फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संभलकर खर्च करें ये राशि वाले, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Sun, 21 May 2017 04:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Sun, 21 May 2017 04:19 PM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 21th may
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।

मेष राशि: अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें

daily rashiphal 21th may
मेष राश‌ि

आज साहित्य पढ़ने से आपको बहुत लाभ मिलेगा। शायद आपको लगे कि आपने जो कुछ पढ़ा है उसे आप अपने काम या व्यक्तिगत उन्नति के लिए प्रयोग कर सकते हैं। आज आपके साथी को आपसे रोमांस के अतिरिक्त दोस्ती की जरूरत है। आज आप अपने कार्यालय में तनाव पूर्ण माहौल पाएंगे। आज शांति से काम करें और अपने लंबे समय के लक्ष्यों पर ध्यान दें। आत्म-विश्वास आपकी त्वचा में निखार लाएगा इसलिए आप अपनी अच्छाइयों को याद करते रहें।

वृष राशि: नौकरी के मामलों में मिल सकती है खुशखबरी

daily rashiphal 21th may
वृष राश‌ि

आज आपको अपनी भावनाओं को संतुलन में रखना होगा। आज का दिन आपके लिए आनंद से भरा है। अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो वो खुश खबरी आपको जल्दी ही मिलने वाली है। अपने विचारों को सकारात्मक रखें, इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर होगा। आज आपको लगेगा कि रुपये पैसे से किसी की मदद करनी चाहिए, क्योंकि आपको पता है कि ऐसे नेक कामों का भविष्य में अच्छा फल मिलता है। आपके अच्छे स्वास्थ्य के कारण आप को सब अच्छा लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन राशि: अपने प्रिय वस्तु का ध्यान रखें

daily rashiphal 21th may
म‌िथुन राश‌ि

आज आपकी जिंदगी में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, सावधान रहें। विक्रय व विपणन क्षेत्र के व्यक्तियों पर अपने पिछले काम व अधिकारियों का दबाव रहेगा। आज बदलाव के रूप में थोड़ा सा आराम किया जाना चाहिये। आप सावधान रहें, क्योंकि आज आपकी कोई प्रिय वस्तु के खोने का भय है। यह तय कर लें कि आप को जानकारी है कि आपने अपनी सभी मूल्यबान वस्तुएं कहां-कहां रखी हैं। आज खुद पर काबू रखें। कहीं किसी उच्च अधिकारी के सामने आप अपना सयंम न छोड़ दें।

विज्ञापन

कर्क राशि: पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी

daily rashiphal 21th may
कर्क राशि

 पिछले दिनों से जिन सामाजिक या पारिवारिक समस्याओं से आप परेशान रहे हैं, वे आज दूर हो जाएंगी। अगर आप अपनी नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो आज आपको थोड़ी परेशानी होगी। ध्यान रखें कि आप जितने ऊंचे पद पर होते हैं, नौकरी बदलना आपके लिए उतना ही मुश्किल हो जाता है। जहां तक आर्थिक मामलों की बात है, आपको आज किसी आर्थिक सलाहकार की सलाह की जरूरत पड़ेगी। किसी निवेश संबंधी मामले को लेकर आप उलझन में रहेंगे, ऐसे में कोई समझदार आर्थिक सलाहकार ही आपको सही सुझाव दे सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed