सेहत को लेकर लापरवाह ना हों कर्क राशि वाले, पढ़ें अपना राशिफल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि: अटके काम पूरे होने की संभावना
लंबे समय से अटके काम आज पूरे हो जाएंगे। कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति जो अब तक आपके लिए बाधा बन रहा था वो अब आपकी मदद को आगे आएगा। इसकी मदद से आप अपना काम आसानी से पूरा करवा लेंगे। अगर आप किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन संपर्क में रहे हैं तो पूरी संभावना है कि वह आज पहली बार आप से मिल सकता है। मुलाकात सफल रहेगी। रास्ते में रुकावटों के कारण आप अपने जीवन को एक नई दिशा देना चाहेंगे। उत्साहित या उग्र होना तो स्वाभाविक ही है और इसलिए आप उस दिशा में चल पड़ेंगे जिस पर आप पहले कभी नहीं चले हैं, लेकिन अगर आप बिना किसी पूर्व तैयारी के ही इस दिशा में बढ़ेंगे तो जल्दी ही वापस भी आना पड़ सकता है। रुपए-पैसे के लिहाज से जब समय अच्छा है और उधार चुका कर कर्ज मुक्त हो जाइए। अगर आप जोड़ों के दर्द से जूझ रहे हैं तो यह आपके लिए बेहतर समय है। आप कुछ हल्के व्यायाम कर सकते हैं ताकि आप स्वस्थ रहें और शरीर मजबूत हो।
वृष राशि: आॅफिस में रहेंगे व्यस्त
अगर आपको किसी तरह की मदद की जरूरत है तो आप किसी भी मित्र अथवा संबंधी से मदद मांगने में जरा भी संकोच ना करें। पिछले दिनों आपकी जिंदगी नए पार्टनर की संभावनाओं और गुपचुप प्रेम संबंधों से भरी रही है। आज भी यह स्थिति बनी रहेगी। ऑफिस में आज आप बहुत ही व्यस्त रहेंगे। आप पाएंगे कि काम बहुत है, लेकिन समय कम है। ध्यान रखें कि इससे फायदा ही होता है। परेशान ना हों बल्कि इस बात को समझने की कोशिश करें कि आपको पहले क्या काम करना चाहिए, इससे आपको शांति मिलेगी। जो बैंकिंग क्षेत्र में काम कर रहे हैं उनकी तरक्की हो सकती है और यही नहीं उनको और भी कईं जिम्मेंदारियों को संभालने का मौका मिल सकता है। बाकी दिनों के मुकाबले आज आपको कम भूख लगेगी। हो सकता है यह ज्यादा तनाव की वजह से हो रहा हो। आप खुद पर ज्यादा तनाव ना डालें और ना ही खुद को ज्यादा खाने पर मजबूर करें। कुछ ही समय में आपको ठीक भूख लगने लगेगी।
मिथुन राशि: गुस्से पर रखें काबू
आज का दिन अपने प्रियजनों के साथ बाहर जाने के लिए बहुत अच्छा है। आज आप सोचेंगे कि क्या कभी आप सच्चे साथी से मिलेंगे। चिंता ना करें और अपने मित्रों के साथ बाहर घूमने जाएं। आज आपका अपने बॉस के साथ कोई छोटा मोटा झगड़ा हो सकता है। आपका बॉस चाहे जो भी कहें अच्छा ही होगा कि आप अपने गुस्से पर काबू रखें। आज अपने विचारों को दूसरों पर थोपना अच्छा नहीं है, इसलिए अपने विचारों को अपने तक ही रखें। आज नई कार खरीदने का योग है। हालांकि आपको लगेगा पुरानी कार को बेचने में दिक्कत आ रही है, फिर भी नई कार खरीदने के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपकी सेहत चमकती नजर आएगी और इस चीज को दूसरे लोग भी महसूस करेंगे। आज आप मानसिक और शारीरिक दोनों तरीके से खुद को स्वस्थ पाएंगे। आज मानसिक तनाव भी कम होगा।
कर्क राशि: सेहत को लेकर लापरवाही ना बरतें
आज अपने परिजन व पड़ोसियों से बहस करने से बचें, क्योंकि आज कोई छोटी सी बहस भी बड़े झगड़े का रूप ले सकती है।आशा है कि आप किसी के प्यार में डूब कर अपना दिल उसे दे सकते हैं। आप अपनी भावनाओं को साथी के सामने रखें और पाएंगे कि सामने वाला भी वहीं चाहता है। आप यदि होटल या सेवा के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन आपके भविष्य के लिए शुभ है। भले ही ये अवसर आपको अभी लाभदायक ना लगे, लेकिन लंबे समय में इससे लाभ मिल सकता है। आज का दिन रसायन के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए अच्छा है। आप किसी प्रयोगशाला या फैक्टरी में काम करते हैं तो आपके लिए वित्तीय प्राप्तियों के अच्छे योग हैं। आज कमर से संबंधित किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतें। कमर की परेशानी से निजात पाने के लिए आप हलका-फुलका व्यायाम या योग भी कर सकते हैं ताकि दर्द से निजात मिल जाए। ध्यान रहे कुछ भी ऐसा नहीं करें, जिससे आप इस छोटी परेशानी को बड़ा बना दें। आज शारीरिक श्रम ज्यादा ना करें।