जानिए आज का
दिन सभी
राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
मेष राशिः दोस्त व परिजन देंगे आपका साथ
अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आप किसी परेशानी से अकेले ही लड़ रहे हैं और कोई भी आपका साथ नहीं दे रहा है तो आप पाएंगे कि आज आपके दोस्त व परिजन आपकी हर तरह से मदद करने को तैयार हैं। आज आपका कोई नया प्रेमसंबंध शुरू होगा। आप किसी खास डेटिंग पर जा सकते हैं। सामान्य रहें और दूसरे को बेवकूफ ना बनाएं। यह आपके रिश्ते को बिगाड़ सकता है। एमबीए के वे विद्यार्थी जिन्होंने किसी साक्षात्कार में अपना प्रदर्शन किया था, वे अच्छे प्रस्ताव पाकर खुश होंगे। आज अपने संवाद में सावधानी रखें, क्योंकि इसमें हुई एक चूक से आपकी तिजोरी पर असर पड़ सकता है। अगर आप अच्छी तैराकी नहीं जानते तो कोशिश करें कि आप गहरे पानी से दूर रहें।
वृष्ा राशिः अपनी कमियों पर काबू पाने की कोशिश करें
आज आप घर में ही खुशी भरा दिन गुजारेंगे। खुशी के लिए ये जरूरी नहीं है कि आप कहीं बाहर पैसा खर्च करके ही मजा लें। आज आप व आपके साथी के लिए रोमांस भरा दिन है। आपकी संस्था व्यवसाय के लिए आपको विदेश भेजने की तैयारी कर रही है। इसका पूरा फायदा उठाएं, क्योंकि इसके लिए आपने बहुत मेहनत की है। आज आपकी चुस्त और चतुर सोच आपको सही फैसला लेने में काम आ सकती है। जो व्यवसायकर्ता शेयर बाजार में काम कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आज आप थोड़ा गुस्से में रहेंगे और आलस्य भी रहेगा। खुद का अध्ययन करें और कमियों पर काबू पाएं।
मिथुन राशिः सोच समझकर ही बोलें
आज आप जो भी बोलें सोच समझकर ही बोलें, ताकि बाद में आपको पछताना ना पड़े। आज कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं इसलिए सावधान ही रहें। रोमांस से भरपूर जीवन में आज आप शांति दूत बनकर घरेलू समस्या से उत्पन्न उदासी को दूर करने में सक्षम होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी सीमाओं को जानना चाहिए। अगर काम आपकी सोच के अनुसार ना भी चले तो भी परेशान ना हों। ये सारी परेशानियों अस्थाई हैं, जो कि समय के साथ अपने आप ही खत्म हो जाएंगी। अच्छे - अच्छे ख्वाब दिखाने वाली योजनाओं के झांसे में आज नहीं आएं। अपनी समझ का इस्तेमाल कीजिए और अपना पैसा अभी बचा कर रखिये।
कर्क राशिः पुराने दाेस्त के रूप में मिलेगा प्यार
समय निकाल कर कहीं बाहर घूमने जाएं। आज आप किसी अनपेक्षित जगह पर अपने पुराने दोस्त के रूप में अपना प्यार पा सकते हैं। यदि आप एमबीए कर रहे हैं तब आज के दिन कुछ प्रोजेक्ट में आपको प्रगति दिखाई दे सकती है। कुछ अध्ययन के क्ष्रेत्र आपको प्रगति का आधार दे रहे हैं। जो लोग पर्यटन के व्यवसाय में हैं, उन्हें निकट भविष्य में अच्छी आमदनी के संकेत हैं। अच्छे करियर के लिए उस पर ठीक से ध्यान लगाना जरूरी है। अगर आप अपने व्यवसाय के लिए अच्छा आधार तैयार करना चाहते हैं तो अपने ग्राहकों में अपनी अच्छी साख बनाइये। इससे कंपनी की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।