{"_id":"5880a8ac4f1c1b701befdf75","slug":"daily-rashiphal-20th-january","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तुला राशि में आया चन्द्रमा आज आपकी राशि पर क्या असर डालेगा","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
तुला राशि में आया चन्द्रमा आज आपकी राशि पर क्या असर डालेगा
एस्ट्रोयोगी
Updated Fri, 20 Jan 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
राशिचक्र
- फोटो : zodiac sign
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चन्द्रमा का संचार आज तुला राशि में है जिससे गुरु एवं शनि के साथ चन्द्रमा का द्विद्वादश संबंध बना है। ऐसे में आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा जानिए अपनी राशि से।
मेष राशि: आज दोस्तों के साथ नाचने-गाने में व्यस्त रहेंगे
मेष राशि
आज आप अपने दोस्तों के साथ खूब नाचने-गाने में व्यस्त रहेंगे। आपके दोस्त आज आपके घर भी आ सकते हैं उनका दिल से स्वागत करें। उनसे मिल कर आपका तनाव बिल्कुल खत्म हो जाएगा। आज किसी काल्पनिक साथी के बारे में सोचने के स्थान पर अपने वर्तमान संबंध पर ध्यान दें। तुलना करने से आपके संबंध में कडुवाहट आ सकती है। ऐसे बहुत से समय हैं जब कि आपने अपने कैरियर में बहुत कुछ रचनात्मक व चतुराई से करने की कोशिश की है। अब फिर से वो ही समय आ गया है जबकि आपको फिर से उसी जुनून से काम करना होगा। आज आमदनी कम खर्चा ज्यादा है। यहां तक कि आमदनी आपकी कमाई से भी ज्यादा हो सकती है। आपको कोई पाचन की समस्या हो सकती है। आप अपनी सभी बुरी आदतों को छोड़ दें। आप अपने तनाव को भी कम करने की कोशिश करें।
वृष राशि: सितारे आपके पक्ष में है
वृष राशि
आज आपका मन अपने दोस्तों के साथ खूब मौज-मस्ती करने का करेगा। आज कल आपके रिश्तों में सुधार आ रहा है जिससे आपको बहुत खुशी मिल रही है। आज आपको अपने प्यार के रिश्ते में अचरज भरी बातें देखने को मिलेंगी। आज आप अपने पार्टनर पर भरोसा बनायें रखें और समस्याओं को हाथ से निकलने से पहले खत्म करने की कोशिश करें। आज विदेश से आपको लाभ मिलने के संकेत हैं। यदि आपने विदेशों में निवेश किया है अथवा विदेश से किसी अच्छे समाचार की प्रतीक्षा है, तो आपकी इच्छा पूरी होगी, खुशखबरी मिलेगी। सितारे आपके पक्ष में है, सकारात्मक विचार बनाये रखें। सिरदर्द और थकावट आपको घेर सकती है इसलिए ध्यान रखें। आप अपने काम को जैसा चाहेंगे वैसा ही होगा इसलिए उसे बोझ न बनायें। तनाव कम करने के लिये योग और साधना करें। बाहर घूमें या आराम करें ताकि सिरदर्द न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि: आपको एक खास व्यक्ति मिल सकता है
मिथुन राशि
आज आप सभी परेशानियों और चिंताओं को पीछे छोड़ कर अपने परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करना चाहेंगे। अपनों के साथ का पूरा मजा लें क्योंकि ऐसा समय हमेशा नहीं रहता। सामजिक कार्य हेतु किसी स्थान पर अगर आज आप निकलते हैं तो आपको एक खास व्यक्ति मिल सकता है। इसके साथ रिश्ता बनाना आपके लिए रोचक रहेगा। आज आपको महसूस होगा कि आपके कार्यक्षेत्र में कुछ ऐसी बातें हो रही हैं, जो कि आपके बस में नहीं हैं। सबसे अच्छा तरीका यही है कि आप कुछ समय के लिए शांत हो जाएं। इससे आप इस परेशानी को टाल सकेंगे। इन दिनों अर्थ जगत में भड़कीले विज्ञापनों वाले व्यावसायिक निवेश से बचने का प्रयास करें। आप कुछ दिनों से ज्यादा व्यस्त चल रहे हैं इसलिए अब आराम करने का समय है। आप बिना बात छोटी चीजों के लिए भागदौड़ न करें वरना परेशान हो सकते हैं। आप तैयार रहें और पिक्चर देखें तभी आपका शरीर भी ठीक रहेगा।
विज्ञापन
कर्क राशि: आपके घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा
कर्क राशि
आज आपके घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। अपने परिवार के साथ बिताए समय का भरपूर आनंद लेंगे। आप खूब बातें करेंगे और एक दूसरे के साथ का मजा लेंगे। आज आप एक साथ के बहुत करीब अपने को खिंचता हुआ पांएगे। इस साथी ने हाल ही में आपसे मदद मांगी थी व अब दोनों के बीच प्रेम की परिस्थितियां पनप सकती हैं। आज का दिन विमानन सेवाओं में अपना भाग्य आजमाने वाले व्यक्तियों के लिये अवसरों से भरा है। आपने जिन अवसरों के द्वार खटखटाए थे, उनमें से अनापेक्षित प्रस्ताव मिलेंगे। व्यापारिक प्रोफेशनल्स आसानी से अपने लक्ष्य को पा लेंगे। यह मौका है कि आप अपनी व्यवसायिक क्षमता बढ़ाने के लिए कोई जरूरी कोर्स कर लें। आज आप अपने साथी की तबियत को लेकर परेशान रहेंगे। आप किसी डॉक्टर के पास जायेंगे परन्तु आपको पता चलेगा कि उनका स्वास्थ्य ठीक है। आज उनके साथ समय बिताने के कारण वह अच्छा महसूस करेंगे और मूड बना रहेगा।