फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनिवार के दिन कई राशियों में लाभ के अच्छे योग, आपकी राशि में है या नहीं देख लीजिए

Sat, 24 Dec 2016 10:58 AM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Sat, 24 Dec 2016 10:58 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 24th december
ग्रह नक्षत्र
इस शन‌िवार ग्रहों की ऐसी स्‍थ‌ित‌ि बनी है ज‌िससे कई राश‌ियों में लाभ के अच्छे योग बने हैं। आप देख‌िए आपके ल‌िए आज का द‌िन क‌ितना लाभप्रद है और कहां कहां से आपको फायदा म‌िल सकता है।

मेष राशि: नौकरी बदलने के अवसर हैं

daily rashiphal 24th december
मेष राश‌ि
आज आपका दिल और दिमाग दोनो ही पूरी मस्ती में रहेंगे। आपका मन काम में बिल्कुल नहीं लगेगा। आप शायद अपनी जिम्मेदारियां भी ठीक से ना निभा पाएं। आज आप अपने रिश्तों को रोमांस से भरपूर पायेंगे, जबकि आप एक लंबे समय से साथ-साथ हैं। बच्चों एवं माता-पिता की उपस्थिति के बावजूद भी आज आप कुछ खास नयापन पायेंगे। आपकी नौकरी बदलने की सोच आज सत्य में परिणित हो सकती है। नवीन प्रकल्प व अवसर सामने अवश्य हैं लेकिन आपको अपनी प्रतिभा तो सामने लानी ही होगी। जमीन जायदाद बेचने के लिए यह एक शुभ दिन है इसीलिए अगर आप कोई जमीन खरीदना या बेचना चाहते हैं तो यह दिन आपके लिए लाभकारी है। आप यह सुनिश्चित कर लें कि आपने सभी जमीन सम्बंधी कागजात ध्यानपूर्वक जांच लिए हैं। ध्यान रखें, की आप अच्छी चीजों को अपनाएं ताकि आप खुद को प्रोत्साहित कर सकें। आप खुद को खुशनुमा बनाए रखें इससे आपको शान्ति मिलेगी।

वृष राशि: विद्यार्थियों के लिये शुभ है दिन

daily rashiphal 24th december
वृष राश‌ि
आज आपका मन करेगा कि आप घर और ऑफिस से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लें। आप अपने तनाव को खत्म करके अपने दिमाग को शांत करना चाहते हैं। आज अपने साथी से मिलने के लिए उस तरह से तैयार हो जाएं, जैसे कि कुछ समय से रोजमर्रा की घरेलू दिनचर्या के कारण संभव नहीं हो पाया। आज का दिन विद्यार्थियों के लिये शुभ है। आपको आत्मविश्वास भरा हुआ मानस लेकर स्वयं पर यकीन करना चाहिये। अन्तर्राष्ट्रीय लेन-देन और अंतराष्ट्रीय बाजार से जुड़े व्यवसायियों के लिए आज लाभकारी दिन है। इस मौके का फायदा उठायें और जहां तक संभव हो अपना व्यापार बढ़ायें। आज आपको पाचन में परेशानी हो सकती है। सिर्फ अच्छा, साफ और स्वस्थ भोजन लें, इससे आप अच्छा महसूस करेंगे। कोशिश करें की आप आज तनाव से दूर रहें, क्योंकि इससे आपको पाचन क्रिया में परेशानी हो सकती हैं। शराब से भी दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन राशि: कोई नया काम शुरू कर सकते हैं

daily rashiphal 24th december
म‌िथुन राश‌ि
आज का दिन खूब मजा करने का है, इसका पूरा लाभ उठाएं। इस समय आपको अपनी रोज की दिनचर्चा से छुट्टी लेनी चाहिए। आप अपने प्रियजनों के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आज आपके रोमांस के सितारे आपको आगे बढ़ने से रोक रहे हैं। आज सफलता की इच्छा के कारण आप थोड़ा सा खतरा मोल लेने को भी तैयार रहेंगे। अच्छी बात ये है कि आपका विश्वास इसमें आपकी मदद करेगा।
विदेश से होने वाले लेन-देन या साझे के काम से अच्छे लाभ के संकेत हैं। खासकर किसी विदेशी पार्टी से साझेदारी की सोच रहे हैं तो बातचीत के लिए यह बहुत बढ़िया समय है। आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं जिससे आपकी संस्था को अच्छे लाभ मिलेंगे। हो सकता है, आज आप जुकाम या कोल्ड के शिकंजे में फंस जाएं, इसलिए धूल-भरे वातावरण से दूर रहें। अपनी सेहत को तन्दुरुस्त बनाए रखने के लिए पत्ते वाली हरी सब्जियां और सिटरस फल खांएं।
विज्ञापन

कर्क राशि: आज सावधानी बरतें

daily rashiphal 24th december
कर्क राशि
कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति शायद आपको गलत समझ ले। सावधान रहें और सही तरीके से अपनी बात उनको समझाने का प्रयास करें। आज अपने साथी के साथ समय बिताएंगे व पिछले कुछ समय की बोरियत से छुटकारा पा लेंगे। यदि आपको किसी अच्छे काम की तलाश है तब आज का दिन इसके लिये शुभ है। आप कुछ अच्छे साक्षात्कार देंगे, इनमें से कोई एक साक्षात्कार आपके लिये नौकरी का पथ आसान कर सकता है। यदि आप किराये के घर में हैं तो अपना घर खरीदने के लिए आज विज्ञापन देखने शुरू कर दीजिए ताकि पता तो लगे कि आपके लिए किस तरह के घर उपलब्ध हैं। ध्यान रहे आज कुछ भी काम करते समय आप लापरवाही ना बरतें वरना खुद को चोट भी लग सकती हैं। ऐसा समय चल रहा है जिसमें कोई दुर्घटना होने की सम्भावना हैं। बेहतर होगा कि आप सावधानी बरतें ताकि आप खुद को चोट लगने से रोक पाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed