतान हो जाए। क्योंकि आज चैक बाउंस होने के संकेत हैं। आज आपके लिए अच्छा दिन नहीं है, आपको बुखार या फिर दर्द हो सकता है। अपने आप को बचाने के लिए सावधानी बरतें।

वृष राशि: विदेश यात्रा के संकेत हैं

daily rashiphal 3rd January
वृष राश‌ि
आज आप किसी यात्रा पर जाने के मूड में हैं। आपकी विदेश यात्रा के भी संकेत हैं। ये यात्रा काम के सिलसिले में या परिजनों के साथ भी हो सकती है। आज आपको प्रेम संबंध टूटने से ठेस पहुंच सकती है। दोनों के बीच दरार काफी समय से थी। बैंकिंग के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का दिन शुभ है। अतिरिक्त दायित्व और पदभार के कारण आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको अपने काम में सराहना मिलेगी। आप पर आर्थिक दबाव चाहे जैसा हो आप अपनी क्षमता से उन दबावों को झेल जाएंगे। बस आप अपना लक्ष्य निर्धारित कीजिए, उसके लिए एक ठोस योजना बनाइये, उस योजना पर काम कीजिए। अगर आज आप काफी देर तक कंप्यूटर पर बैठे हैं तो आज ही जाकर अपनी आंखों की जांच कराएं। ध्यान रहे, आप ज्यादा देर तक स्क्रीन पर बैठकर काम ना करें और अपनी आंखों को आराम दें वरना सरदर्द की परेशानी बराबर बनी रहेगी। आज अपनी आंखों का खास खयाल रखें और कोई परेशानी पड़ने पर दवा जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन राशि: आकर्षण जल्द प्रेम प्रसंग में बदलेगा

daily rashiphal 3rd January
म‌िथुन राश‌ि
आज आप अपने कार्य स्थल पर खूब मेहनत करेंगे और आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व होगा। लेकिन आज आपको अपने परिवार के साथ भी कुछ समय गुजारना चाहिए। आज आप खुश रहेंगे, क्योंकि आपके आकर्षण के प्रेम प्रसंग में बदलने की संभावना है। जो भावनाएं बढ़ी हैं, उन्हें संभालकर रखें। अपने संबंध को लेकर एक-दूसरे को समझें व सख्त नियम ना बनाएं। आज आप काम के बढ़ते बोझ से परेशानी सी महसूस करेंगे। दूसरी ओर अपनी ऊर्जा शक्ति के बल पर आप काम के बढ़ते बोझ को आसानी से वहन कर लेंगे। परशानियों से बचने के लिए आपको कोई भी निर्णय लेने से पहले एक बार फिर से सोच लेना चाहिए। इन दिनों काम के सिलसिले में आपको काफी यात्रा करनी पड़ रही है। आज सोचें कि यह यात्रा जरूरी है या नहीं आप पायेंगे कि उम्मीद के मुताबिक फायदा नहीं हो रहा है, बल्कि यात्रा न करते तो ज्यादा फायदे में रहते। आज आपको सेहत के प्रति सतर्कता और सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन

कर्क राशि: मानसिक ऊर्जा चरम सीमा पर रहेगी

daily rashiphal 3rd January
कर्क राशि
आज आपकी मानसिक ऊर्जा चरम सीमा पर रहेगी। आपको मुश्किलें भी अवसर के रूप में दिखेंगी और ये आज आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगा। मुश्किलों से लड़ने का आपका ये स्वभाव आपको जिंदगी में बहुत आगे ले जाएगा। आज आप पहचान करने में सक्षम होंगे कि कौन आपके पक्ष में है और कौन विपक्ष में। व्यवसायी, खासतौर से जिनका छोटा-मोटा व्यवसाय है, आज शायद उन्हें अपने कर्मचारियों को ले कर कुछ परेशानी का सामना करना पड़े । चाहे कितनी भी मजबूरी हो फिर भी किसी तरह का नकारात्मक निर्णय ना लें। इस समय आपकी कोई सम्पत्ति नष्ट होने का योग है। अत: आरामदायक कीमती सामान के प्रति सजग रहें विशेष कर उन वस्तुओं में जिन पर अधिक रूपये खर्च हुए हैं जैसे कार। आज आप हाइपरटैन्शन से निजात पा सकते हैं क्योंकि टहलने के द्वारा आपकी वजन घटाने की कोशिश आपको सकारात्मक परिणाम की ओर ले जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed