जानिए आज का
दिन सभी
राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
मेष राशि: बदलाव में इस समय में ना हो परेशान
आज आपको लगेगा कि आप बहुत व्यस्त और कुछ परेशान हैं। ये समय थोड़े बदलाव का है जिसके कारण आप कुछ परेशान रहेंगे, लेकिन ध्यान रखें कि ये बदलाव ही आपके लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा। जिससे आप शादी करना चाहते हैं, आज उसकी ओर से आपको सकारात्मक संकेत मिल सकता है। ऑफिस में आज का दिन मिला जुला ही रहेगा। आपको लगेगा कि आप पर काम का बोझ बढ़ता जा रहा है व आपको इच्छित परिणाम नहीं मिल पा रहे हैं। आपको अपने काम को नियंत्रित करके उसको करने की गति पर ध्यान देना चाहिए। आज आप अपना बजट बढ़ा सकते हैं एवं आपके पास आगामी योजनाओं के लिए कुछ धनराशि उपलब्ध होनी चाहिए। आज आप दिमाग की शान्ति के लिए जगह ढ़ूंढ़ना चाहते हैं। आप कुछ घंटे अकेले बिताने के बाद सन्तुलित महसूस करेंगे।
वृष राशि: नया खरीदने का सही मौका
आज आप अपने घर में सुख-शांति की अपेक्षा कर सकते हैं। मेहमानों की आज आपके घर पर खूब खातिरदारी होगी। अकेले व्यक्ति जो अपने ऑफिस के किसी व्यक्ति को प्रस्ताव भेजना चाहते हैं, आज धीरज रखें। जल्दबाजी के बजाय उस व्यक्ति को और अच्छी तरह जानने की कोशिश करें। आज आप घर खरीदने का फैसला कर सकते हैं। बहुत दिनों से इसकी सोच रहे थे, आज वो घड़ी आ गई है। हालांकि ठीक से देख सुन लें ताकि आपको मनचाहा घर मिल सके। ज्यादा और अस्वस्थ खाना खाने से आपकी सेहत और ऊर्जा पर नकारात्मक असर पड़ेगा। आप ताजे फल खाएं।
मिथुन राशि: खुद की बात को सही तरीके से रखें
आज आपको ये सीखने की जरूरत है कि आप दूसरों के सामने खुद को कैसे अच्छी तरह से अभिव्यक्त कर सकते हैं ताकि दूसरे लोग वही समझें जो आप उन्हें समझाना चाह रहे हैं। इससे आप बहस और गलतफहमी से बच जाएंगे। आज आपस में छाई हुई चिड़चिड़ाहट व जलन को दूर करने का प्रयास करें। ना तो आप अपने साथी के दोस्तों से जलन महसूस करें और न ही साथी को ऐसा कोई मौका दें। आज आपको अचानक भौतिक वस्तुओं के प्रति मोह जागृत होगा। आपको जीवन में सर्वश्रेष्ठ वस्तुएं चाहिए और आप जानते ही हैं कि इस राह पर चलने का कोई छोटा मार्ग नहीं है। आज आपको लापरवाही से सतर्क रहना होगा। आलसपन के कारण आप परेशानी में पड़ सकते हैं।
कर्क राशि: खर्चें बढ़ेंगे और बचत होगी कम
आज कोई बड़ा आपको ऐसी सलाह दे सकता है, जो जिंदगी में आपके काम आएं। अपने संबंध के बारे में गहराई से सोचें। सोच समझकर साथी का चुनाव करें। कार्यालय में आपसी परेशानी पैदा हो सकती है। आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी व बचत में कमी होगी। घरेलु खर्चों में वृद्धी के कारण आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। हो सकता है कि दवाइयों पर भी कुछ ज्यादा ही खर्च करना पड़े। आज आपको अपनी मांसपेशियों और कमर का ध्यान रखना होगा। कोई भी भारी समान उठाते समय बेहद सावधानी बरतें ताकि आपकी कमर या मांसपेशियों पर ज्यादा दबाव ना पड़े।