फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सितंबर का महीना 5 राशियों के लिए भाग्यशाली बाकी 7 राशि वालों को रहेगी परेशानी

Thu, 01 Sep 2016 05:25 PM IST
राकेश्ा झा / टीम डिजिट, अमर उजाला, दिल्ली।
राकेश्ा झा / टीम डिजिट, अमर उजाला, दिल्ली। Updated Thu, 01 Sep 2016 05:25 PM IST
विज्ञापन
2016 september month horoscope
ग्रह

स‌ितंबर महीने की शुरुआत ग्रहण के साथ हो रहा है। स‌िंह राश‌ि में स्‍थ‌ित सूर्य को ग्रहण लगेगा ज‌िससे स‌िंह राश‌ि वाले व‌‌िशेष प्रभाव‌ित रहेंगे। इसके अलावा इस महीने चार ग्रहों सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र का राश‌ि पर‌िवर्तन भी होगा। ग्रहों की स्‍थ‌ित‌ि में बदलाव और ग्रहण के कारण इस महीने सभी राश‌ियों के व्यक्त‌ि के जीवन में बड़ा फेर बदल और उतार-चढ़ाव देखने को म‌िलेगा। देख‌िए आपके ल‌िए यह महीना कैसा रहेगा।

मेष राश‌ि

2016 september month horoscope
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign

आपके ल‌िए महीने का पहला भाग जहां परेशान‌ियों भरा रह सकता है वहीं 18 स‌ितंबर के बाद का समय आपके ल‌िए लाभप्रद और उन्न‌त‌िदायक रहेगा। महीने के पहले भाग में जहां आपको नौकरी व्यवसाय में संघर्ष का सामना करना होगा वहीं दूसरे भाग में इन मामलों में आपको भाग्य का सहयोग म‌‌िलेगा इसल‌िए नौकरी व्यवसाय से जुड़े फैसले महीने के दूसरे भाग में लेना आपके ल‌िए फायदेमंद रहेगा। महीने के पहले भाग में अपका व्यय भी बढ़ा चढ़ा रहेगा, बजट का ध्यान रखें।

वृष राश‌ि

2016 september month horoscope
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign

इस महीने आपकी राश‌ि का स्वामी शुक्र 18 स‌ितंबर तक कन्या राश‌ि में गुरू के साथ रहेगा ऐसे में संतान संबंधी व‌िषयों को लेकर आप च‌िंत‌ित और परेशान रह सकते हैं। पार‌िवार‌िक जीवन में उथल-पुथल बना रह सकता है। क‌िसी व्यक्त‌ि के कारण आपको धन का नुकसान हो सकता है, धोखा भी म‌िल सकता है सजग रहें। महीने तीसरे सप्ताह के बाद आप अपनी आय को बढ़ाने में सफल होंगे लेक‌िन पर‌िश्रम काफी करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि

2016 september month horoscope
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign

आपकी राश‌ि पर मंगल की दृष्ट‌ि के कारण आपमें क्रोध और उत्तेजना अध‌िक रहेगा ऐसे में आपका कोई बनता हुआ काम ब‌िगड़ सकता है। दूसरी ओर आपकी राश‌ि का स्वामी बुध राश‌ि से तीसरे घर में वक्री होने के कारण आप अपनी मेहनत से आय के साधन में वृद्ध‌ि करने में सफल होंगे। लेक‌िन घरेलू जीवन में उलझन और परेशानी के कारण मन अशांत रहेगा।

विज्ञापन

कर्क राश‌ि

2016 september month horoscope
कर्क राशि - फोटो : cancer sign

आपके भाग्य स्‍थान के स्वामी गुरू की दृष्ट‌ि भाग्य स्‍थान पर होने के कारण भाग्य आपका पूरा साथ देगा आप अपनी योजनाओं को पूरा करने में सफल होंगे। धार्म‌िक भावना एवं आस्‍था बढ़ेगी ज‌िससे पूजा-पाठ एवं धार्म‌िक कार्यों में आप सक्र‌िय रह सकते हैं। लेक‌िन महीने के दूसरे भाग यानी 18 स‌ितंबर के बाद से मंगल की दृष्ट‌ि नीच होने के कारण आपमें क्रोध की भावना बढ़ेगी ज‌िससे पर‌िवार में आपसी तालमेल ब‌िगड़ सकता है। चोट लगने की भी आशंका, सतर्कता से काम करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed