फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोमवार आपके लिए कितना शुभ कितना भाग्यशाली रहेगा, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल

Mon, 30 Jan 2017 09:19 AM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Mon, 30 Jan 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 30 january 2017
ग्रह नक्षत्र
सप्ताह के पहले द‌िन चन्द्रमा का गोचर कुंभ राश‌ि में है। अन्य ग्रहों नक्षत्रों की स्‍थ‌ित‌ियों के अनुसार आज का द‌िन आपकी राश‌ि के ल‌िए कैसा रहेगा जान‌िए।

मेष राश‌िः अपने लिए एक बजट निर्धारित करें

daily rashiphal 30 january 2017
मेष राश‌ि

आज अपने आपको व्यवस्थित करने का दिन है। अपने बिलों को अलग-अलग करें, अलमारियों को साफ करें और अपने लिए एक बजट निर्धारित करें। आज आप अपने प्रयासों में सफल होंगे और इससे आपको आने वाले समय में लाभ होगा। अगर ये काम आप से खुद नहीं हो रहा है तो आप किसी की मदद भी ले सकते हैं। यदि आप फैशन जगत में काम करते हैं अथवा कला के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन नवीन अवसरों से भरा हुआ है। इन अवसरों में विदेश भ्रमण का भी मौका हो सकता है। ये सकारात्मक बदलाव हैं। इनका फायदा उठाइये।
आज यदि आपने अपने खर्चों पर नियंत्रण नहीं रखा तो वित्तीय संकट आ जाने की आशंका है। आज वित्तीय रूप से आप थोड़े से अवसाद में भी रह सकते हैं। आप अपने लिये या अपनों के लिये कोई वस्तु खरीदना चाहते हैं लेकिन खरीद नही पा रहे हैं। आप अवश्य ही उसे खरीद पाएंगे लेकिन वो समय अभी नहीं है। आज के दिन के लिये ईश्वर को धन्यवाद दीजिये। आपकी नकारात्मक सोच आपका स्वास्थ्य खराब कर सकती है। इससे आप महसूस करेंगे कि यह आपको नुकसान पहुचाने के साथ-साथ जीवन का आनंद लेने से भी कठिनाई होती है। आपको इन सब से छुटकारा पाना होगा अगर आप अच्छा स्वास्थ्य चाहते हैं। अपने दिमाग पर सयंम रखें तो स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

वृष राश‌िः धीरे-धीरे काम में लाभ हो सकता है

daily rashiphal 30 january 2017
वृष

आपका परिवार आपके लिए सहायता का स्त्रोत होगा। वो आपकी हर प्रकार से मदद करने को तैयार रहेंगे, इसलिए उनकी बात जरूर सुनें। आपके हित को ध्यान में रखते हुए ही वो सलाह देंगे। आज आप महसूस करेंगे कि आपका हाल ही में किया गया स्थानांतरण आपको कष्ट दे रहा है और आप असंतुष्ट हैं। लेकिन इस स्थिति के लिये आप अभी ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। आपको यही करना है कि अपने आस पास के वातावरण के साथ सामंजस्य बैठाकर अपना काम करते जाना है। आज आप का दिन किसी साहसिक कार्य करने के लिए उपयुक्त है। लेकिन इस कार्य में लाभ धीरे-धीरे हो सकते हैं। आपके सफलता के लिए किये गये प्रयास धीमी गति के हैं परंतु उचित दिशा में हैं। यदि आप अपने व्यवसाय को लम्बे समय तक चलाने के लिए अपना समय एवं परिश्रम लगा सकते हैं तो आपके लिए आज का दिन उपयुक्त है। 
आज उन लोगों को आराम मिलेगा जो पेट के रोग से ग्रस्त हैं। आज आपको आपकी बीमारी का हल मिल सकता है। बस आप खाने पर ध्यान दें और इसे अपने रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बना लें ताकि आपको भविष्य में इसका लाभ मिले और आप जल्दी ठीक हो जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः आर्थिक लेन देन करने के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है

daily rashiphal 30 january 2017
म‌िथुन राश‌ि

आज आपके लंबे समय से रुके काम पूरे हो जाएंगे। कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति जो अब तक आपके लिए बाधा बन रहा था वो अब आपकी मदद को आगे आएगा। इसकी मदद से आप अपना काम आसानी से पूरा करवा लेंगे। इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं। अगर आप अकेले माता या पिता हैं और अपने बच्चों के लिए पार्टनर की खोज में हैं तो आज सफल हो सकते हैं। यूं तो आप इस मोर्चे पर नाकाम रहे हैं, पर आज अन्ततः आपको अनुकूल पार्टनर मिल ही जाएगा।
सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। यदि आप कॉर्पोरेट जगत में हैं तब पदोन्नति मिलने की संभावना है। परीक्षा में विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। शैक्षिक व कार्यक्षेत्र में लाभप्रद स्थिति बनेगी।
आर्थिक लेन देन करने के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। लेकिन लेन देन में कोई बड़ा जोखिम उठाने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। आज झटपट लाभ उठाने की बजाय धीरे धीरे लेकिन निश्चित होने वाले लाभ का विकल्प चुनिए। और, इसी आधार पर कोई बढ़िया निवेश चुनिए। आज आप महसूस करेंगे कि तनाव का स्तर बढ़ रहा है और उर्जा कम हो रही है। आप किसी भी अनचाही खबर से तनाव को बढ़ने न दें। आप ठण्डा दिमाग रखें और ज्यादा तनाव न लें। थोड़ा योग और आराम करें। तभी आप अच्छा फल प्राप्त का सकेंगे।

विज्ञापन

कर्क राश‌िः आज आपका दिन आपके लिए विशेष लाभकारी है

daily rashiphal 30 january 2017
कर्क राशि

आज वो दिन है जबकि आप अपने रुके हुए काम को पूरा कर पाएंगे। खास तौर से उन कामों को जिनको पूरा करने के लिए उच्च अधिकारियों की स्वीकृती चाहिए थी। अपनी पूरी ऊर्जा और जान पहचान का प्रयोग करते हुए जितनी जल्दी हो सके अपने काम को पूरा करवा लें। ध्यान रहे कि आप सभी जरूरी कागजात तैयार रखें। आज आपके रास्ते की सारी परेशानी खत्म हो जाएंगी।
आज आपको कोई बढ़िया विचार सूझ सकता है जो कि भविष्य में आपको धन लाभ दिलाएगा। अपने विचारों में रचनात्मकता लाएं और न जाने आपका कौन सा विचार आपके काम आ जाए। सोच समझ कर ही कोई योजना बनाएं और उस पर आज ही काम शुरू कर दें। इससे लंबे समय तक आपको लाभ मिलेगा। यदि आप अपनी कम्पनी में किसी ऊंचे औहदे पर हैं तो आप देखेंगे कि आज आपका दिन आपके लिए विशेष लाभकारी है। हाल ही में आपकी कम्पनी को बहुत बड़ा (टर्न ओवर) व्यवसाय मिला है जिससे कम्पनी प्रबन्धन ने आपको प्रोत्साहन राशि देना निश्चत किया है। यह राशि आपके लिए अतिरिक्त आय है अत: यह सलाह दी जाती है कि इस आय का एक भाग जरूरतमन्दों को अवश्य दान दे दें। इससे आपका व्यवसाय बढ़ेगा एवं इससे आमदनी में भी वृध्दि होगी। आज आपको कोई हानि या क्षति हो सकती हैं इसलिए छोटी-छोटी चोटों से सावधान रहें। सड़क पर काफी सावधानी से वाहन चलाए ताकि आप खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों के साथ भिड़न्त से भी बच जाएं। आज वो दिन है जब आपको अपने हर काम पर सतर्क रहने की आवश्यकता है ताकि आप खुद को बचा पाए बिना किसी नुकसान के।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed