जानिए आज का
दिन सभी
राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
मेष राशिः रिश्तों में दरार डालने वाले लोगों से सावधान रहें
आज आपको घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ कुछ समय बिताना चाहिए। आज अपने संबंध में दरार डालने वाले व्यक्ति से सावधान रहें। किसी भी विषय को बाहरी दखल के बिना निपटाएं। अपनी सफलता के रास्ते में आने वाली बाधाओं को आपको अपने व्यावसायिक अनुभव से दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। थोड़ी सी कोशिश से ही परेशानी हमेशा के लिए दूर हो सकती है। अन्तराष्ट्रीय लेन-देन और अंतराष्ट्रीय बाजार से जुड़े व्यवसायियों के लिए आज लाभकारी दिन है। दिन की शुरुआत के साथ आप कुछ अच्छा महसूस नहीं करेंगे। अगर आप अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा परेशान हैं तो डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।
वृष राशिः रिश्तेदार करेंगे मदद
कोई नजदीकी रिश्तेदार आज आपकी मदद को आगे आएगा। किसी चुनौतीपूर्ण समस्या का सामना करने के लिए आपको अपनों की मदद व मार्गदर्शन की जरूरत पड़ेगी। हाल ही में आपने नए काम को शुरू किया है और आपका अनुभव है कि ये निर्णय सही है। हो सकता है कि ये काम आपके कार्यक्षेत्र का ना हो, लेकिन इसी काम से आप अपने लक्ष्यों के प्रति आगे बढ़ पाएंगे। आप यह ध्यान रखें कि आपने मूल्यवान वस्तुओं को कहां रखा है। ऐसा लगता है कि आज आप थोड़े असावधान रह सकते हें जिससे आज आपको कुछ महत्वपूर्ण सामान से हाथ धोना पड़ सकता है। आज आप अपने करियर को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे जिससे आपको मानसिक तनाव मिल सकता है।
मिथुन राशिः रुपये पैसे के मामले में सावधान रहें
यदि आपका स्वयं का व्यवसाय है तब आप नवीन प्रगति की राह पर चलेंगे। आपको सामने आने वाले अवसर का पूरा लाभ लेना चाहिए, जिससे प्रतिभा व स्थिति का आंकलन कर निर्णय ले सकें। पैसे रुपये के मामलों में आज आपको थोड़ा सावधान रहना पड़ेगा। भविष्य के लिए पैसा बचाने के लिए यह भी सावधानी रखना जरूरी है कि आप अपना पैसा किन बचत योजनाओं में लगा रहे हैं। आज आप महसूस करेंगे कि आपका दृढ़-निश्चय और दिमाग आपको कुछ बीमारियों से उभरने में सहायक है, चाहे वह किसी भी प्रकार का दर्द हो।
कर्क राशिः खर्चों पर नियंत्रण लगाएं
आज आप मानसिक शांति पाना चाहेंगे। आज व्यावसायिक क्षेत्र में आने वाले मौके को हाथ से ना जाने दें। इसका लाभ उठने के लिए जो भी फैसला लेना हो जल्दी ही लें। अपने खर्चों पर नियंत्रण लगाएं, सिर्फ खरीदना है इसलिए खर्चते रहने की बात को काबू में लायें। आज आपको ये भी लगता है कि आपके पास कुछ धन है जिसे खर्च करना जरूरी है और आप खरीदारी पर निकल पडेंगे। मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहने का प्रयत्न तनाव को दूर रखने के लिए किया जाता है। इसलिए आप इस मन्त्र को अपनाएं और सकारात्मक विचार लाएं।