फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोमवार के सितारे बता रहे हैं आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा

Mon, 26 Sep 2016 12:25 PM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Mon, 26 Sep 2016 12:25 PM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 26 september 2016
ग्रह नक्षत्र
आज चन्दमा कर्क राश‌ि में है और कन्या राश‌ि में चल रहे सूर्य का हस्त नक्षत्र में प्रवेश होगा। क्या नौकरी, व्यवसाय और आर्थ‌िक मामलों में ग्रहों की इस स्‍थ‌ित‌ि का आपको लाभ म‌िलेगा।

मेष राश‌िः कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है

daily rashiphal 26 september 2016
मेष्‍ा राश‌ि

आज आप समझ नहीं पाएंगे कि क्या करें। शांति से बैठ जाएं और सोचें कि आपकी इस उलझन का कारण क्या है। जरूरत पड़े तो अपने किसी करीबी मित्र से इस बारे में खुल कर बात करें। इससे आपके दिमाग में स्पष्टता आएगी।
आज आपके किसी रोचक और आकर्षक व्यक्ति से मिलन के आसार हैं। मौका हाथ से न जाने दें। अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करने के लिए आपको साहस जुटाना होगा। पर अन्ततः मिली सफलता आपकी जिंदगी बदलकर रख देगी।
आज आपने असंभव काम कर दिखाया है, जिस के कारण आप उस स्थान तक पहुंच सके हैं जहां आप जाना चाहते थे। आज कार्यक्षेत्र में इच्छित परिणाण प्राप्त करने के लिए बहुत ही शुभ दिन है। चाहे वो नौकरी हो या फिर आपका व्यवसाय। आप जो काम शुरू करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी।
अगर आप जमीन जायदाद से जुड़े किसी सरकारी मामले में फंसे हुए हैं तो आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आज आपको किसी लम्बे अरसे से चल रहे विवाद से छुटकारा मिल सकता है। इस सफलता से आपको निश्चित रूप से शांति मिलेगी परन्तु आप इसे पूर्ण जीत ना समझें और तब तक प्रयत्न करते रहें जब तक कि यह मसला पूर्ण रूप से ठीक ना हो जाए।

वृष राश‌िः आज आपको कुछ तनाव हो सकता है

daily rashiphal 26 september 2016
वृष्‍ा राश‌ि

एक के बाद एक समस्या के कारण आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। इसका उपाय यह है कि आप एक-एक करके ही समस्याओं को सुलझाएं । अगर आपसे ये समस्याएं नहीं सुलझ रहीं है तो उन लोगों से मदद लें जिन पर आप विश्वास कर सकते हैं। मुश्किलों को लेकर ज्यादा परेशान ना हों। क्योंकि इनका आना-जाना तो लगा ही रहता है।
यदि आप अपने हाल ही के यात्रा कार्यक्रम के कारण परेशान हो चुके हैं तब आपको अपने अधिकारियों से बात करनी चाहिये, जिससे आपको यात्रा संबंधी काम न दिया जाए। इससे आप अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे और सही प्रदर्शन कर पाएंगे। अपने सभी विकल्प खुले रखें। 
व्यापार में तगड़ा झटका लगने का भय है। इससे बचने की कोशिश करें। अच्छा तो यह रहेगा कि इस तात्कालिक झटके से अपने व्यवसाय को बचाने का प्रयास करें। एक लक्ष्य बनाकर उसे पाने का प्रयत्न करें। कुछ ऐसे कर्मठ और निष्टावान लोगों को साथ जोड़िये जो आपको अपने व्यवसाय में नई ऊंचाई छूने में मदद करें। 
आज आपको कुछ तनाव हो सकता है। यह महत्वपूर्ण है कि आप पता लगाएं कि आपको अस्थायी तकलीफ है या स्थायी। आप वह कार्य करें जिसमे लाभ मिले और प्रियजनों के साथ समय बितायें। अगर आप लम्बे समय तक परेशान हैं तो किसी डाक्टर से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः अचल सम्पत्ति से लाभ मिल सकता है

daily rashiphal 26 september 2016
म‌िथ्‍ाुन राश‌ि

आज परिस्थिति आपको चाहे कितना भी उकसाए घर की शांति भंग ना होने दें। कभी-कभी अपने गुस्से को पी जाने में ही भलाई होती है। आप अपने गुस्से को पूरी तरह से काबू में रखें। गुस्से पर काबू नहीं रखा तो अपनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। झगड़े से आपको कोई लाभ नहीं होगा बल्कि आपकी परेशानियां और बढ़ जाएंगी।
वे विद्यार्थी जो विदेश से किसी खबर की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उनके लिये आज का दिन शुभ है। व्यवसाय‌ियों के लिये आज का दिन विदेश से लाभ प्राप्त करने का है। आपको इन अवसरों का लाभ लेने के लिये इसके अनुकूल अपने आप को बनाना होगा। इस अवसर का लाभ उठाने पर आप कहीं दूर यात्रा पर भी जा सकते हैं।
आप में से कुछ को अपनी पैतृक अचल सम्पत्ति से लाभ मिल सकता है। हो सकता है, यह आपको किसी विशेष प्रोपर्टी के रूप में प्राप्त हो। आज का दिन आपके लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आज आप लंबे अर्से से चले आ रहे कई प्रकार के ॠणों से छुटकारा पा सकते हैं। और अन्तत: चैन की सांस ले सकते हैं।
आपके अच्छे स्वास्थ्य के कारण आप को सब अच्छा लगेगा। दूसरे लोग आपको देख रहे हैं और आपकी तारीफ भी करेंगे। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और आनंद लें।

विज्ञापन

कर्क राश‌िः आज का दिन फायदे का है

daily rashiphal 26 september 2016
कर्क राश‌ि

आज अपने परिवार और दोस्तों की बात सुनने की बजाए अपने दिल की बात सुनें। आपके अंदर की आवाज आपको सही दिशा दिखाएगी। याद रखें आप अपने आप ही खुद को इतनी दूर तक लाए हैं और अब आपको सही निर्णय लेने चाहिए।
अपना काम करने वाले लोगों को आज सावधान रहना चाहिए, कहीं वो किसी सट्टेबाजी के चक्कर में ना फंस जाएं। उससे केवल आपको नुकसान ही होगा। जो लोग इन्सैन्टिव बेस कार्यक्रमों से जुड़े हुए हैं, उन्हें लाभ होगा क्योंकि मैनेजमेंट उन्हें अच्छा पैसा दे सकती है।
रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए आज का दिन फायदे का है। आर्किटेक्ट और इंटीरियर डिजायनिंग का कोर्स कर रहे लोगों के लिए आज नौकरी के मौके हैं, इंटरव्यू में उन्हें सफलता मिलेगी। जो लोग पहले से ही इस क्षेत्र में हैं उनके काम को प्रोत्साहन मिलेगा। ज्यादा से ज्यादा प्रोजेक्ट हाथ में होंगे और उसका अच्छा लाभ दिखेगा।
आज आप थोड़ी सी थकावट महसूस कर सकते हैं। आज आप घबराये हुऐ हैं और इसका कारण ढूंढने में भी असर्मथ हैं। आप वजह ढूंढने की कोशिश न करें। आराम करें और गहरी सांसें लें ताकि आप हर समय अच्छा महसूस करें। यह वक्त गुजरते ही आप फिर से पहले जैसी स्थिरता महसूस करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed