वृष राशि का चन्द्रमा आज आपके लिए कितना भाग्यशाली है देखिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशिः आज का दिन आपके लिए बहार लाएगा
अगर आप अपने निश्चय पर अटल रहे तो जहां पहुंचना चाहते हैं, वहां पहुंच सकते हैं। आपके पास कोई जादुई छड़ी नहीं है, लेकिन अगर आप अपने काम को कड़ी मेहनत से पूरा करने की कोशिश करें तो सफल जरूर होंगे। आप अपनी क्षमता के प्रति ईमानदार रहें और नए-नए क्षेत्रों में अपनी रुचि बनाएं।
आज काफी दिनों के बाद आप खरीदारी करने के लिये जाने वाले हैं। अपने मनोरंजन के लिये थोड़ा बहुत खर्च कर देना ठीक है लेकिन सब कुछ लुटा देना ठीक नहीं है। आज आपको मनोरंजक खरीदारी और बचत, दोनों का संतुलन बनाकर रखना है।
आज आप अच्छा महसूस करेंगे और आपकी उर्जा का स्तर भी ऊंचा रहेगा। कुछ स्वास्थ्य विकार के बाद आप अपना स्वास्थ्य फिर से अच्छा महसूस करेंगे। आप अपने अच्छे स्वास्थ्य और उर्जा का उपयोग कुछ जरूरी व्यायाम, अच्छे स्वास्थ्य और अच्छे खान-पान को कायम रखने में करें।
वृष राशिः कोई अच्छी खबर आ सकती है
आज कोई बड़ा आपको ऐसी सलाह दे सकता है, जो जिंदगी में आपके काम आए। आप सलाह के लिए किसी को ढ़ूंढ़ भी नहीं रहे थे, लेकिन फिर भी अचानक से आपको लाभकारी सलाह मिल जाएगी। इस सलाह के लिए सलाहकार को अवश्य धन्यवाद करें।
आपके व आपके साथी के बीच आम दिनचर्या के कारण बोरियत घर कर गई है। यदि आप घंटों काम कर रहे हैं व घर पर माता-पिता, बच्चे आदि हैं, तब भी एक फोन कॉल द्वारा या फूल ले जाकर आप अपने संबंध में नई जान डाल सकते हैं।
क्या आपको अपने कार्यस्थल से कोई अच्छी खबर हाल ही में मिली है? यदि नहीं मिली है तो जल्द ही मिलेगी। विद्यार्थी पढ़ाई में मन लगा पाएंगे। विदेश से कोई अच्छी खबर आ सकती है।
अगर आप आर्थिक जगत में काम कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए मददगार साबित होगा। बस एक बात का ख्याल रखिए कि निवेश के साथ-साथ आपका चुनाव सही हो।
मिथुन राशिः धन के मामले में जल्दबाजी में निर्णय नहीं लें
आज आप अपने निश्चित लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। अगर आप अपने काम की रूपरेखा को सुधारना या बदलाव लाना चाहते हैं तो अपने इस लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर मेहनत करते रहें। इससे आपको जल्दी सफलता मिलेगी। याद रखें कि हर सफर पहले कदम से ही शुरू होता है। इस समय आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
आज आपको महसूस होगा कि आपने कुछ वित्तीय परेशानियों से निजात पा ली है। कहीं से अचानक आए हुए धन के कारण आप राहत महसूस करेंगे। आपको अपने धन को लेकर जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेने चाहिए। आपको आने वाले समय के अप्रात्याशित अवसरों के लिये निवेश करना चाहिये। आज का आपका वित्तीय भविष्य थोड़ा सा डांवाडोल है।
जो खाना आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है उससे आपको दूर रहना होगा। आज आपको मजबूत रहना होगा। ध्यान रहे अपने मन पर काबू करके ही आप अपनी सेहत का लम्बे समय तक ख्याल रख सकते हैं।
कर्क राशिः कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं
आज आपका रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा। अपने असली रूप को पहचाने और आध्यात्मिक ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करें। इस राह पर चलने से आपको बहुत लाभ होगा और शांति भी मिलेगी। इससे आपके स्वास्थ में भी सुधार आएगा।
आज आप सभी का ध्यान अपनी और केन्द्रित पाएंगे। जहां–जहां आप जायेंगे लोगों के विशेष आर्कषण का कारण बन जायेंगे। अपनी इस खूबी को यूं ही व्यर्थ में ना गंवा कर आप जिंदगी को प्यार से सराबोर कर लें।
अगर हो सके तो अपनी समस्या सुलझाने के लिए अपने सहकर्मियों की मदद लें। समय पर की गई उनकी मदद से आपको फायदा होगा। आपको कुछ और जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, क्योंकि आपका बॉस चाहता है कि आप थोड़ा और सहयोग करें। अपने कैरियर के लिए आपको ये जिम्मेदारियां स्वीकार कर लेनी चाहिए। इससे आपको लंबे समय में बहुत लाभ मिलेगा।
यदि आप किसी व्यापारिक ॠण के लिये आवेदन करने की सोच रहे हैं, तब आज का दिन श्रेष्ठ है। आज के दिन आवेदित किये गए ॠण के सफलतापूर्वक पास हो जाने की संभावना है। सभी प्रपत्रों और कागजों को सही तरीके से जमा करते हुए बैंक में दें क्योंकि इन कामों के लिये आज का दिन खास है।