फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का राशिफलः आज भाग्य इन राशि वालों पर मेहरबान रहेगा

Mon, 22 Aug 2016 12:42 AM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Mon, 22 Aug 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 22 august 2016
मेष राश‌ि
मेषः आज भाग्य आपके साथ है, अवसर का लाभ उठाएं

आज आप कुछ तनाव में रहेगे जिसके कारण आप अपनी जिम्मेदारियों पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपका दिमाग अपने दोस्तों की तरफ ही लगा रहेगा। आप अपना ज्यादातर समय उनको संदेश भेजने या उनसे फोन पर बात करने में ही बिताएंगे। एक दिन की बात हो तो ठीक है लेकिन इसकी वजह से अपने जरूरी कामों को अधूरा ना छोड़ें। सब से बातचीत करने के बाद आप फिर से अपने काम पर लग जाएं।
आज के दिन आप अपने साथी के साथ सहयोग की अपेक्षा करेंगे और वह भी आपको पूर्ण रूपेण सहयोग देने में खुशी महसूस करेगा। आप अपने साथी से सहयोग लेने में ना हिचकें, क्योंकि वह आपको सहयोग देने की भरपूर कोशिश करेगा। फलस्वरूप आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा।
आज के दिन विद्यार्थियों को बड़े अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। इसलिये, वे सभी विद्यार्थी जो किसी प्रतियोगिता या साक्षात्कार में जा रहे हैं, उन्हे तनाव में आने की आवश्यकता नहीं है। आज भाग्य आपके साथ है। आपको किसी भी परीक्षा में आत्मविश्वास के साथ सम्मिलित होना चाहिये।
आज के दिन आपको नवीन व सकारात्मक वित्तीय विकास के संकेत मिलेंगे, ये किसी प्रकार की पदोन्नति या वेतनवृध्दि हो सकती है। यदि आप अपना व्यवसाय भी चलाते है, तब आज आय के नवीन स्रोत मिलने की उम्मीद है। इन वित्तीय संभावनाओं का लाभ उठाईये और अपने भविष्य के वित्तीय लक्ष्यों को पूरा कीजिये। 
आज अच्छी आदतें और नियम में रहना आपके लिए लाभकारी होगा। अगर आप खुद को अच्छे खान-पान और रोजाना व्यायाम जैसी गतिविधियों में व्यस्त रखेंगे तो आप बिना परेशानी के अच्छे स्वास्थ्य को प्राप्त करेंगे। अगर आप किसी शारीरिक परेशानी या मानसिक अवरोध जैसे गुस्सा, डर आदि से परेशान हैं तो उसे टालने की बजाय उसका हल निकालने की कोशिश करें ताकि आप अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त कर सकें। दिल से अपनी परेशानी और उनके हलों के बारे में सोचें ताकि आप अपने अच्छे स्वास्थ्य को कायम रख सकें।

वृष राश‌िः आपके कैरियर में तेजी से सुधार आएगा

daily rashiphal 22 august 2016
वृष राश‌ि

आज आपके घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। अपने परिवार के साथ बिताए समय का भरपूर आनंद लेंगे। आप खूब बातें करेंगे और एक दूसरे के साथ का मजा लेंगे। आज अपने आप को तरोताजा करने का दिन है।
दंपत्ति अपने संबंध में ठहराव महसूस करेंगे। अपने साथी को कार्ड अथवा उपहार दें, आपकी समझ बूझ की सराहना होगी। आज आप अपने संबंध को लेकर जितना प्रयास करेंगे उसका प्रभाव उतने लंबे समय तक आपको व आपके साथी को सुख प्रदान करेगा।
नई योजना में आपको अपनी सच्ची भावनाओं व रचनात्मकता को अभिव्यक्त करना चाहिए। अनुभवी लोगों की सलाह लेने से आपको लाभ ही होगा। अगर आप अपने काम को पूरा कर सके तो आज आप पाएंगे कि भविष्य में आपके कैरियर में तेजी से सुधार आएगा। अगर आप प्रबंधन के क्षेत्र में हैं तो आप अपनी संस्था में अच्छे मूल्यों को बढ़ा सकेंगे।
यह ध्यान रखें कि अपने घर से जुड़े किसी आर्थिक मामले में भी आप अपने साझेदार की सहमति से ही कोई फैसला लें। आप चेक-बुक पर नियंत्रण रख सकते हैं लेकिन आर्थिक मामले तो घर में सभी को प्रभावित करते हैं। अपने साझेदार की सलाह को नजरअंदाज ना करें और कोई भी फैसला आपसी सहमति से ही लें। इसमें किसी तरह का कोई नुकसान तो है नहीं।
आज आप ऊर्जावान् और तनाव मुक्त रहेंगे, यह आपके लिए बहुत अच्छा आश्चर्य होगा। इन दिनों को खूब मस्ती में गुजारें क्यों कि कम तनाव और खुशनुमा मूड आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा। आज आपको बाहर जाकर मस्ती करने का मौका मिलेगा। इसलिए इन दिनों को मस्ती में गुजारें।

म‌िथुन राश‌िः आर्थिक सलाहकार की सलाह की जरूरत पड़ेगी

daily rashiphal 22 august 2016
म‌िथुन राश‌ि

अपने परिजनों के साथ किसी समारोह में जाने का वक्त है। कैसे और कब जाएं ये ज्यादा सोचने की बात नहीं है। अगर आपको अपने परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का मौका मिल रहा है तो इसका फायदा जरूर उठाएं क्योंकि ऐसे मौके बार- बार नहीं आते। इस समय का लाभ उठा कर आप खूब मजे कर सकते हैं।
आज आप ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जिसका साथ आपको बहुत खुशी देगा। उसका दोस्ताना व अच्छा स्वभाव आपको न सिर्फ आकर्षित करेगा, बल्कि आप उसके साथ नजदीकी रिश्ता बनाने की भी सोच सकते हैं। हो सकता है कि आप दोनों का जल्दी ही प्रेमसंबंध शुरू हो जाए। आगे बढ़ने से पहले उसे अच्छी तरह परख लें।
काम में बदलाव के बावजूद आप उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। आपमें नई चीजों को सीखने की तीव्र इच्छा है। अपनी कुशलता बढ़ाने के लिए आपको किसी नई तकनीक का सहारा लेना चाहिए। सफलता पाने के लिए आपको ध्यान से योजना बनानी होगी।
जहां तक आर्थिक मामलों की बात है, आपको आज किसी आर्थिक सलाहकार की सलाह की जरूरत पड़ेगी। किसी निवेश संबंधी मामले को लेकर आप उलझन में रहेंगे, ऐसे में कोई समझदार आर्थिक सलाहकार ही आपको सही सुझाव दे सकता है। उसे गौर से सुनें और उस पर अमल करें। 
आज आपको अपनी आंखों का ज्यादा ख्याल रखना होगा। संभावना है कि आज आप किसी दबाव या तनाव से परेशान हो सकते हैं। आपके लिए अच्छा होगा कि आप प्रोफैशनल की सलाह लें, क्योंकि आंखों पर ज्यादा तनाव बढ़ने से आपको सरदर्द या दिखने में समस्या हो सकती है। जल्दी जांच कराने से आपकी आंख को जल्दी ठीक कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्क राश‌िः नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो योजना बनाकर काम करें

daily rashiphal 22 august 2016
कर्क राशि

आज उन विद्यार्थियों का मन मौज-मस्ती करने को करेगा जो कि अब तक कड़ी मेहनत कर रहे थे। आपने पढ़ाई में जो मेहनत की है उसका फल आपको सफलता के रूप में मिलेगा।
आज आपके किसी खास व्यक्ति के साथ मिलन के संकेत हैं। बाहर निकलकर सामाजिक मेल-जोल करें। अपने जज्बातों को ऊंचा बनाए रखें, आपका पार्टनर आस-पास हो सकता है। उसके साथ नये रिश्ते की पूरी संभावना है।
यदि आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इसके लिये काफी सारी योजनाएं बनाने की आवश्यकता है। यदि इस निर्णय को थोड़ा सा आगे बढ़ा दिया जाए तो ज्यादा सही होगा। आपके वर्तमान कार्यालय में आपको सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिला है। साथ ही किसी प्रभावी व्यक्तित्व का साथ भी आपको मिल सकता है।
यदि आप लेखे जोखे से संबंध रखते हैं, तो आज का दिन बडा शुभ हो सकता है। आज का दिन इस क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये बड़ा शुभ है। आपको कड़ी मेहनत करते रहना होगा जिसके सही परिणाम आपके सामने जल्दी ही आनेवाले हैं। 
आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मगर आज आपको छोटे मोटे दर्द से लड़ना होगा। आज आपको हल्का व्यायाम करना होगा। बड़ी समस्या से ना घबराएं, क्योंकि स्वास्थ्य की परेशानी ज्यादा दिन के लिए नहीं है। पेट को ठीक रखने के लिए पौष्टिक खाना खाएं।

विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः जिन्दगी में बदलाव आने की संभावना है

daily rashiphal 22 august 2016
स‌िंह राश‌ि
उन परिस्थितियों में पड़ने से बचें जिनमें आप असुविधा महसूस करते हैं। अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें और बेकार की बातों में ना पड़ें। जो आप हैं ही नहीं वो बनने की कोशिश करने से क्या फायदा। उस जगह पर जाने से भी क्या फायदा जहां जाना आपको पसंद ही नहीं है। कभी-कभी अकेले रहना किसी अनचाहे साथ से अच्छा ही होता है।
आज अपने साथी से प्यार की छोटी निशानी या उपहार आपको खुशी प्रदान करेगा, जिस उपहार के बारे मे आपने सोचा भी ना था, वह आपको तहे दिल से खुशियां प्रदान करेगा। इस कारण आप भरपूर खुशी एवं प्यार का अनुभव करेंगे, जिससे आज का रोमांस भरा दिन महक उठेगा।
लंबे समय से चली आ रही आपकी कोई इच्छा आज पूरी हो सकेगी। विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम बहुत अच्छा रहेगा। अपने परिणाम से उन्हें खुशी व आश्चर्य दोनो ही होंगे। जो लोग व्यवसाय में हैं वो पाएंगे कि उनके लंबे समय के कुछ लक्ष्य पूरे हो रहे हैं। इसके लिए आपको खुद को शाबाशी देनी चाहिए, क्योंकि इसे पाने के लिए आपने बहुत मेहनत की है।
आज आप आपने आपको बहुत ऊर्जावान एवं सकारात्मक अनुभव कर रहे हैं क्योंकि आपकी जिन्दगी में बदलाव आने की संभावना है इस सकारात्मक पहलू का अच्छा असर आपके बैंक खाते व आपकी कार्यशैली पर पड़ सकता है। सर्वदा खुश रहने का प्रयास करें तो आप यह पायेंगे कि इससे आपके जीवन पर अच्छा असर पड़ रहा है। 
जिन्हें आप प्यार करते हैं उनकी सेहत के प्रति आपको सावधान रहने की जरूरत है। उनके ग्रह उनकी मदद नहीं कर सकते, इसलिए आप उनकी सहायता करें। यही वो समय है जब आपको उन्हें समझना होगा और उनके साथ खड़े रहकर उनकी सहायता करनी होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed