आज चन्द्रमा मिथुन राशि में रहेंगे और सूर्य मंगल नक्षत्र चरण बदलेंगे। सूर्य उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के चौथे चरण में आएंगे और मंगल मूल नक्षत्र के दूसरे चरण में होंगे।। ग्रहों की स्थिति में बदलाव का आज आपकी राशि पर क्या असर हो रहा है देखिए।
कहते हैं सितारे, आज किसकी होगी जेब ढीली, किसे मिलेगा लाभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशिः आज का दिन काफी खर्चीला है
आज आप बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सहायता करेंगे। इससे आपको खुशी मिलेगी। आज आपके लिए रिश्ते बहुत ही महत्वपूर्ण रहेंगे फिर चाहे वो रिश्ता आपसे हो या उनसे जिन्हें आप जानते भी नहीं। आपको अपनों के साथ समय बिताने से प्यार का एहसास होगा।
आज का दिन आपके और आपके साथी के लिए विशेष हो सकता है, जिसके फलस्वरूप आप बाहर जाकर भरपूर मनोरंजन कर सकें। घर से बाहर निकलें और जिंदगी को खुशियों से गुलजार कर लें। आज का दिन खुशियों से भरपूर दिन है, अतः भरपूर आनन्द लें, जिसके फलस्वरूप आपसी रिश्ते और अधिक मजबूत हो सकें।
काम के क्षेत्र में आपके पास बहुत से विकल्प हैं, जिनमें से कुछ सुरक्षित हैं और कुछ में खतरा भी है। अब आपको ये निर्णय लेना है कि आपको क्या करना है। सभी विकल्पों पर ठीक से विचार करके उनकी अच्छाइयों व बुराइयों को ध्यान से समझने की कोशिश करें। अगर आप जवान हैं तो कितना भी बड़ा खतरा झेल सकते हैं।
आज फिजूल खर्च का दिन है, जेब ढीली हो सकती है। पारिवारिक मामलों में भी आज आपके लिए खर्च का दिन है। क्या पता दवाइयों का कोई मोटा बिल ही आ पड़े और आपको उसे चुकाना पड़े। इस स्थिति को संभालिए, रोज ऐसे खर्चे थोड़े ही होंगे। यह कुछ दिनों की चिंता है।
आज आप अपने परिवार वालों के साथ सेहत की जांच के लिए जाएं। ध्यान रहे दांतों की जांच जरूर कराएं। और पाचन-क्रिया भी ठीक चले। आज अगर आपने ध्यान लगाकर चैक-अप करा लिया तो आप भविष्य में आने वाली परेशानी से बच जाएंगे।
आज आप उन लोगों से थोड़ा हताश हैं जिन्होंने आपको निराश किया है। आपको लगेगा कि लोग वादे तो कर लेते हैं लेकिन उन्हें निभाते नहीं। आपको आज अपना दिमाग शांत रखना होगा। आपके काम में आने वाली ये रुकावट अस्थाई है जो समय के साथ खुद ही समाप्त हो जाएगी।
आज आप फैसला करेंगे कि अपने साथी के साथ संबंध लंबे समय तक चलायें अथवा नहीं। अपनी इच्छाओं को व्यक्त करने व निर्णय लेने के लिए यह उत्तम समय है। आज आपके सभी रुके हुए काम पूरे हो सकेंगे। सिर्फ आपको उन पर एक बार नजर डालनी होगी। आपमें से जो लोग अपना डिपार्टमेंट बदलने की सोच रहे हैं, वो आज ऐसा कर सकते हैं।
पैसे की भरपूर आवक दिख रही है। बहुत पहले आपने कोई निवेश कर रखा था उससे आज बड़ा लाभ मिलने वाला है। यह अचानक ही होगा। आप खुशी से उछल ही पड़ेंगे। आज आपको कोई पाचन की समस्या आ सकती है। इसलिए आप कुछ तनाव में रह सकते हैं। आप इसकी जड़ तक जाएं और अस्वस्थ, गंदे खाने को अपने भोजन से हटा दें। ताजा जूस, आराम और घर पर बने खाने से आपका स्वास्थ्य सुधरेगा। अगर जरूरत हो तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से समय निकालकर आराम अवश्य करें।
मिथुन राशिः आर्थिक क्षेत्र में आपको आज कोई बड़ी उपलब्धि मिलने वाली है
आज आप जो भी निर्णय लें बहुत सोच-समझ कर लें क्योंकि बाद में जल्दबाजी में लिए गए निर्णय के लिए आपको पछताना पड़ सकता है। अपनी राह जल्दी में ना चुनें नहीं तो आपको लगेगा कि आपने गलत निर्णय लिया। सोच समझ कर लिए गए फैसले अंत में आपको खुशी देंगे।
प्रेम प्रसंगों के क्षेत्र में सब कुछ ठीक रहेगा। आप अपने व्यवसाय से संबंधित साथी चाहते थे। जब सही व्यक्ति से आप मिलेंगे तो आप मना नहीं कर पाएंगे, क्योंकि वही है जिसे आप ढूंढ रहे थे। आज का दिन अपना पूरा जोर लगाकर अधिकारियों को प्रसन्न करने का है। यदि इस समय पदोन्नति का काम चल रहा है और आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं तब निश्चय ही अच्छे परिणाम मिलेंगे।
सितारे आपके पक्ष में हैं इसलिए आर्थिक क्षेत्र में आपको आज कोई बड़ी उपलब्धि मिलने वाली है। आर्थिक मामले और निवेश के क्षेत्र में आप काफी दिनों से हतोत्साहित थे, इसलिए आज हो रहे इस बदलाव का जमकर स्वागत कीजिए, और अपनी तरक्की में इसका इस्तेमाल कीजिए। अगर लग रहा है कि आपके प्रोजेक्ट में कोई विकास नहीं हो रहा है तो आज से यह सूरत बदलने वाली है, अब सब कुछ अच्छा होगा।
कर्क राशिः कहीं से आर्थिक लाभ की खबर मिलेगी
धैर्य और दृढ़ संकल्प आज आपकी पहचान रहेंगे। आपका नम्र स्वभाव व दृढता आज सबका मन जीत लेंगे। और कुछ नहीं तो आपको एक ऐसा मजबूत इंसान बनाएंगे जो हर परिस्थिति को आसानी से संभाल सके।
आज आप अपने काम को ले कर खुश रहेंगे। आपकी मेहनत का फल भी आपको मिलेगा। जिन कर्मचारियों को उत्पादन बोनस मिलता है वो आज किसी ईनाम की उम्मीद कर सकते हैं। आपकी मेहनत को देखा जा रहा है। इससे आपको आज धन लाभ हो सकता है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि ये लाभ मिलते ही आप आलसी हो जाएं। ध्यान रहे कि आपके प्रयासों के लाभ उड़न छू हो सकते हैं।
आप अपनी आमदनी में बढ़ोतरी की बात सोच रहे थे। आज कहीं से आर्थिक लाभ की खबर मिलेगी। वक्त तो लगा लेकिन देखिए आखिरकर आपको सब्र का मीठा फल मिला ना! इसको समझदारी से निवेश कीजिए। ध्यान रखिये कि जो लाभ आपको इतने लम्बे इंतजार के बाद मिला है वह यूं ही खर्च न हो जाये।
आज तनाव की स्थिति बन सकती है इसलिए काम पर या घर पर इस बात का ध्यान रखें। यह परेशानी बढ़ सकती है अगर आप नकारात्मक सोच रखते हैं। खुद में सकारात्मक सोच लाएं और जीवन का आनंद लें। साथ ही खुद को किसी नये कार्य में लगाएं ताकि आप नकारात्मक सोच से बच सकें।