फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वृश्चिक राशि में चन्द्रमा का संचार आज कई राशि वालों के लिए लाभप्रद रहेगा

Sat, 18 Feb 2017 10:38 AM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Sat, 18 Feb 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
daily Rashiphal 18th February
राश‌िचक्र
आज चंद्रमा का संचार वृश्च‌िक राश‌ि में हो रहा है। मंगल की राश‌ि में चन्द्रमा का आना आज आपके ल‌िए क‌ितना लाभपद्र रहेगा देख‌िए।

मेष राशि: आज आत्मनिर्भरता का दिन है

daily Rashiphal 18th February
मेष राश‌ि
आज आत्म निर्भरता को अपना मूल मंत्र बनाएं। बात चाहे घर की हो या दोस्तों की, अगर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना है तो वो निर्णय अगर आप खुद ही लें तो अच्छा रहेगा। इसलिए फिलहाल आप अपनी निर्णय क्षमता पर ध्यान दें। आज आपके रोमांस के सितारे आपको आगे बढ़ने से रोक रहे हैं। आप अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखने या डिनर के लिए निकल सकते हैं। आपके विरोधी कुछ भी कर लें, लेकिन आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। कुछ लोग व्यावसायिक तौर से आपको नुकसान पहुंचाना चाहेंगे। लेकिन, आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, आप सुरक्षित रहेंगे। आज आपका किसी जमीन जायदाद के सम्बन्ध में विवाद हो सकता है, अत: आप हाल ही में हुए कानूनी तर्कों का सहारा ले सकते हैं तथा अपनी सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मियों को साथ रख सकते हैं। आप अपनी अन्तरात्मा की आवाज सुनें एवं उसके अनुरूप कार्य करें। आज आप अपना मन और ध्यान योग में केन्द्रित करेंगे ताकि आप बढ़ते वजन पर रोक लगा सकें।

वृष राशि: आर्थिक लाभ के संकेत हैं

daily Rashiphal 18th February
वृष राश‌ि
अगर आपको लग रहा है कि कुछ बातों को लेकर आपके और आपके परिवार के लोगों के बीच कोई अनबन चल रही है तो आज आपको उनको खत्म करने का प्रयास करना चाहिए। बिना किसी गलतफहमी के ये मुद्दा आसानी से सुलझ सकता है। आज आप अपने आप को साथी से दूर पाएंगे। इस समय का प्रयोग अपनी रुचि को पूरा करने व पुराने दोस्तों से फोन पर बात करने में बिताएं। यदि आप नई नौकरी की तलाश है तब आज कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। हो सकता है कि ये वो काम न हो जिसके विषय में आपने सोचा था, लेकिन शुरूआत की जा सकती है, जिससे आर्थिक लाभ के संकेत प्रबल होते हैं। आज आपको आश्चर्यजनक रूप से पैसा मिलेगा, ये आपके किसी सहयोगी या व्यवसाय से आ सकता है। हो सकता है, किसी रिश्तेदार के साथ आपकी व्यावसायिक साझेदारी हो, और यह पैसा उसकी तरफ से आ जाय। जो आपके आस-पास रहते हैं भले ही वह परिवार में हों या परिवार से बाहर, आपको उनकी सेहत का ख्याल रखना होगा। आपको यह जान कर खुशी होगी कि आपकी सेहत मजबूत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन राशि: शारीरिक व मानसिक रुप से स्वस्थ महसूस करेंगे

daily Rashiphal 18th February
म‌िथुन राश‌ि
आपके घर में खुशियों का माहौल बना हुआ है क्योंकि आप जानते हैं कि आप अपने परिजनों और दोस्तों के साथ का मजा ले रहे हैं। विदेश से भी आपके कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं उनके स्वागत के लिए तैयार रहें। आज उनके लिये शुभ दिन है, जो नौकरी बदलना चाहते हैं। हो सकता है कि ये विचार आपके मन में कईं दिनों से आ रहा हो, लेकिन आपने सही प्रस्ताव को देखकर अपना मन पक्का बनाया हो। आपको आगे चलकर इस प्रस्ताव को स्वीकार करना चाहिये जिससे भविष्य उज्वल हो सके। आज नया घर खरीदने का इरादा बन सकता है। पुराने घर को भी सजायें संवारें ताकि कुछ बदलाव का एहसास हो सके। तो देर क्या काम शुरू करें, घर अच्छा दिखेगा। घर में सकारात्मक ऊर्जा और खुशी के लिए वास्तु के नियमों को अपनायें। आज आपके अच्छे मूड और आत्म-विश्वास के कारण आपके स्वास्थ्य में बढ़ोतरी आएगी। इसमें खुशियां और आत्मविश्वास अहम भूमिका निभाएंगे। आप शारीरिक व मानसिक तौर पर स्वस्थ महसूस करेंगे। ऐसे कार्य करें जिससे आपका मूड अच्छा रहे और आप अच्छा और मजबूत महसूस करें।
विज्ञापन

कर्क राशि: सफलता मिलने के प्रबल संकेत हैं

daily Rashiphal 18th February
कर्क राशि
आज आपको सफलता मिलने के प्रबल संकेत हैं। अगर आपको अपनी सफलता के लिए दूसरों से सराहना मिले तो परेशान ना हों। ये सफलता आपको किसी भी रूप में मिल सकती है जैसे कि अपने उच्च अधिकारी द्वारा सराहना, तरक्की या फिर कोई इनाम आदि। आज आपके प्यार में डूबे रहने का दिन है। पार्टनर आपको बार-बार छेड़ेगा। आप दोनों दिन भर आनंद करेंगे। आज आप पाएंगे कि आपको अपने काम के लिए अपनी छुपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालना होगा। शायद आपको नहीं पता कि आप कितने कलात्मक और प्रतिभाशाली हैं। नए विचारों का प्रयोग करने में बिल्कुल ना घबराएं, क्योंकि शायद इन विचारों से आपका काम बन जाए। अगर आपका अपना व्यापार है जिसमें आपके पास कोई सरकारी लेन देन है तो आज पैसे रूपये के मामले में आपको बड़ा फायदा होने वाला है। अपनी कड़ी मेहनत जारी रखिये इसका अच्छा फल जल्दी ही आपको मिलेगा। आज आप में काम करने की शक्ति थोड़ी कम रहेगी और थकावट भी महसूस करेंगे। किसी भी कार्य को पूर्ण करने के लिए आपको खुद से उत्साह दिखाना होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed