फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मई का ये आखिरी सप्ताह इन तीन राशियों के प्रेमी जीवन में लाएगा बड़ा बदलाव

Fri, 26 May 2017 05:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Fri, 26 May 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
weekly love astrology 26 may to 1 june

मई माह का यह आखिरी सप्ताह प्रेम जीवन के लिहाज से तीन राशियों के लिए काफी शुभ रहेगा। इस सप्ताह ये एक नए रिश्ते में बंध सकते हैं। पढ़िए आपके प्रेम जीवन के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह।  

मेष राश‌िः छिपे प्रेम संबंध बाहर आने की संभावना

weekly love astrology 26 may to 1 june
मेष राश‌ि

आपके छिपे हुए प्रेम संबंध खुलकर सभी के सामने आ सकते हैं और इन संबंधों का खुलासा आप का ही कोई मित्र इस सप्ताह के आरंभ में कर सकता है। इन संबंधों के खुलासे से आप झुंझला सकते हैं और व्यवहार में रुखापन भी आपके भीतर देखा जा सकता है। सप्ताह के दूसरे भाग में भी आपकी यही स्थिति बनी रह सकती है। तीसरे भाग में अपने परिवार के सहयोग से आप परेशानियों से उबरने का प्रयास करेगें और अंतिम भाग तक आप तनावमुक्त महसूस कर सकते हैं। 

वृष राश‌िः संवदेनशील होगा सप्ताह

weekly love astrology 26 may to 1 june
वृष राश‌ि

ये सप्ताह आपके लिए बहुत ही संवेदनशील और भावनात्मक हो सकता है। आप अपने किसी पुराने साथी के साथ फिर से मेल-मिलाप बनाने का प्रयास करेंगे। इस सप्ताह आप में से अधिकांश व्यक्तियों के लिए नए रिश्ते प्रतीक्षा कर रहे हैं। आप इस पूरे सप्ताह नए-नए लोगों से मिलने के लिए बाहर जाया करेंगे। आप इस दौरान विभिन्न चीजों का अन्वेषण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः व्यस्तता के बीच भी साथी के लिए निकालें समय

weekly love astrology 26 may to 1 june
म‌िथुन राश‌ि

सप्ताह के आरंभ में आप अपने पारीवारिक सदस्यों के साथ व्यस्त रह सकते हैं जिस कारण प्रेम संबंधों को महकाने के लिए आपके पास समय का अभाव देखा जा सकता है, लेकिन आपका प्रेमी आपकी बात को समझेगा और शांत भी रहेगा । पारीवारिक जिम्मेदारियों से निपटने के बाद आप अधिक से अधिक समय अपने प्यार के साथ ही बिताना चाहेगें। जितना अधिक समय आप अपने प्रेमी को देगें उतनी ही ज्यादा मजबूती आपके संबंधों में आएगी । 

विज्ञापन

कर्क राशिः साथी से झगड़ा करने से बचें

weekly love astrology 26 may to 1 june
कर्क राशि

प्रेम संबंधों को लेकर आप काफ़ी उत्साहित नजर आएंगे और प्रेमी को लेकर घूमने भी जा सकते हैं। इस सप्ताह उपहारों का आदान - प्रदान भी आप दोनों के मध्य हो सकता है। हर समय आप जुड़े रहेगें और रोमांटिक बातों का लुत्फ़ उठाएंगे। आपको अपने आसपास का महौल भी प्रेम से भरा तथा रोमांटिक नजर आएगा । नए लोगों के साथ भी नजदीकियां बढ सकती हैं जिससे मन में रोमांच भर सकता है। सप्ताह के अंतिम भाग में लडाई - झगडे की संभावना बनती है। यदि आप अपने उतावलेपन पर काबू रख सकते हैं तब इन झगडो से भी बचा जा सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed