{"_id":"588097314f1c1b9d2befe1ac","slug":"why-amar-singh-is-villain-of-politics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजनीति में क्यों विलेन बनते जा रहे हैं अमर सिंह, ये हैं कारण","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
राजनीति में क्यों विलेन बनते जा रहे हैं अमर सिंह, ये हैं कारण
Thu, 19 Jan 2017 04:58 PM IST
सचिन मल्होत्रा/ज्योतिषशास्त्री
सचिन मल्होत्रा/ज्योतिषशास्त्री
Updated Thu, 19 Jan 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमर सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमर सिंह का नाम भारतीय राजनीति में उनके बड़े उद्योगपतियों और बॉलीवुड कलाकारों से नजदीकियों के साथ-साथ परिपक्व हिंदी में दिए चुटीले बयानों के लिए जाना जाता है। यह अमर सिंह की राजनीतिक कुशलता ही थी जिसके बल पर वर्ष 2003 में मात्र 142 विधायकों के साथ समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर आसीन हुए। जोड़-तोड़ की राजनीति में माहिर अमर सिंह ने केन्द्र की राजनीति में भी अपना कमाल वर्ष 2008 में दिखाया जब परमाणु डील के मुद्दे पर लेफ्ट पार्टियों ने कांग्रेस से समर्थन वापिस लेकर मनमोहन सिंह की सरकार को अल्पमत में ला दिया था।
राजनीति में क्यों विलेन बनते जा रहे हैं अमर सिंह, ये हैं कारण
2 of 5
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
अमर सिंह ने सपा के 39 सांसदों के साथ अन्य छोटे दलों का समर्थन जुटाकर 'किंग-मेकर' की भूमिका निभाते हुए कांग्रेस की सरकार को बचाया था। किन्तु 2008 के कैश फॉर वोट सकैंडल में उनके साल 2011 में जेल जाने के बाद से अब तक उनका राजनीतिक करियर ढलान की ओर जाता जा रहा है। फरवरी 2010 में उनका समाजवादी पार्टी से निकाला जाना, अमिताभ बच्चन से उनका मनमुटाव, अजीत सिंह के राष्ट्रीय लोक दल से विदाई और अब समाजवादी पार्टी के कलह में मिली बदनामी अमर सिंह के राजनीतिक जीवन की बड़ी त्रासदी है।
राजनीति में क्यों विलेन बनते जा रहे हैं अमर सिंह, ये हैं कारण
3 of 5
अमर सिंह
- फोटो : SELF
27 जनवरी 1956 को अलीगढ उत्तर प्रदेश के ठाकुर परिवार में जन्मे अमर सिंह की कुंडली मकर लग्न और कुंभ नवांश की है। अष्टमेश सूर्य उनके लग्न में स्थित होकर उनको एक विवादास्पद किन्तु प्रभावशाली व्यक्तित्व प्रदान करते हैं। कुंडली में दशमेश शुक्र धन भाव में होकर लाभेश मंगल और हानि भाव के स्वामी गुरु से दृष्ट है। इस योग के प्रभाव से अमर सिंह जिस भी बड़ी हस्ती से जुड़ते हैं उसके साथ पहले-पहल लाभ के बाद अंत में हानि और अपमान के साथ रिश्तों का पटाक्षेप हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजनीति में क्यों विलेन बनते जा रहे हैं अमर सिंह, ये हैं कारण
4 of 5
आजम खान अमर सिंह
- फोटो : getty
अमर सिंह की जन्म कुंडली में लग्न में स्थित रोग और भाग्य भाव के स्वामी स्वामी बुध पर एकादश भाव में बैठे शनि की दृष्टि के प्रभाव ने वर्ष 2011 में उन्हें किडनी के गंभीर रोग से ग्रसित किया। इस बुरे योग के प्रभाव से न केवल अमर सिंह स्वास्थ्य की दृष्टि से परेशान रहे अपितु उनकी छवि राजनीति में कलह पैदा करने वाले व्यक्ति की भी बनती रही है। वर्तमान में चल रही अष्टमेश सूर्य की विमशोत्तरी महादशा में उनपर समाजवादी पार्टी में हुए कलह की तोहमत स्वयं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लगा दी।
विज्ञापन
राजनीति में क्यों विलेन बनते जा रहे हैं अमर सिंह, ये हैं कारण
5 of 5
अमर सिंह ने रामगोपाल यादव पर दिया ये बयान
- फोटो : ANI
राजनीतिक पंडितों के मुताबित यह स्थिति अमर सिंह के करियर का अंत हो सकती है किन्तु ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सूर्य की उनकी कुंडली के नवांश और दशमांश में अच्छी स्थिति अभी उनके लिए कई आश्चर्यजनक बदलाव ला सकती है। आगामी 21 फरवरी से शुरू हो रही स्वराशि के चंद्रमा की अंतरर्दशा में अमर सिंह एक बार फिर से राजनीतिक पाला बदल कर सबको हैरानी में डाल सकते हैं। सूर्य और चंद्रमा की उनकी कुंडली में मजबूत स्थिति 60 वर्ष के हो चुके अमर सिंह की राजनीति को इस वर्ष एक नया मोड़ देने जा रही है।
https://astrologicalmusings.com/
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।