फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का दिन इन पांच राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा, आपके लिए कैसा है देखिए

Tue, 27 Sep 2016 10:17 AM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Tue, 27 Sep 2016 10:17 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 27 september 2016
ग्रह नक्षत्र
मंगलवार का द‌िन आपकी राश‌ि के ल‌िए कैसा है, क्या आपको नौकरी, व्यवसाय, धन और प्यार के मामले में कामयाबी म‌िलेगी?

मेष राश‌िः आपके घर पर भी खुशियों का माहौल रहेगा

daily rashiphal 27 september 2016
मेष्‍ा राश‌ि
आज आप सामाजिक रूप से कुछ व्यस्त रहेंगे। आप शायद अपने पुराने दोस्तों के याद कर रहे हैं। उनसे मिल कर आपको बहुत खुशी होगी आप अपने काम की उन्नति को लेकर भी बहुत उत्साहित हैं। आपके घर पर भी खुशियों का माहौल रहेगा।
आज आपको समय पर काम पूरा करने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। आलस के कारण आप पीछे रह सकते हैं। परेशान ना हों। अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा है, थोड़ी सी मेहनत करके आप फिर से अपने उसी स्थान पर पहुंच सकेंगे।
आज आपको जमीन-जायदाद, व्यवसायिक प्रतिष्ठान आदि खरीदने से लाभ हो सकता है, क्योंकि इस प्रकार के खरीदने बेचने का चलन आजकल व्यावहारिक हो गया है। इस प्रकार के व्यवसाय में अचानक लाभ होने की सम्भावना बन सकती है। यदि आपके पास ऐसी किसी सम्पत्ति को खरीदने का अवसर आ रहा है तो आप उसे जल्दी खरीद लें। आज आप लम्बे अरसे से जमीन-जायदाद भवन जैसी अचल सम्पत्ति का विज्ञापन देख रहे हों तो देर ना करें, उसे जल्दी खरीद लें। 
आज आपकी सेहत चमकती नजर आएगी और इस चीज को दूसरे लोग भी महसूस करेंगे। आज आप मानसिक और शारीरिक दोनों तरीके से खुद को स्वस्थ पाएंगे। आज मानसिक तनाव भी कम होगा इसलिए आज आप पूरी शक्ति से अपने घर वालों और दोस्तों के साथ खूब मस्ती कर पाएंगे।

वृष राश‌िः कार्यक्षेत्र में अनपेक्ष‌ित स्‍थानांतरण संभव है

daily rashiphal 27 september 2016
वृष्‍ा राश‌ि
चाहे आपके व आपके परिवार के विचार आपस में नहीं मिलते तो भी आज आप उनके सहयोग को सराहेंगे। आपको ये एहसास होगा कि चाहे आपके और आपके परिवार के विचार नहीं मिलते तो भी उनसे ज्यादा आपको कोई और नहीं समझता। आप भी उन्हें दिखाएं कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं।
आज आपको मालूम होगा कि आपका कंपनी में ही अनापेक्षित स्थानांतरण कर दिया गया है। आपको अपने लंबे समय के लक्ष्यों के लिये चिन्ता करने की आवश्यकता नहीं है, आप अब भी लक्ष्यों की ओर सही राह पर बढ़ रहे हैं। थोड़ा सा समय नवीन काम को अपनाने में लग सकता है।
आप पर आर्थिक दबाव चाहे जैसा हो आप अपनी क्षमता से उन दबावों को झेल जाएंगे। बस आप अपना लक्ष्य निर्धारित कीजिए, उसके लिए एक ठोस योजना बनाइये, उस योजना पर काम कीजिए। देखिए आप सामने आई एक-एक आर्थिक चुनौती का जमकर सामना करते हुए आप अपने लक्ष्य को छू लेंगे।
अगर आपके बालों की समस्या है तो अब वह सुधारती नजर आयेगी। आप इसका स्वागत करें और इस बदलाव का इस्तेमाल अच्छा महसूस करने और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने में करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः धन का कुछ नुकसान होने का संकेत हैं

daily rashiphal 27 september 2016
म‌िथ्‍ाुन राश‌ि
आज आप किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। ऐसी यात्रा जिसकी आपने कभी आशा भी नहीं की थी इस यात्रा पर खूब मजे करें। ये यात्रा आपके लिए बहुत अच्छी साबित होगी। ये यात्रा चाहे काम के कारण हो या निजी रूप से की गई हो आपको खुशियां ही देगी।
आज आपको इस बात की खुशी होगी कि अपनी मेहनत के कारण आप अपने काम में सफल हो सके हैं। आपका साथी भी इस बात से खुश होगा कि आप अपने काम व सफलता का मजा ले रहे हैं। इस अच्छे समय का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें।
आज आपको धन का कुछ नुकसान होने का संकेत हैं। नुकसान कम से कम हो इसके लिए निवेश के मामले में सावधान रहें। आर्थिक मामले में कोई जोखिम भरा अंदाजा लगाने या जोखिम भरा सौदा करने के लिए आज का दिन बिलकुल अच्छा नहीं है। सावधानी पूर्ण कदम उठा कर अपने निवेश किए हुए धन की रक्षा कीजिए।
अपनी बीमारी को दूर करने के लिए आप तरह-तरह के नुस्खे अपनाऐंगे। ऐलोपैथिक  दवाईयां आपको सन्तुष्ट नहीं कर पाऐंगी इसलिए हो सकता है आप आयुर्वेदिक इलाज कराएं। आप वही इलाज कराएं जिस पर आपको भरोसा हो और आपको आराम मिल जाए। आपको जल्द ही राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः सहकर्मी परेशान कर सकते हैं

daily rashiphal 27 september 2016
कर्क राश‌ि
समय निकाल कर कहीं बाहर घूमने जाएं। आपको प्रकृति की गोद में जाने की जरूरत है इससे आप अपनी सही पहचान भी कर पाएंगे। अब आपको घर की चार दीवारी से बाहर निकलना ही होगा क्यों ना आप कहीं बाहर छुट्टियां बिताने चले जाएं। ज्यादा सोच-विचार की जरूरत नहीं है अपना सामान लगाइये और बाहर मस्ती करने निकल जाइये।
आपके सहकर्मी आपका जीना दूभर कर सकते हैं। आज अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। कार्यालय में ध्यान रखें कि आपकी पीठ के पीछे क्या हो रहा है। जिस बड़े प्रोजेक्ट को आप पाने की उम्मीद कर रहे थे, उस पर आपके सहकर्मियों की नजर है। इस समय आपके लिए ये अच्छा है कि आप अपने काम पर पूरी तरह से जुट जाएं। आपके उच्च अधिकारी आपकी मेहनत को जरूर पहचानेंगे और ये अवसर आपको ही देंगे।
आज आर्थिक मामले में लाभकारी दिन है। आज पैसे की आवक है। यह होशियारी से किसी व्यावसायिक लेन देन से हासिल हो सकता है, या फिर पहले किसी निवेश से। जैसे भी हो आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए आज का दिन शुभ है।
आज आप अपने साथी की तबियत को लेकर परेशान रहेंगे। आप किसी डॉक्टर के पास जायेंगे परन्तु आपको पता चलेगा कि उनका स्वास्थ्य ठीक है। आज उनके साथ समय बिताने के कारण वह अच्छा महसूस करेंगे और मूड बना रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed