बुध की बदली चाल आज किसे बनाएगी मालामाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशिः यात्रा करनी पड़ सकती है
अगर आपकी अपनी संस्था है और आप कोई छोटा-मोटा व्यवसाय करते हैं तो आपको अपने कर्मचारियों को लेकर परेशानी हो सकती है। ये उनके बीच का झगड़ा हो सकता है या फिर किसी को फिर से नौकरी पर रखने का मुद्दा। आप पर इस समस्या का प्रभाव पड़ सकता है।
आज आपको लगेगा कि रुपये पैसे से किसी की मदद करनी चाहिए। क्योंकि आपको पता है कि ऐसे नेक कामों का भविष्य में अच्छा फल मिलता है। आपके अपने खर्चे पूरे हो रहे हैं तो दूसरों के लिए थोड़ा बहुत करने में आपका कुछ जाता भी नहीं। आपको मन की खुशी मिल रही है, और क्या चाहिए।
आज आपकी दिनचर्या व्यस्त रहेगी। कोई छोटी परेशानी जैसे कि सिरदर्द आदि हो सकती है। अच्छे खान-पान और स्वस्थ भोजन से सारी परेशानी दूर हो जाएंगी। सकारात्मक व्यवहार ही एक ऐसी चाबी है जिससे तनाव कम हो सकता है।
वृष राशिः नई नौकरी की तलाश शुरू कर दें
आज आप सारे कामों को छोड़कर अपने पार्टनर पर ध्यान केन्द्रित रखेंगे। दोनों एक दूसरे से खूब बातें करेंगे और अपने जज्बातों को जाहिर करेंगे। यह रिश्ते को और गहरा बनाएगा। एक दूसरे के साथ आनंद करें।
परेशानियों के कारण आप कुछ तनाव में रहेंगे। खुद को शांत रखने के लिए आप कुछ समय के लिए अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। लेकिन, इसका मतलब ये नहीं है कि आप अपना काम छोड़ कर नई नौकरी की तलाश शुरू कर दें। कुछ और समय तक टिक कर देखें, अंत में आपको लाभ ही होगा।
आज अपनी संपत्ति के रखरखाव के लिए आपको कुछ बड़े खर्चे करने पड़ेंगे। इससे बजट बिगड़ भी सकता है। लेकिन अपने कीमती घर या जमीन के लिए ये तो करना ही पड़ेगा। इसलिए हिचकिचायें मत। जैसे खर्च हो रहा है वैसे ही देर सवेर कमाई भी हो जाएगी।
मिथुन राशिः रोमांटिक रिश्ते बनने की प्रबल संभावना है
आज आपकी किसी व्यक्ति से रोमांटिक रिश्ते के बनने की प्रबल संभावना है। यह आकस्मिक मुलाकात आपके लिए यादगार साबित हो सकती है। अकेले व्यक्ति आज के अपने रोमांस-जीवन के प्रति पूर्ण आशावादी रहें। आज आपका दिन बहुत अच्छा है।
आज का दिन उन तकनीकी जनों के लिये श्रेष्ठ है जो वेब डिजायनिंग से जुड़े हैं। आपको कुछ विदेशी प्रस्ताव मिलने की भी संभावना है। आप में से कुछ नौकरी भी बदल सकते हैं। लेकिन आपको अपना कार्यक्षेत्र नहीं बदलना चाहिये। अपनी बारी का इन्तज़ार करना चाहिए
आप सावधान रहें क्योंकि आज आपकी कोई प्रिय वस्तु के खोने का भय है। यह तय कर लें कि आप को जानकारी है कि आपने अपनी सभी मूल्यबान वस्तुएं कहां-कहां रखी हैं तथा उन्हे असावधानी से ना रखें ताकि उसके नुकसान से आपको पछतावा ना हो। कोई सामान एक जगह से दूसरी जगह रख रहे हैं तो जल्दी से उसका निर्धारण कर लें, वरना चोरी होने की आशंका बनी रहेगी।
कर्क राशिः कड़ी मेहनत का फल आपको मिलने वाला है
कुछ समय से आपके घर पर छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े हो रहे हैं। लेकिन आज आपने इन झगड़ों को खत्म करने की ठान ली है। आज अपने प्रयासों से आप ये कर ही डालें। जब आप सब को एक साथ एक ही घर में रहना है तो फिर लड़ाई करके क्यों रहा जाए। कोशिश करें कि सब एक दूसरे के साथ मिल कर रहें।
अगर आप किसी कार्यालय में मेनेजर हैं तो आज आपको अपने कर्मचारियों को ले कर किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके कर्मचारी शायद जिद्दी हों और आपकी बात ना मानें। आप धैर्य और सही तरीके से स्थिति को संभालने की कोशिश करें और बात इससे आगे ना बढ़ने दें।
आज आपको वित्तीय क्षेत्र से एक अच्छी खबर मिलने की संभावना है। यदि आप अपनी पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे हैं अथवा किसी नवीन व्यापारिक प्रस्ताव के पाने की उम्मीद कर रहे हैं, तब आज इसके बीच आने वाली रूकावट हट जाएगी। आपकी कड़ी मेहनत का फल आपको मिलने वाला है।
आज आप अपने खाने पर बहुत ध्यान देंगे। आपको ख्याल रखना होगा कि जो भी भोजन आप चुनें उसका आपकी सेहत पर क्या फर्क पड़ेगा और कौन सी चीज खाने से आपको ताकत आएगी। व्यायाम को अपने दिलो-दिमाग में बसा लें और योग और ध्यान को भी जिन्दगी का हिस्सा बनाएं।