जानिए आज का
दिन सभी
राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
मेष राशिः अपने दृष्टिकोण में परिवर्तन लाएं
आज आपको अपना ध्यान इधर-उधर से हटा कर अपनी जिम्मेदारयों की ओर लगाना चाहिए। हाल में हुए लड़ाई झगड़े व गलतफहमी के कारण आप आज बोझिल महसूस करेंगे, किन्तु यह समय जल्दी ही समाप्त होने वाला है। अपने करियर को आगे बढ़ाने के सपने को पूरा करने के लिए आपको अपने दृष्चिकोण में परिवर्तन लाना पड़ेगा। इसे पाने के लिए अपने इरादे मजबूत रखें व लगातार मेहनत करते रहें। आप में से कुछ को अपनी पैतृक अचल सम्पत्ति से लाभ मिल सकता है। हो सकता है, यह आपको किसी विशेष प्रोपर्टी के रूप में प्राप्त हो। आज आप जोखिम में आकर गहरे पानी के करीब ना जाएं, जब तक की आपको सही तैराकी ना आती हो।
वृष राशिः जेवर संबंधित काम में होगा फायदा
आज आपको लगेगा कि आप बहुत भाग्यशाली हैं आपके आस-पास के लोगों को भी ऐसा ही लगेगा। आज आप बिना सोचे समझे कार्य करने के मूड में हैं। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए विदेश में पढ़ाई हेतु वीजा आवेदन के लिए सही है। यदि आपने पहले ही आवेदन किया है तब आज कोई अच्छी खबर आ सकती हैै। अगर आप जेवर सम्बन्धित काम करते हैं तो आपको आज फायदा होगा और आपका काम फलेगा। आज आप सिरदर्द और कम मानसिक ऊर्जा से ग्रस्त रहेंगे। इसलिए सावधानी बरतें। इन बीमारियों का कारण बढ़ता तनाव है जो कि आप महसूस कर रहे हैं।
मिथुन राशिः विदेश से लाभ के समाचार मिलने की संभावना
आज के दिन की शुरुआत कुछ निराशा पूर्ण हो सकती है, लेकिन दिन का अंत संतुष्टीजनक ही होगा। आज आप आत्मपरीक्षण की स्थिति में रहेंगे। आप सोचेंगे कि आप कितनी दूर आ चुके हैं , कितनी दूर और जाना है और आगे रास्ते में आपको और क्या मिल सकता है। विदेश से लाभ के समाचार मिलेंगे। यदि आपका विदेशी ग्राहकों से लेना देना है तो आज का दिन आपके लिए फायदे का है। आज आप खान-पान का आपनी त्वचा पर होने वाले असर को देख सावधानी बरतें।
कर्क राशिः मोटापे पर काबू पाने के लिए अच्छा दिन
आज आपका रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा। अपने असली रूप को पहचाने और आध्यात्मिक ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करें। आज आप अपनी रोमांस से भरी जिंदगी से बोरियत महसूस कर रहे हैं। आज अपने कार्यस्थल पर आपको ऐसे तरीके ढूंढने होंगे, जिनसे कि आप अपने कर्मचारियों को उनकी उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए प्रेरित कर सकें। आज आपके लिए अच्छा मौका है आप मोटापे पर काबू कर सकते हैं। आप वजन कम कर के सिर्फ मोटापे की परेशानी से नहीं बचेंगे, बल्कि जीवन का आनंद भी लेंगे।